नीतिवचन 17:17
मित्र सब समयों में प्रेम रखता है, और विपत्ति के दिन भाई बन जाता है।
सच्चा मित्र कभी साथ नहीं छोड़ता, चाहे कुछ भी हो जाये। सच्चा भाई ज़रूरत या विपत्ति के समय मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। राजा सुलैमान ने इस नीतिवचन में बहुत कम शब्दों में उत्कृष्ट मित्रों और भाइयों का वर्णन किया। अब प्रश्न यह है, कि क्या आप ऐसे मित्र हैं, और यह भी कि क्या आपके ऐसे मित्र हैं।
एक से भले दो! एकाकी जीवन अकेलेपन से भरा निरर्थक जीवन है। अच्छे मित्र चार तरीकों से मदद करते हैं – वे सफलताओं में योगदान देते हैं, जब आप गिर जाते हैं, तो वे मदद करने दौड़े हैं, वे प्रोत्साहन और बल देते हैं, और वे दुश्मनों से निपटने में मदद करते हैं (सभो 4:9-12)। जो लोग सफल होते हैं, उनके मित्र बहुत अच्छे होते हैं।
ऐसे मित्र आसानी से नहीं मिलते; वे परमेश्वर से आशीष हैं। और ऐसे मित्रों की मित्रता को सावधानीपूर्वक प्रयासों (नीतिवचन 27:10) और विश्वासयोग्य मित्रता (नीतिवचन 18:24; यूहन्ना 15:15) से सावधानीपूर्वक बनाए रखा जाना चाहिए। यदि आप किसी मित्र को गहरी चोंट पहुँचाते हैं, तो उसे फिर से जीत पाना बहुत मुश्किल हो सकता है (नीति 18:19)। उत्साही पवित्रजनों के बीच मित्रों की तलाश करें (भजन 101:4-8; 119:63; तीतुस 1:8)। उन्हें शुद्ध मन और अनुग्रहपूर्ण बातों से जीता जा सकता है (नीतिवचन 22:11; 1 शमू 18:1)। पवित्र जीवन से पवित्र मित्र प्राप्त होते हैं।
योनातान और दाऊद मित्र थें। योनातान दाऊद से अपने प्राण के समान प्रेम करता था (1 शमू 18:1-4)। दाऊद कहता है कि उसके लिए योनातान का प्रेम स्त्रियों के प्रेम से भी बढ़कर था (2 शमू 1:26)। उनके बीच कोई प्रतिस्पर्धा या जलन की भावना नहीं थी। वे प्रभु में एक दूसरे को ढाँढ़स दिलाते थें (1 शमू 23:16)। एक के बाद एक तलवारें लेकर चढ़ाई करनेवाले शत्रु भी उन्हें छू नहीं सकते थें! आमने-सामने होने पर, कोई भी प्रेमी उनके आपसी प्रेम की बराबरी नहीं कर सकता था! जीवन और मृत्यु में उनकी मित्रता की वाचा गौरवशाली थी।
लोग कहते हैं, “खून पानी से अधिक गाढ़ा होता है,” जिसका अर्थ है कि पारिवारिक रिश्ते दोस्ती या विवाह से ज्यादा मज़बूत होते हैं। लेकिन परमेश्वर के पुत्र जानते हैं कि कौन-सा रिश्ता श्रेष्ठ है। वे कहते हैं, “खून खून से अधिक गाढ़ा होता है,” जिसका अर्थ है कि मसीह में बंधन, जो उसके लहू से बना है, परिवार के बंधन से अधिक मज़बूत है। सबसे अच्छी शादियाँ तब होती हैं जब एक पुरुष अपनी किसी विश्वास में की बहन से शादी करता है – प्रभु में उसकी मित्र (1 कुरिन्थ 9:5)। ऐसा कभी हुआ नहीं है कि किसी व्यक्ति ने मसीह के लिए अपने खून के रिश्ते के परिवार को नहीं छोड़ा हो और उसे एक बेहतर तथा बड़ा परिवार न मिला हो (लूका 18:28-30)।
ख्रिश्चन लोग सबसे अच्छे मित्र होते हैं, क्योंकि परमेश्वर दिलों को मिलाने के लिए उन्हें बदल देता है। वे परमेश्वर से डरते हैं, सत्य पर विश्वास करते हैं, यीशु मसीह की आराधना करते हैं, बाइबल के ज्ञान का अपने जीवन में पालन करते हैं, उनके दिलों में सच्चा प्रेम होता है, और जानते हैं कि वे अनंत काल के लिए एक साथ रहेंगे। वे एक-दूसरे को सिद्ध करने के लिए सिखाते, ताड़ना देते और फटकारते हैं, जो चुंबन से भी अधिक मीठी बात है (नीतिवचन 27:5-6,9)। ऐसी एकता को यह दुनिया नहीं जान सकती!
जब पौलुस पर मुकदमा चल रहा था तब इससे कोई फर्क नहीं पडा, क्योंकि लूका वहां उसके साथ था (2 तीमु 4:11)। जब यीशु को पागल यहूदियों द्वारा क्रूस पर चढ़ाया गया, तब इससे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि यूहन्ना वहाँ उसके साथ था (यूहन्ना 19:26-27)। सिर्फ़ सुख में साथ देनेवाले मित्र, जैसा कि उन्हें कहा जाता है, तब वक़्त आपके साथ नहीं होते जब आपको उनकी ज़रूरत होती है (नीतिवचन 14:20; 19:4)। देमास दुष्टतापूर्वक पौलुस को छोड़कर चला गया था, परन्तु तीमुथियुस ने उसका साथ दिया (2 तीमुथियुस 4:10; फिल 2:19-22)।
आप किस प्रकार के मित्र हैं? इस नीतिवचन का पहला पाठ यह है कि आप स्वयं का परीक्षण करें कि क्या आप ही एकमात्र ऐसे मित्र हैं जो मायने रखता है। आपके किस प्रकार के मित्र हैं? दूसरा सबक यह है कि अपने दोस्तों की जांच करें और सुनिश्चित करें कि आप के अच्छे किस्म के मित्र हैं।
नासरत का यीशु, जो दाऊद के सिंहासन पर राजा के रूप में शासन कर रहा है, सबसे महान मित्र हैं। उसने हमारे पापों लिए अपना जीवन दे दिया; वह हमारे लिये मध्यस्थता करने के लिये सदा जीवित है; वह हमें न तो कभी छोड़ेगा और न त्यागेगा।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।