नीतिवचन 15:15
दुखियारे के सब दिन दु:ख भरे रहते हैं, परन्तु जिसका मन प्रसन्न रहता है, वह मानो नित्य भोज में जाता है।
शानदार जीवन एक चुनाव है – अपने मन को संतुष्ट और प्रसन्न रखने का फैसला लेना। मनोभाव परिस्थितियों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होता है। कोई गरीबी में भी खुश रह सकता है, तो कोई समृद्धि में भी दुखी रहता है। दु:ख भरा जीवन – अर्थात् मुसीबतों, पीडाओं और दुर्गति से भरा हुआ – भी एक चुनाव ही है। नकारात्मक सोच रखनेवाले और असंतुष्ट लोग अपने जीवन को परिस्थितियों या मूर्खतापूर्ण भावनाओं के द्वारा नाश होने देने का विकल्प चुनते हैं। सकारात्मक सोच रखनेवाले और संतुष्ट लोगों के लिए हर दिन आनंद और खुशियाँ मनाने का दिन होता है।
यहाँ सबसे महत्वपूर्ण नीतिवचनों में से एक है। उसे फिर से पढ़ो। उसके एक एक शब्द पर चिंतन करों। उसे फिर से पढ़ो। उसका मूल्य समझो। यह एक दुखियारे जीवन और एक प्रसन्न जीवन के बीच का अंतर सिखाता है। आपको इससे अधिक क्या चाहिए? और इसके लिए आपको एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा! उपदेशक सुलैमान ने इस नीतिवचन को सुंदरता और ताल के 21 अनमोल शब्दों में रखा। इसलिए स्वाभाविक है जब दाऊद ने कहा कि परमेश्वर का वचन सोने से भी बढ़कर मनोहर, मधु से भी मीठा और बड़ा ही प्रतिफल देनेवाला होता है (भजन 19:10-11)।
संदर्भ, जो कि आमतौर पर नीतिवचन की पुस्तक में महत्वपूर्ण नहीं होता है, सबसे बुद्धिमान राजा और एकमात्र बुद्धिमान परमेश्वर की ओर से आंतरिक ज्ञान देता है (नीतिवचन 15:16-17)। जीवन में आनंद और उद्देश्य की खोज करने सब बातों को परखने के लिए अपना जीवन और संपत्ति खर्च करने के बाद, सुलैमान ने भोज और जीवन शैलियों के बीच तुलना कीं और उनका क्रम रखा। नित्य भोज हर पाठक की पहुंच में है। आशाहीन जीवन के पीड़ा, अंधकार और दुःख से बचना आपके हाथ में है (सभोपदेशक 5:10-20)।
इस नीतिवचन में वर्णित दु:ख पाप नहीं है: यह संकट या विपत्ति है, जो शांति और आनंद से बिलकुल रहित है। इस अर्थ में एक दुखियारा जीवन कठिन, दर्दनाक और दयनीय है। पवित्रशास्त्र बुराई शब्द का उपयोग दुःख या विपत्ति के अर्थ से भी करता है (अय्यूब 2:10; 45:7; आमोस 3:6)। याकूब ने भी अपने कठिन जीवन का वर्णन इसी प्रकार किया (उत्प. 47:9)। उसके भाई और ससुर उससे घृणा करते थे; उसकी चारों पत्नियाँ ईर्ष्यालु थीं; उसके पैर में हमेशा के लिए एक गांठ थी; उसके पुत्र झूठे, व्यभिचारी, ईर्ष्यालु और हत्यारे थे; उनकी सबसे अधिक प्रिय पत्नी की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई; और उसके सबसे अधिक प्रिय बेटे को कथित तौर पर जंगली जानवरों ने मार डाला था। आपका जीवन इतनी भी विपत्तियों से भरा नहीं है।
एक पापी संसार में क्लेश – परेशानी, कठिनाइयाँ, और निराशाएँ – आते ही हैं। दाऊद ने कहा कि धर्मी पर बहुत सी विपत्तियां आ पड़ती हैं, तौभी यहोवा उनको छुड़ाता है (भजन 34:19)। आप अपनी विपत्तियों को किस नज़रिए से देखते हैं, इससे बहुत फर्क पड़ता है। क्या आप उनके बारे में सोचते हैं, उनके बारे में चर्चा करते हैं, उन पर ध्यान केंद्रित करते हैं और उनके विषय में कुछ अतिरिक्त नतीजों की कल्पना करते हैं? क्या आप शैतान को अपनी आत्मा को निराशा और पराजित जीवन के नरक में घसीट कर ले जाने देते हैं? ऐसा कदापि न हो!
