नीतिवचन 18:16
भेंट मनुष्य के लिये मार्ग खोल देती है, और उसे बड़े लोगों के सामने पहुँचाती है।
भेंट या उपहारों में बड़ी ताकत होती है। सुलैमान जानता था कि उनमें वह शक्ति होती है जो या तो किसी का भला करती है या बुरा। इसलिए उसने न्याय को बिगाड़ने और ग़लत फैसला सुनाने के लिए रिश्वत लेने के विरुद्ध कड़ी चेतावनी दी (नीतिवचन 17:8,23; 19:6)। लेकिन वह यह भी जानता था कि भेंट दूसरों की नज़रों में अनुग्रह और प्रतिफल पाने में एक महान उद्देश्य की पूर्ति कर सकती हैं (1 राजा 5:1-12; 10:1-13)।
यह नीतिवचन बताता है कि मनुष्य की भेंट उसके लिए मार्ग खोल देती है – अर्थात् उसके लिए उन अवसरों और मौकों के दरवाजे खोल देती है जो उसकी हैसियत या पहुँच से बाहर थे। अगर एक छोटा उदाहरण देखें तो, जब आप किसी पाँच-सितारा होटल के मुख्य वैटर को बड़ी टिप देते हैं, तो उसके बाद आप जब जब उस होटल में जाएँगे, वह आप के लिए बैठने की उत्तम मेज़ जो सबसे अच्छी जगह पर, हमेशा सजाकर रखेगा जो अन्य किसी भी मेहमानों के लिए बंद होगी। भेंट बड़ी उपयुक्त होती है।
यह नीतिवचन बताता है कि मनुष्य की भेंट उसे बड़े लोगों के सामने पहुँचाती है – अर्थात् भेंट एक ऐसी चीज है जो देनेवाले को बड़े बड़े और प्रभावशाली लोगों की उपस्थिति में ले जाती है। यदि कोई दवा विक्रेता नर्सों के लिए भेंट लाता है तो उसे डॉक्टर के कैबिन में प्रवेश मिल सकता है। बैंक का प्रबंधक उसकी बैंक में बड़ी रक़म जमा करानेवाली के मनोरंजन के लिए कोई दावत देगा, और उनके ज़रिएं उसकी पहुँच किसी बड़े मंत्री तक हो जाएगी।
भेंट की ताकत का दुरुपयोग भी किया जा सकता है। न्याय को बिगाड़ने के उद्देश्य से भेंट देना या लेना रिश्वतखोरी कहलाती है। यह देने वाले और लेने वाले दोनों के लिए एक भयानक पाप है। स्वर्ग का परमेश्वर ग़लत काम के लिए रिश्वत लेने और देने की भर्त्सना करता है (निर्गमन 23:8; व्यवस्थाविवरण 16:19; भजन 26:10; यशायाह 5:23; यहेज़केल 22:12; आमोस 5:12; मिका 7:3)। शमूएल के पुत्रों ने रिश्वत ली, परन्तु शमूएल ने कभी ऐसा काम नहीं किया (1 शमू 8:3; 12:3)।
किसी भी अधिकारी को उस वक़्त रिश्वत लेने के प्रलोभन का सामना करना पड़ सकता है जब कोई व्यक्ति अपना काम निकलवाने के मनसुबें के साथ उसे भेंट देता है और उस उपकार के बदले क़ानून से समझौता करने के लिए दबाव डालता है। बुरें लोग अक्सर अपना कोई ग़लत या ग़ैर क़ानूनी काम करवाने के लिए अधिकारियों को भेंट के रूप में रिश्वत की पेशकश करते हैं। नौकरी के लिए योग्य लोग भी नौकरी पाने के लिए नियोक्ताओं को रिश्वत देने का रास्ता अपनाते हैं। चर्च में भी कुछ सदस्य चर्च व्यवस्थापन को अपने तरीके से चलाने के लिए पास्टर की चापलूसी करते हैं। कुछ घरों में तो बच्चें भी अक्सर अपने माता-पिता को तोहफें देते रहते हैं ताकि वे उनकी अवज्ञाकारिता को नजरअंदाज करें और उन्हें मनमानी की छुट दें।
भेटों या उपहारों का उपयोग किसी नेक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है (नीतिवचन 21:14)। जब अब्राहम का दास इसहाक के लिए दुल्हन ढूंढने गया तो वह अपने साथ बहुत सी भेंट और उपहारों को लेकर गया (उत्पत्ति 24:53)। जब याकूब एसाव से मिलने गया तब उसने एसाव के क्रोध को शान्त करने के लिए भेंट और उपहारों का उपयोग किया (उत्पत्ति 32:3-21)। उसने फिरौन के लिए भी भेंट और उपहार भेजें (उत्पत्ति 43:11-14)। एहूद ने अपने काम को करवाने के लिए भेंट का उपयोग किया (न्यायियों 3:15-23)। अबीगैल ने खुद पर और अपने जवानों पर दाऊद के अनुग्रह की दृष्टि के लिए आवश्यक भेंट देकर उसके भड़के हुए क्रोध को ठंडा कर दिया (1 शमू 25:18,35)।
यहाँ हमारे लिए दो सबक हैं। किसी को रिश्वत देने के इरादे से भेंट देना पाप है, क्योंकि उनसे न्याय बिगड़ जाता है और धन के लाभ के लिए क़ानून और नैतिक मूल्यों को ताक पर रखकर समझौता करने को बढ़ावा देना है। ऐसा कोई भी भेंट न तो दी जानी चाहिए और न ही ली जानी चाहिए। ऐसी भेंट देने या लेने वाले लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। एहसानों या भलाई के अवसरों के लिए वैध भेंट बिलकुल न्यायसम्मत होनी चाहिए, जिनमें समझौते की कोई झलक या संकेत भी न हो।
सच्चा और जीवित परमेश्वर आकाश और पृथ्वी में सबसे महान व्यक्ति है। मनुष्य उसकी उपस्थिति में कैसे आ सकता है? आपके लिए स्वर्ग का मार्ग कैसे खोला जा सकता है? उसका अनुग्रह पाने के लिए आप उसे क्या भेंट देंगे? ऐसी कोई भेंट नहीं है! परमेश्वर आप ही ने भेंट दी – अपने पुत्र यीशु मसीह की भेंट, जिसने परमेश्वर की उपस्थिति में जाने का मार्ग पूरा खोल दिया है (इफि 2:18; इब्रा 4:14-16; 10:19-22)। उसने मानवजाति के पापों के लिए अपना बलिदान देकर खुद प्रायश्चित्त किया और कईयों के लिए छुटकारा प्राप्त किया जो केवल उसपर विश्वास रखनेवालों के लिए है । प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास रखें, तो आप और आपका घराना उद्धार पायेगा।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।