नीतिवचन 15:28

धर्मी मन में सोचता है कि क्या उत्तर दूँ, परन्तु दुष्टों के मुँह से बुरी बातें उबल आती हैं।

इस उत्कृष्ट नीतिवचन में एक बेहतर वक्ता और एक बेहतर इंसान बनने के विषय में विशिष्ट सलाह दी गई है। कौन सा गुण श्रेष्ठ है? किसी प्रश्न का तुरन्त उत्तर देना ? या सही उत्तर देना? क्या आप तुरन्त उत्तर देने का दबाव महसूस करते हैं? यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप सही हैं, तुरन्त उत्तर देने की आवश्यकता के भाव को कुचल दें। एक बुद्धिमान और धर्मीं व्यक्ति हमेशा उत्तर देने से पहले प्रश्न या मसले पर सावधानीपूर्वक विचार करता है।

धर्मी को किसी प्रश्न का उत्तर देने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन अंत में वह सही उत्तर देगा, परन्तु दुष्ट जो भी पहले उसके मन में आएगा, उसे उगल देगा। जो लोग बुद्धि में अनपढ़ हैं, उन्हें धर्मी व्यक्ति हतप्रभ हुआ दिखाई दे सकता है, जबकि दुष्ट व्यक्ति तुरन्त उत्तर देने की अपनी शैली और अपने बहुत-से शब्दों के उपयोग के कारण देखने वालों को कभी न चुकने वाला और ज्ञान का एक बड़ा भण्डार प्रतीत हो सकता है।

बुद्धिमान लोग यह जानते हैं: जल्दबाजी विनाश ही को ले आती है, और बहुत-से शब्दों में गुणवत्ता नहीं होती। उत्तर का तुरन्त दिया जाना, और उत्तर बहुत-से शब्दों में देना उत्तर को सही साबित नहीं करता। अगर आप दूसरों की प्रतिक्रियाओं के बारे में आलोचनात्मक रूप से सोचना चाहते हैं और खुद भी उत्तर देने से पहले सोचना चाहते हैं तो इस नियम को सीखें। जब आपके पास कोई सलाह लेने आता है, तो आप तब तक मत बोलिएँ जब तक कि आपके पास उस विषय से सम्बंधित आवश्यक सत्य और बुद्धि न हो।

बुद्धिमान लोग उत्तर देने से पहले प्रश्नों को सुनते और उनपर विचार करते हैं, क्योंकि किसी मामले को पूरी तरह सुनने से पहले उत्तर देना मूर्खता और शर्म की बात है (नीतिवचन 18:13; 25:8)। निकुदेमुस ने यीशु का पक्ष लेने के लिए इसी बुद्धि का हवाला दिया (यूहन्ना 7:51; व्यवस्थाविवरण 13:12-18)। यदि आप सुनते ही तुरन्त उत्तर देते हैं, तो आप न्यायपूर्ण सलाह देने के बजाय बाहरी रूप के आधार पर सलाह देंगे (यूहन्ना 7:24)।

परमेश्वर ने आज्ञा दीं कि किसी भी घटना या मामले में केवल एक पक्ष की बात सुनने से बचने के लिए, उस घटना के लिए कम से कम दो गवाह हो; किसी भी विवाद में एक गवाह काफ़ी नहीं है, इसलिए दो या तीन गवाह हो (मत्ती 18:16; 1 तीमु 5:19; इब्रा 10:28)। इससे वैवाहिक विवादों, व्यापारिक सौदों और अन्य दो-पक्षीय विवादों को सुलझाने में मदद मिलती है। इस नियम को अच्छी तरह से अपने मन में बसाएं रखें, क्योंकि अधिकांश लोग चाहेंगे कि आप केवल एक ही गवाह से किसी विशिष्ठ व्यक्ति के पक्ष में अपना फैसला सुनाएं।