यदि आप सावधान नहीं रहते हैं और एक असंतुष्ट शिकायतकर्ता के नकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाते हैं, तो किसी भी समय आप पर हजारों कष्ट या समस्याएँ आ पड़ सकती हैं। लेकिन उनमें से 99% बेजान हैं और उनका कोई महत्व नहीं, और अन्य 1% पूरी तरह से अनगिनत आशीषों से ढकी हुईं हैं जिन्हें परमेश्वर ने अनुग्रहपूर्वक दिया है। सावधान रहो। अपना मन नए जोश से भर दो। निराशाओं की गिनती करने के बजाय अपनी आशीषों को गिनो। और भी कई आशिषें हैं।
आप शिकायत करने वालों और कुड़कुड़ाने वालों को जानते हैं। आप इस समय उनमें से कुछ के नाम याद कर सकते हैं। आप उनसे ऊब गए हैं। जब भी आप उनसे मिलते हैं, तो उनके पास एक नई नकारात्मक कहानी होती ही है, और आपसे दया की भीख मांगते हैं। वे किसी न किसी परेशानी में होते ही हैं; वे सोना चाहते हैं; उनके पास पैसों की कमी है; उनकी कार में नए ब्रेक लगवाने हैं; उन्हें ओवरटाइम काम करना पड़ता था; उनकी पत्नी टपकती छत के बारे में शिकायत कर रही है; उनके पति बहुत अधिक घंटे काम करते हैं; उसने किराना खरीदने में बहुत अधिक खर्च किया; उसने बाहर खाने पर बहुत अधिक खर्च किया; बच्चों को जुकाम है; सरकार टैक्स के पैसे का सही इस्तेमाल नहीं करती; कलीसिया में कोई भी उन्हें प्रेम नहीं करता; उनके माता-पिता ने दो साल में पैसा नहीं भेजा है; उनकी बहन हमेशा शिकायत करती रहती है; वे अधिक वजन वाले हैं; आप उनका जन्मदिन भूल गए; और प्रभु – उनकी प्रार्थनाओं का जल्दी उत्तर नहीं देता है!
पीड़ित के सभी दिन दुखभरे होते हैं! वे दुखी होना चाहते हैं और वे चाहते हैं कि आप भी दुखी हों। उन्हें लगता है कि ये मानसिकताएं आधुनिक बातें हैं, लेकिन उनका चरित्र कभी मसीह जैसा नहीं रहा, जिन परीक्षाओं से वह गुज़रा उनसे गुज़रने की वे कल्पना भी नहीं कर सकते, और संघर्ष में भी आराधना करना वे नहीं जानते। यदि आप इन नास्तिकों से पूछते हैं कि वे किन किन बातों के लिए परमेश्वर के आभारी हैं, तो उनके चेहरे पर तुरन्त शिकन आ जाती है। कैसी नीचता! ऐसे लोग धरती पर बोझ हैं। परमेश्वर ऐसे लोगों से कैसे निपटता है? वह उन्हें नष्ट कर देता है (1 कुरिन्थियों 10:10; व्यवस्था 28:47-48)। परमेश्वर का धन्यवाद।
धर्मियों के साथ होने वाली सभी बुरी घटनाएँ चार मुख्य कारणों से होती हैं: परमेश्वर की महिमा, उनके विश्वास को सिद्ध करने, उनके पापों के लिए ताड़ना देने, या उनकी मूर्खता के परिणाम स्वरुप। बुद्धिमानी से विचार करें, ये सभी अच्छी घटनाएँ हैं! परमेश्वर की महिमा आपका निरंतर लक्ष्य होना चाहिए; विश्वास में वृद्धि एक महान आशीष है; ताड़ना परमेश्वर के प्रेम का प्रमाण है, और आपकी भलाई के लिए है; और पापों के परिणाम आपको बुद्धिमान बनाते हैं। परमेश्वर, बुरी घटनाओं के लिए धन्यवाद!
