नीतिवचन 16:31

पके बाल शोभायमान मुकुट ठहरते हैं; वे धर्म के मार्ग पर चलने से प्राप्त होते हैं।

क्या आपकी बुद्धि आपके सफेद बालों को सिद्ध, अपमानजनक या सिर का एक मुकुट बनाती है? यदि आपके पास ऐसी बुद्धि है जो आपके पके बालों से मेल खाती है, तो वे एक दूसरे के पूरक हैं। यदि आपके सिर पर बुद्धि से अधिक पके बाल हैं, तो आपके बाल इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि आप मूर्ख हैं। यदि आपके पास अपने पके बालों से अधिक बुद्धि है, तो आपके सफेद बाल महिमा का मुकुट हैं, क्योंकि यह एक ऐसे भक्तिपूर्ण जीवन की घोषणा करता है जिसे कुशल रीति से जीया गया है।

“अपने पुरनियों का आदर करना” ये शब्द बाइबल की एक महत्वपूर्ण आज्ञा के लिए एक सामान्य अभिव्यक्ति है। आपको उन लोगों का विशेष आदर करना है जो बूढ़े हैं। महान् परमेश्वर ने इसे लैव्य. 19:32 में इस प्रकार लिखा, “पक्के बालवाले के सामने उठ खड़े होना, और बूढ़े का आदरमान करना, और अपने परमेश्वर का भय निरन्तर मानना: मैं यहोवा हूं।” आपको पक्के बाल वाले लोगों का आदर-सम्मान करना आवश्यक है।

एक पक्के बाल वाला सिर सफेद होता है, जहां बढ़ती उम्र ने जवान के बालों के रंग को पके या सफेद रंग से बदल दिया है (यशा. 46:4)। बाइबल में पक्का हुआ वह सबकुछ है जो सफेद या श्वेत होता है (अय्य. 38:29; 41:32)। और बूढ़ों पर इस तरह के बालों का रंग एक सुन्दर बात मानी जाती है। नीति. 20:29 कहता है, “जवानों का गौरव उनका बल है, परन्तु बूढ़ों की शोभा उनके पक्के बाल हैं”।

बूढ़ों और स्त्रियों दोनों का सम्मान किया जाना है। यह परमेश्वर की आज्ञा है। वर्तमान पीढ़ी जैसी, एक अधर्मी और दुष्ट पीढ़ी, बूढ़े लोगों को तुच्छ जानती है (यशा. 3:5; विला. 5:12)। भले ही उम्र एक मां की क्षमताओं को कम कर देती है, फिर भी अब भी उसका आदर-सम्मान किया जाना है (नीति. 23:22)। यहां तक कि नया नियम भी आज्ञा देता है कि वृद्ध पुरुषों और स्त्रियों का आदर-सम्मान किया जाए (1 तीमु. 5:1-2)।

किसी वृद्ध व्यक्ति के पके या सफेद बाल सम्मान का बिल्ला होना चाहिए -एक शोभायमान मुकुट! यह एक परिवर्तन है जिसे परमेश्वर ने उम्र, परिपक्वता और अनुभव को इंगित करने के लिए बालों के रंग में नियुक्त किया है। बढ़ती आयु का अर्थ अधिक से अधिक ज्ञान, पवित्रता, मसीह का प्रेम और भक्ति का उदाहरण होना चाहिए। परन्तु हमेशा ऐसा नहीं होता है, इसलिए बुद्धिमान सुलैमान ने इस नीतिवचन को उन लोगों तक सीमित कर दिया जिनके पास ये सद्गुण हैं।

एलीहू, अय्यूब और उसके तीन मित्रों से अलग था, क्योंकि वे उम्र में उस से अधिक बड़े थे। परन्तु उन्होंने बुद्धिमानी से बातें नहीं की, इसलिए उसने अन्ततः अपनी राय के माध्यम से उन्हें फटकार लगाई (अय्य. 32:1-14)। और उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि वृद्ध पुरुष हमेशा बुद्धिमान या निर्णय लेने में सक्षम नहीं होते हैं। मूर्खतापूर्ण तर्क के 29 अध्यायों (अय्यूब 3-31) के बाद भी उनके पक्के बालों वाले सिर धार्मिकता के मार्ग में नहीं थे।

सुलैमान ने एक धनवान, परन्तु मूर्ख बूढ़े राजा की तुलना एक दरिद्र परन्तु बुद्धिमान लड़के से की (सभो. 4:13)। और उसने निष्कर्ष निकाला कि बुद्धिमान लड़का मूर्ख बूढ़े से बेहतर है। परन्तु उसका अपना मूर्ख पुत्र बुद्धिमान बूढ़ों की सलाह को ठुकराने के कारण कहीं अधिक बुरा था (1 राजा 12:6-16)। बढ़ती उम्र का नतीजा अनुभव और फिर बुद्धि में होना चाहिए, किन्तु बूढ़े मूर्ख लोग अपवाद साबित होते हैं।

