नीतिवचन 15:22
बिना सम्मति की कल्पनाएँ निष्फल हुआ करती हैं, परन्तु बहुत से मंत्रियों की सम्मति से बात ठहरती है।
यहां महान परामर्श है। एक राजा से! हवा में निर्णय न लें। अपने शोध, विश्लेषण, पूर्वानुमान या रणनीति पर भरोसा न करें। अन्य लोगों के दृष्टिकोण और अनुभव आपको परेशानी से बचा सकते हैं और आपकी योजना में खोट निकालकर उसे सुधार सकते हैं। क्या आपके पास इस सलाह की सराहना करने के लिए बुद्धि और नम्रता है? मूर्ख जल्दबाजी करते हैं। बुद्धिमान पुरुष विवेकशील होते हैं। यहां खतरे से बचने का एक मार्ग है (नीति. 22:3; 27:12)।
अपने निर्णयों को बुद्धिमान सलाहकारों की समीक्षा के लिए समर्पित करना जीवन में सफलता का एक निश्चित नियम है। राजा सुलैमान ने, अपने पुत्र को इस्राएल पर शासन करने के लिए तैयार करने की अभिलाषा में, इस सिद्धान्त को बुद्धि की अपनी नियमावली में कई बार दोहराया (नीति. 11:14; 20:18; 24:6)। वह जानता था कि कई कारक किसी व्यक्ति के निर्णय लेने को विकृत कर सकते हैं, विशेषकर तब, जब वह व्यक्तिगत रूप से किसी मामले में शामिल होता है।
लोग योजनाएं बनाते हैं -विवाह करने, नौकरी बदलने, शत्रु को जवाब देने, स्कूल वापस जाने, एक घर खरीदने, एक नई कलीसिया खोजने, घर पर बच्चों को पढ़ाने, एक व्यवसाय में निवेश करने, पैसे उधार लेने, आदि। यदि आप अपने विचारों की समालोचना करने के लिए बुद्धिमान और भावनात्मक रूप से तटस्थ मित्रों का उपयोग किए बिना उन पर अमल करते हैं, तो आप शायद निराश होंगे। परन्तु यदि आप नम्रतापूर्वक बुद्धिमान परिचितों को अपनी योजनाओं की समीक्षा करने देते हैं, तो आप अपने जीवन के लिए एक निश्चित रास्ता तय कर सकते हैं।
सफलता के लिए यह नियम बुनियादी और सरल है। अधिकतर लोग इसकी अनदेखी क्यों करते हैं? वे अनुमान लगाते हैं कि वे सही हैं (नीति. 14:12; 16:25)। वे इतने घमण्डी होते हैं कि किसी और से पूछताछ करना उन्हें नीचा महसूस होता है (नीति. 26:12, 16)। वे कोई नकारात्मक आलोचना नहीं सुनना चाहते (नीति. 18:2, 17)। वे समय लेने के लिए बहुत अधीर हैं (नीति. 14:29; 19:2; 21:5; 25:8; 28:22)। वे पहले से ही प्रतिबद्ध हो चुके होते हैं, और पीछे मुड़ना अत्यंत निचा महसूस होता है (नीति. 6:1-5)। उनके पास कोई बुद्धिमान सलाहकार नहीं है। वे जानते हैं कि उनके तर्क कमजोर हैं।
जब आप अपने लिए या परिवार के लिए योजना बनाते हैं, तो आप पहले से ही अपने निष्कर्ष के प्रति पक्षपाती होते हैं। आप भावनात्मक रूप से शामिल हैं, और आप दूसरों की तरह स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते। आपकी इच्छाएं, अनुभव, ज्ञान, परिस्थितियां और अन्य कारक वास्तविकता की आपकी समझ को विकृत करते हैं। आप खतरे या कमजोरियों को इतनी आसानी से नहीं देख पाते हैं जितना कि एक तटस्थ तीसरा पक्ष देख पाता है।
इस नियम को लागू करने के लिए, आपको बुद्धिमान सलाहकारों की आवश्यकता होती है। अधिकतर लोग परामर्शदाता नहीं हो सकते। आपको जानकार, अन्तर्दृष्टिप्राप्त, विवेकशील और आलोचनात्मक व्यक्तियों की आवश्यकता है। कम की अपेक्षा क्यों करें? क्योंकि आप उन्हें आसानी से मनवा सकते हैं? आपके पास निराशावादी व्यक्तियों की कमी है, जो हर चीज में खतरे देखते हैं, क्योंकि आप पहले से ही काफी सकारात्मक हैं, अन्यथा आप इस मसले पर विचार नहीं कर रहे होते।
आपको एक से अधिक सलाहकार की आवश्यकता है। सुरक्षा और सफलता कई परामर्शदाताओं के बहुगुणित ज्ञान पर निर्भर करती है। कई सलाहकारों से परामर्श करने में अधिक विनम्रता और समय लगता है, परन्तु प्राप्त लाभों की सराहना तब तक नहीं की जा सकती जब तक कि आपको अपने स्वयं के निर्णयों द्वारा कई बार चोंट न लगी हो। फारस के राजा क्षयर्ष ने महत्वकांशा के मामले में मार्गदर्शन करने के लिए बुद्धिमानी से सात पुरुषों पर भरोसा किया (एस्त. 1:10-22)। सुलैमान को प्रेरणा देकर परमेश्वर ने आपको शाही सम्मति दी।