बुद्धिमान क्रिश्चन मनुष्य के जीवन में केवल अच्छी घटनाएं होती हैं! अपना मन ऊपर उठाएं! पौलुस क्लेशों में भी प्रसन्न था (2 कुरिन्थियों 12:9-10), और याकूब ने हमें बताया कि हम इन सब बातों को पूरे आनन्द की ही बात समझे (याकूब 1:2-4)। पौलुस ने हमें सदा आनन्दित रहने के लिए कहा (फिल 4:4; 1 थिस्स 5:16), इसलिए इब्रानी क्रिश्चन अपनी संपत्ति खोने को भी आनन्द की ही बात मानते थे (इब्रा10:34)। क्या आप अपने क्लेशों में भी घमण्ड कर सकते हैं (रोमियों 5:3-5)?
प्रसन्न हृदय वाला व्यक्ति शायद ही जानता हो कि वह पीड़ा में है। वह जानता है कि परिस्थितियां और भी खराब हो सकती हैं। वह अपनी वर्तमान दुर्दशा पर केवल हँसता है। वह केवल परमेश्वर की महिमा, जीवन की आशीषें और स्वर्ग की आशा की ओर देखता है। वह ऐसी हजारों चीजों की सूची बना सकता है और बनाएगा भी जिन्हें पाने के लिए वह खुद को अयोग्य समझता है और इसलिए जो भी उसके पास है उसके लिए वह बहुत आभारी है। ओह, पाठक, क्या आप इतने शानदार मनुष्य बनोगे?
यदि आपकी प्राथमिकताएँ सही हैं, तो दाल-चावल ही आपके लिए दावत है (नीतिवचन 15:17; 17:1)। यदि आप अनंत काल की महिमा के भार को देखते हैं, तो पृथ्वी के कष्ट आश्चर्यजनक रूप से हल्के हो जाते हैं (2 कुरिन्थियों 4:17-18)। क्लेशों की परवाह किए बिना सन्तोष सहित भक्ति बड़ी कमाई है (1 तीमु 6:6)। यदि आप यीशु मसीह को जानते हैं, तो आपको दुनिया में और क्या चाहिए (इब्रा 13:5; भजन 73:25-26)? यदि आप तृप्त हैं, तो आप बिना भोजन के भी तृप्त हो सकते हैं (फिल 4:11-13)। यदि यीशु मसीह तुम्हारे साथ भोजन कर रहा है, तो खाने की मेज पर क्या है इसकी परवाह कौन करता है (प्रकाशितवाक्य 3:20)।
हबक्कूक द्वारा वर्णित छह गुना आर्थिक नुकसान की पीड़ा पर विचार करें (हब 3:17-19)। उसने वहां कुल आर्थिक बर्बादी की सूची दी, परन्तु एक प्रसन्न हृदय की प्रतिक्रिया कहती है, ” तौभी मैं यहोवा के कारण आनन्दित और मगन रहूँगा, और अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर के द्वारा अति प्रसन्न रहूँगा। यहोवा परमेश्वर मेरा बलमूल है, वह मेरे पाँव हरिणों के समान बना देता है, वह मुझ को मेरे ऊँचे स्थानों पर चलाता है (प्रधान बजानेवालों के लिये मेरे तारवाले बाजों के साथ)।” क्या आप बेरोज़गारी की स्थिति में नृत्य कर सकते हैं?
संगीत बजाओ, और नृत्य करों। बेहतर होगा अगर आप हल्के हल्के से पैरों को उठाकर नाचे, हिरणी के समान। यहोवा परमेश्वर आपको आपके पहले के ऊंचे स्थानों पर फिर से बिठाएगा। इससे पहले कि आप क्लेशों की निराशा में मूर्छित हो जाएँ, इस पर विश्वास करें (भजन 27:13-14)। आपको अपने दिल और दिमाग में टूटे दिल के आशिकों वाले शोकगीत या उदास संगीत नहीं बजाना है, और फिल्मों के गीत तो कतई नहीं सुनना है, बल्कि परमेश्वर की जयजयकार करनेवाले गीत सुनने हैं।
क्रिश्चन भाई और बहन, यदि आप एक नकारात्मक दृष्टिकोण रखने के दोषी हैं, तो अपनी इस दुष्टता से पश्चाताप करें, यीशु मसीह से क्षमा पाएं, और प्रभु में आनंदित रहने और उसकी आशीषों के लिए आभारी रहने का चुनाव करें। आपका पास्टर बड़े हर्ष से आपको बाइबल से दस बातें बताएगा जिसके लिए आप परमेश्वर को धन्यवाद दे सकते हैं। प्रसन्न रहना एक आदेश है, विकल्प नहीं; यह एक कर्तव्य है, केवल बेहतर परिस्थितियों के प्रति प्रतिक्रिया नहीं।