सभी बूढ़े लोग लम्बे समय तक जीवित रहे हैं, परन्तु क्या उन्होंने नेक उद्देश्यों के लिए समय का उपयोग किया है। उन्हें सत्य का ज्ञान बढ़कर होना चाहिए, उन्होंने बुद्धि का प्रयोग अधिक करना चाहिए, अधिक पवित्रता दिखानी चाहिए, और अधिक आध्यात्मिक विचारों वाले होना चाहिए। आखिरकार, वे स्वर्ग के करीब हैं और उनके पास सिद्ध होने के लिए अधिक समय है। विचार करें कि एक कलीसिया केवल उन विधवाओं की सहायता कर सकती है जिन्होंने इस नीतिवचन के अनुसार जीवन जीया (1 तीमु. 5:3-16)।

याकूब, शमूएल, एलीशा और यहोयादा को दिए गए आदर-सम्मान में आनन्द मनाएं (उत्प. 47:1-12; 1 शमू. 25:1; 2 राजा 13:14; 2 इति. 24:14-16)। इन मनुष्यों ने धार्मिकता के मार्ग में जीवन जीया। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्षों का उपयोग बुद्धि और भक्तिमानता में बढ़ने के लिए किया था। बुढ़ापा और उनके सफेद बालों वाले सिर उन मनुष्यों के लिए सम्मान के बिल्ले थे जो कई वर्षों से बुद्धिमानी से जीवन जीते आ रहे थे।

बूढ़े लोगों को शिक्षक होना चाहिए (इब्रा. 5:12-14)। उन्हें विवेकशीलता, गम्भीरता, संयम, विश्वास, प्रेम, और धैर्य के आदर्श होना चाहिए (तीत 2:1-2)। यदि जीवन पाप में जिया गया हो तो लम्बी उम्र के कई साल कोई आशीष नहीं है, क्योंकि ऐसा व्यक्ति परमेश्वर के शाप के अधीन है (यशा. 65:20)। मृत्यु के निकट पहुंच चुके एक बूढ़े व्यक्ति से अधिक दयनीय कोई नहीं है, जिसके पास अपने बीते जीवन के वर्षों के लिए आध्यात्मिक मूल्य दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है।

हे प्रिय बूढ़े मनुष्य, क्या आपने वह महिमा अर्जित की है जो आपकी बढ़ती उम्र के समतुल्य हो? क्या आप सभी के लिए एक आदर्श हैं? क्या आप अपने बच्चों और पोते-पोतियों की शोभा हैं (नीति. 17:6)? क्या आप अपने परमेश्वर के मन्दिर में एक आधार-स्तम्भ हैं (भजन 92:12-15)? इन लक्ष्यों की तलाश के लिए वर्तमान जैसा कोई समय नहीं है। आपको अपने बचे हुए वर्षों का उपयोग परिश्रमपूर्वक बुद्धि का पीछा करने और उस पर अमल करने की आवश्यकता है।

क्या आप जकर्याह और इलीशिबा (लूका 1:5-7) से अधिक गौरवशाली वृद्ध जोड़े का नाम बता सकते हैं? वे दोनों परमेश्वर के सामने धर्मी थे, और प्रभु की सब आज्ञाओं और विधियों पर निर्दोष चलनेवाले थे। उन्होंने समयानुकुल प्रतिष्ठा-प्राप्त बालों के शोभायमान चांदी के मुकुट पहने। परमेश्वर ने उनके लिए क्या किया? उसने उन्हें पुत्र के रूप में बपतिस्मा देनेवाला युहन्ना दिया, जो एक स्त्री से जन्मा सबसे महान् मनुष्य था।

शमौन एक बूढ़ा मनुष्य था, जिसकी महत्वाकांक्षा लाखों कमाने के बजाय मसीह को देखने की थी (लूका 2:25-35)। बूढ़ी विधवा हन्नाह ने अपने आप को पवित्र और शान्त उपासना में प्रभु को दे दिया (लूका 2:36-38)। पौलुस ने मृत्यु के निकट अपनी सम्पत्ति की गणना नहीं की, बल्कि अपने विश्वासयोग्य जीवन का वर्णन किया (2 तीमु. 4:6-8)। उसका बूढ़ा सिर धार्मिकता के मार्ग में था (फिले. 1:9)।

प्रत्येक पिता को अपने बच्चों को यहोवा का भय मानने की शिक्षा देकर एक महान् पिता बनने के लिए अभी से तैयारी करनी चाहिए (इफि. 6:4; भजन. 71:18; 78:1-8; योए. 1:2-3)। प्रत्येक बच्चा और पोता आपके लिए परमेश्वर के राज्य में आपकी वंशावली बनाने का अवसर है। और वे अपनी आत्मा में निवेश के लिए आपके पके सिर को महिमा के मुकुट के रूप में सम्मानित करेंगे, यदि वे भक्तिमान और सद्गुणी पोते हैं तो वे उचित प्रशिक्षण के साथ होंगे (नीति. 17:6)।

अपने महिमान्वित रूप में यीशु मसीह का सिर और बाल ऊन की तरह श्वेत, बर्फ के समान उज्ज्वल हैं (प्रका. 1:14)। वह किसी अन्य की तुलना में धार्मिकता से प्रीति और दुष्टता से बैर रखता था -एक सिद्ध आचरण के जीवन के लिए (भजन 45:6-7; इब्रा. 1:8-9)। उसके बाल निश्चित रूप से उसके लिए महिमा का मुकुट हैं। वह अनादिकाल का प्राचीन और अनन्तकाल का पिता है, तथापि पूर्णतः युगानुयुग जीवित है (प्रका. 1:18)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।