किसी भी मामले की तह तक जाना राजाओं की महिमा है (नीतिवचन 25:2), जिसका अर्थ है फैसला सुनाने से पहले स्थिति के सभी विवरणों का जायजा लेना, और जाँच-पड़ताल करना, क्योंकि सिर्फ़ सुनी-सुनाई बातें महान लोगों की नज़रों में अपर्याप्त सबूत हैं (व्यवस्था 13:12-17)। बुद्धि सतर्क होती है, और सभी पहलुओं को ध्यान से देखती है (इफि 5:15)। बुद्धिमान अय्यूब निर्णय लेने से पहले मामलों की अच्छी तरह से जाँचपड़ताल किया करता था (अय्यूब 29:16)।

परमेश्वर की सेवा करनेवाले दास लज्जित होने से बचते हैं और सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाकर परमेश्वर से प्रशंसा पाते हैं (2 तीमु 2:15; 1 तीमु 4:13-15)। अब चूँकि उनके पास अब प्रेरितों का परमेश्वर-प्रेरित वचन हैं, अत: यदि वे बिना सोचे -समझे सिखाते हैं या जल्दबाजी में उत्तर देते हैं, तो वे निश्चित रूप से गलती करेंगे। सच्चा उपदेश वह है जिसमें सुननेवालों के लिए परमेश्वर का वचन स्पष्ट रूप से पढ़ा और उसका सही अर्थ बताया जाता है, और इस काम के लिए बहुत परिश्रम लगता है (नेह 8:8; एज्रा 7:6)। आज के उन पास्टरों पर धिक्कार है जो बाइबल की केवल दिखावटी सेवा करके मनोरंजक कहानियाँ सुनाते हैं। उनमें से कई दंतकथाएँ बताते आ रहें हैं, जैसा कि भविष्यवाणी की गई थी (2 तीमु 4:3-4)।

यहां तक कि राजा भी, जिनके निर्णयों पर राष्ट्रों की नियति निर्भर होती है, गलतियां कर सकते हैं। सुलैमान ने इस नीतिवचन के द्वारा अपने बेटे को जल्दबाजी में कानून बनाने के खतरे के विषय में आगाह किया और उसे जोखिम से बचने की चेतावनी दी। यदि क्षयर्ष राजा ने उसके सामने प्रस्तुत किए गए कानून का अध्ययन किया होता, तो उसने एस्तेर के लोगों का नरसंहार का फ़रमान नहीं दिया होता (एस्तेर 3:7-11)। यदि दारा राजा ने जनता से अपनी मूर्ति की आराधना करवाने के प्रस्तावित आदेश का अध्ययन किया होता, तो उसने दानिय्येल को शेरों की मांद में डालने का आदेश नहीं दिया होता (दानिय्येल 6:1-14)।

आपसे प्रश्न पूछने वालों से यह कहने में कोई शर्म नहीं है, “कृपया मुझे आपके प्रश्न पर विचार करने और उचित उत्तर तैयार करने के लिए थोड़ा समय दें।” ऐसी प्रतिक्रिया ही बुद्धिमत्ता है। जो लोग आपसे सलाह मांगते हैं और आपकी इतनी सावधानी के लिए अधीरता में आकर आपकी आलोचना करते हैं, वे मूर्ख हैं, और जो व्यक्ति जल्दबाजी में उत्तर देता है, वह मूर्ख है, इसलिए अपने उत्तरों के शब्दों को बहुत कम करें, और उसके जैसा न बनें। सोशल मीडिया पर फटाफट उत्तर दिएँ जाते हैं, लेकिन उसपर सक्रिय लोग इस नीतिवचन का उल्लंघन कर रहे हैं।

यीशु मसीह, जिसे परमेश्वर ने समझने में तेज बनाया, वह सतही तथ्यों को देखकर या सुनकर नहीं, बल्कि धर्म से न्याय किया करता था (यशायाह11:1-5)। जब वह उत्तर देता, तो शत्रु चकित हो जाते और और अधिक पूछने से डरते थें(लूका 2:46; मत्ती 22:46)। जब उसके सामने निर्णय के लिए व्यभिचार में पकड़ी गई एक स्त्री लाई गईं, तो उसने कुछ समय के लिए ज़मीन पर लिखना शुरू किया और दुष्ट आरोपियों की मांग को नजरअंदाज कर दिया, और फिर केवल एक बात कहकर उसने पूरे मामले को निपटा दिया (यूहन्ना 8:1-11)। उसके पवित्र उदाहरण का अनुसरण करें।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।