परमेश्वर चाहता है कि आप सभी चीजों की बहुतायत के लिए अपना मन प्रसन्न रखें, और आप किसी भी व्यक्ति से बड़कर समृद्धि का आनंद लेंगे जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी (व्यव. 28:47)। जिसे बहुत अधिक दिया गया है, उससे अधिक अपेक्षित किया जायेगा, जिससे अपने मन को प्रसन्न रखने का आपका कर्तव्य प्राथमिक स्थान के रूप में और भी बढ़ जाता है। आत्मा आपको चेतावनी दे रहा है। अपना मन प्रसन्न रखने के लिए आपके पास बहुत कुछ है।
यीशु मसीह अपनी संतान को बहुतायत का जीवन देने आया (यूहन्ना 10:10)। यह जीवन पिता और पुत्र की संगति में आनंद से भरा है (1 यूहन्ना 1:3-4)। आप उस जीवन को कैसे पा सकते हैं? आसान है! अपने पापों को मान लें, तथा उन पापों से छुटकारा पाने और परमेश्वर के सामने धर्मी ठहराए जाने के लिए उस पर विश्वास रखें, और उसकी पवित्रता की ज्योति में चलें (1 यूहन्ना 1:5-10)। परमेश्वर का राज्य पवित्र आत्मा में धार्मिकता, शांति और आनंद है (रोम 14:17)। आशा इसी आनन्द का जीवन-स्रोत है, और विश्वास रखनेवाले पवित्र लोग आशा से भर जाते हैं (2 थिस्स 2:16; 1 पतरस 1:3)।
कल की चिन्ता मत करो; वह आपको सम्भालेगा (मत्ती 6:34)। किसी भी बात की चिंता न करों, और न ही किसी बात से डरों। धन्यवाद के साथ अपनी आवश्यकताओं को यहोवा की ओर फेर दो, और वह तुम्हें अपनी ओर से मिलनेवाली शान्ति देगा जो मनुष्य की समझ से परे है (फिल 4:6-7)। यदि आप सही दिशा में देख रहे हैं, तो आपका जीवन अच्छा है, और यह उसकी भलाई के कारण और भी बेहतर होने वाला है।
क्रिश्चन पाठक, आपके जीवन में क्या ग़लत है? उस सवाल का जवाब मत दो! इसके बारे में सोचें भी नहीं (बस केवल पवित्र आत्मा द्वारा उचित और सीमित आत्म-परीक्षा के अलावा)। सनातन परमेश्वर की ओर देखें, जो आपसे अपने प्रिय लेपालक पुत्रों के रूप में प्रेम करता है, और जो आपके लिए एक नया घर तैयार कर रहा है जहाँ आप शीघ्र ही जाएंगे। अपनी आशीषों को गिनो। एक-एक करके उनकी सूची बनाओ।
उन कुड़कुड़ाने वालों के साथ आपको क्या करना चाहिए, जो दुख से भरा पीड़ित जीवन जीते हैं? यदि वे अस्थायी रूप से गिर गए हैं या विश्वास में कमजोर हो गए हैं, तो उन्हें तसल्ली दें और उनका सहारा बने; यदि वे बेक़ाबू होकर शिकायत करते ही रहते हैं, तो उन्हें चेतावनी दें और उन्हें फटकारें (1 थिस्स 5:14)। यदि वे आपके अपने बच्चें हैं, तो उनकी कृतघ्न और नकारात्मक सोच वाली भावनाओ के लिए उन्हें दण्ड दो (इफिसियों 6:4)। यदि आज आप सुख-समृद्धि का आनन्द उठा रहे हैं, तो थरथराते हुए आनन्द करो, क्योंकि आपकी सुख-समृद्धि हमेशा बनी न रहेगी (भजन 2:11)।
वे थोड़े से लोग जो यीशु मसीह के धन को जानते हैं, उनके पास इस जीवन में एक निरन्तर भोज है जो आगे अनन्त महिमा और मेमने के विवाह भोज में निर्बाध रूप से विस्तारित होगा। उसके भोज का जल सदा के लिए प्यास बुझाता है; रोटी अनंत जीवन देती है; उसका लहू आत्मा का अनन्तकाल का पोषण है। पाठक, आज ही उसकी खोज करें, और तब तक न रुकें जब तक आप उसे पा न लें। वहां तुम सदा के लिये आनन्द और सुख की भरपूरी पाओगे (भजन संहिता 16:11)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।