नीतिवचन 16:28
टेढ़ा मनुष्य बहुत झगड़े को उठाता है, और कानाफूसी करनेवाला परम मित्रों में भी फूट करा देता है।
रुको! दूसरों के बारे में नकारात्मक बातें करना बंद करें। अगर आप कुछ अच्छा नहीं कह सकते तो कुछ भी मत बोलिए। केवल टेढ़े और अधर्मी लोग ही कानाफूसी और चुगलखोरी करते हैं। आपको बलात्कार या हत्या करने के विचार से भी अवश्य ही घृणा करनी चाहिए – परन्तु किसी की बदनामी करना या किसी के विषय में कानाफूसी करना बलात्कार और हत्या दोनों है। यह व्यक्ति के शरीर के बजाय उसकी प्रतिष्ठा का हनन करता है, और यह उसके सुख, शांति और मित्रता को नष्ट कर देता है। रुको!
कानाफूसी परिवारों, कलीसियाओं, व्यवसायों और मित्रताओं को नष्ट कर देती है। टेढ़ा मनुष्य दुष्ट, घिनौना और निर्बुद्धि होता है। उसे दूसरों के बारे में अफवाहें, फजीहत या दुर्दशा, गुप्त बातें या झूठ फैलाकर फूट डालना अच्छा लगता है। यदि आप ऐसे मनुष्यों से घृणा करते हैं, तो आप अच्छी संगति में हैं, क्योंकि परमेश्वर उनसे घृणा करता है (नीतिवचन 6:16-19)। वह दोनों वाचाओं में इन दुष्ट बात करने वालों की निंदा करता है (नीतिवचन 10:18; 11:13; 18:8; 20:19; 26:20-26; भजन 50:20-22; 101:5; लैव्य 19:16; रोमियों 1:29-30; 2 कुरिन्थ 12:20)।
लोग जिसे केवल गपशप कहते हैं, बाइबल उसे पीठ पीछे बुराई करना, कानाफूसी या चुगली करना, बुरी अटकलें लगाना, और बकबक करना कहती है। ये समानार्थी शब्द दूसरों को नुकसान पहुँचाने, उनकी निंदा करने, विभाजन उत्पन्न करने, चोंट पहुँचाने या उनकी बदनामी करने के उद्देश से उनके बारे में गुप्त बातें फैलाने के पाप का वर्णन करते हैं। निंदा करना उसे कहते है जब आप किसी को बदनाम करने के उद्देश से उनके विषय में झूठी जानकारी फैलाते हैं। दोनों पाप झगड़े और हलचल का कारण बनते हैं, और वे निजी तथ्यों तथा क्षमा किए गएँ पापों को प्रकट करके, या एक मित्र को दूसरे मित्र के बारें या दोनों मित्रों को एकदूसरे के बारे में साफ़ साफ़ झूठी बातें बताकर करीबी दोस्तों में फूट डालते हैं।
जब तक बहुत ही आवश्यक न हो, तब तक किसी और को नुकसान पहुँचाने के लिए कभी भी शब्दों का उपयोग न करें (I कुरिन्थ 1:11)। यदि आप किसी व्यक्ति के पाप को जानते हो, तो उसे दूसरों से छिपाओ (नीतिवचन 11:13)। अगर प्रेम को बढ़ावा देना है तो उन्हें उजागर करने के बजाय ढँक दो (नीतिवचन 17:9)। यदि आपका किसी से कोई झगड़ा है, तो उसे अनदेखा कर दो या अकेले में उससे बात करो (नीतिवचन 10:12; 19:11; 25:9-10; मत्ती 18:15)। यदि आप डरते नहीं हैं और कानाफूसी से घृणा नहीं करते हैं, तो याद रखें कि परमेश्वर चोट पहुँचानेवाले शब्दों को हत्या के रूप में देखता है (मत्ती 5:21-22)।
यदि आप किसी मनुष्य को दूसरे की बुराई करते हुए पकड़ते हो, तो क्रोधित प्रतिक्रिया देकर उस पाप को रोको (नीतिवचन 25:23)। अगर आप बलात्कार या हत्या को रोकने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं तो फिर यह अपराध भी वैसा ही है, इसलिए जुबानी दुष्टता के प्रति भी कड़ाई से प्रतिक्रिया दें। कभी भी अपनी नज़रों के सामने किसी चुगली करने वाले, पीठ पीछे बुराई करने वाले, या कानाफूसी करनेवाले को उसके अपराध में पनपने न दें। यदि आप उसके फूट डालनेवाले और टेढ़े-मेढ़े आरोपों को सुनते और उसे बोलने देते रहते हैं, तो उनके साथ आप भी दोषी ठहरते हैं (नीतिवचन 17:4)। यदि आप ऐसे दुष्ट व्यक्ति की साफ़ साफ़ पहचान कर लेते हैं, तो उससे छुटकारा पाएं, क्योंकि वह आपके लिए केवल परेशानी ही खड़ी करेगा (नीतिवचन 26:20-28)।
फेसबुक, व्हाट्स-ऐप, इनस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया से सावधान रहें। चैटिंग करना, ट्वीट करना, संदेश भेजना, ब्लॉग, ख़बरों को फॉरवर्ड करना और कमेंट करना इन जैसी बातों से सावधान रहें। आज इन सब सोशल मीडिया ने अनेक लोगों के सामने स्वयं को अभिव्यक्त करना इतना सहज बना दिया हैं कि इस नीतिवचन का उल्लंघन करना और भी आसान हो गया है। कानाफूसी का पाप अक्सर तब होता है जब लोग अपने सेल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से संदेशों को आगे भेजते हैं। ये आधुनिक हाजिर-जवाबी आविष्कार उपयुक्त और अच्छी सुविधा हो सकते हैं, परन्तु वे अक्सर मौखिक पापों के लिए माध्यम बन जाते हैं।
धर्मी पुरुष कभी भी दूसरों को फूट डालनेवाली बातों से नुकसान नहीं पहुँचाते (भजन 15:3)। अगर किसी का कोई कार्य संदिग्ध हैं, तौभी वे उस व्यक्ति के बारे में बुरा सोचने से बचने के लिए उसके विषय में सभी भली बातों पर विश्वास करते हैं और वे सही हो ऐसी आशा करते हैं (1 कुरिन्थियों 13:4-7)। यह जीने का सबसे धर्मी, शांतिपूर्ण और सफल तरीका है। मेलमिलाप करनेवाले बनने का फैसला करके, आप परमेश्वर की वास्तविक संतान ठहरते हैं (मत्ती 5:9; याकूब 3:17-18)। अपने हृदय को शुद्ध करो, और उससे हर समय मनभावनी बातें निकलती रहे, जिस से कि राजाओं को भी प्रसन्न किया जाए (नीतिवचन 22:11; कुल 4:6)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।