तो फिर आपको अपने सलाहकारों के सामने सब कुछ मेज पर रखना आवश्यक है। आपको अपने लक्ष्य और रणनीति और उनके लिए किसी भी खतरे के विषय में पारदर्शी होना आवश्यक है। आप अपने प्रस्ताव के उन पहलुओं को छिपाकर नहीं रख सकते जिनके विषय में आप जानते हैं कि वे कमजोर या ग़लत हैं। आपको उनके समक्ष पूरे खुले मन से आना आवश्यक है, ताकि वे आपकी योजना के प्रमुख कारकों और अन्तिम उद्देश्य का सही और त्वरित विश्लेषण कर सकें।
फिर आपको उनकी सलाह को सुनना और संगठित करना आवश्यक है। सलाहकारों से सम्मति लेना उनकी चापलूसी करने या स्वयं का सम्मान करने के लिए केवल विचारों पर चर्चा करने का एक व्यर्थ परिश्रम नहीं है। इसका उद्देश्य आपको बचाने और आपकी मदद करने के लिए उत्तर की खोज करना है। आपको उनके मूल्यांकन को जहां तक संभव हो सके स्वीकार करना चाहिए। आपको उनकी सम्मति पर विचार करना आवश्यक है। किसी बुरी योजना की आलोचना सुनना और फिर भी उस पर अमल करना दो पाप हैं।
सलाह के लिए कौन से लोग उपयोगी हैं? जो लोग परमेश्वर का भय मानते हैं और उसके वचन को जानते हैं, वे मदद कर सकते हैं, क्योंकि अविश्वासियों के पास कोई वास्तविक बुद्धि और ज्ञान नहीं होता हैं (यशा. 8:20)। इस संसार के पुत्र केवल सांसारिक मामलों में ही बुद्धिमान हैं, जैसे किसी पानी गरम करने की मशीन के निर्माता को चुनना (लूका 16:8)। कोई भी निर्णय जो आपके हृदय को, परमेश्वर के साथ आपकी संगति को, नैतिकता को, या एक बाइबल विषय को, जो भले ही अंशतः आपस में जुड़े हुए हो, प्रभावित करता है, तो आपको विश्वासयोग्य और विवेकशील मसीहियों की आवश्यकता है, क्योंकि केवल उनके पास सच्ची बुद्धि होती है (नीति. 1:7; 9:10)।
आप बाइबल को सीखने के द्वारा ऐसे सलाहकार बन सकते हैं। केवल नीतिवचन की पुस्तक में ही मनुष्यों को व्यावसायिक नैतिकता, बच्चों का प्रशिक्षण, वार्तालाप, मित्र, निवेश घोटाले, विवाह, धन, भाषण, वेश्या, शराब, कार्य-नीति, और कई अन्य विषयों से जुड़े मूर्खतापूर्ण निर्णयों से बचाने के लिए व्यावहारिक ज्ञान की एक बड़ी मात्रा है। पवित्रशास्त्र भोले लोगों को बुद्धिमान बना सकता है, और इसे सीखना आपका कर्तव्य और परमेश्वर-प्रदत्त सुअवसर है (नीति. 22:17-21; भजन. 19:7; 119:130)।
पवित्रशास्त्र ही से जो सत्य आता है उसके विषय में क्या -परमेश्वर के विषय में सही सही धर्मशिक्षा तथा जीवन और अनन्तकाल के सबसे महत्वपूर्ण मसले? बाइबल में ऐसा कोई वचन नहीं है जिसकी व्याख्या आपको स्वयं करने की आवश्यकता है, क्योंकि अवश्य है कि आप शेष पवित्रशास्त्र को आपका मार्गदर्शन करने दें और आपकी व्याख्या को सीमित करें, क्योंकि यह सब पवित्र आत्मा द्वारा लिखा गया था (2 पत. 1:20-21; 1 कुरिं. 2:13)। यह बाइबल अध्ययन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण नियम है -आपको ऐसी विचारधारा नहीं लेनी है जो अन्य वचनों के विपरीत हो।
प्रचारकों से आने वाले सत्य के विषय में क्या -सच्चे धर्म की सही सही धर्मशिक्षा और आज्ञापालन? आज बहुत कम ऐसे लोग हैं जो लोकप्रियता, संख्या, राजस्व, या अनुमोदन से ऊपर सत्य को ऊंचा उठाते हैं। यदि आप ऐसे किसी व्यक्ति को ढूंढ पाते हैं, तो वह हज़ारों में से एक है (अय्य. 33:23; यिर्म. 23:28)। परन्तु तब भी, आपको पवित्रशास्त्र के कई सलाहकारों द्वारा उसे साबित करना होगा (1 थिस्स. 5:21; प्रेरितों. 17:11)। और इन्टरनेट के उपयोग के इस युग में, आप अतीत के विश्वासयोग्य प्रचारकों द्वारा उसकी जांच कर सकते हैं।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।