नीतिवचन 15:12

ठट्ठा करनेवाला डाँटे जाने से प्रसन्न नहीं होता, और न वह बुद्धिमानों के पास जाता है।

जो लोग आपको सुधारने का प्रयत्न करते हैं उनके प्रति आपकी प्रतिक्रिया आपके बारे में बहुत कुछ कहती है। सलाह-सम्मति के लिए आप कहाँ जाते हैं, यह भी आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। यदि आप डाँटे जाने से प्रसन्न नहीं होते हैं, या आपको किसी की सहायता या सलाह की आवश्यकता होने पर अगर आप भक्त और बुद्धिमान लोगों से बचते हैं, तो आप एक ठट्ठा करने वाले हैं। आप दूसरों को भी इन्हीं दो पैमाने से माप सकते हैं।

मूर्ख बुरे होते हैं, सुलैमान ने उनका वर्णन करने और उनकी निंदा करने के लिए कई नीतिवचन लिखें है, लेकिन ठट्ठा करने वाले और भी बुरे होते हैं। मूर्ख जिद्दी और भोले होते हैं, लेकिन ठट्ठा करने वालों को उन्हें कोई सुधारे यह पसंद नहीं, और सुधारने वालों से वे नफ़रत करते हैं। नीतिवचन की पुस्तक में वर्णित ठट्ठा करने वाला सबसे बुरा व्यक्ति है।

ठट्ठा करने वालों के दो चरित्र-लक्षणों को जानना ही इस नीतिवचन का सबक हैं। वे डांटने वालों से घृणा करते हैं, और बुद्धिमान लोगों से बचते हैं। अनादर और टाल-मटोल अक्सर विद्रोह के संकेत होते हैं। ठट्ठा करने वालों को सिखाया या डांटा जाना अच्छा नहीं लगता, इसलिए वे उन लोगों से भी घृणा करते हैं जो उन्हें सिखाने और डाँटने की कोशिश करते हैं। वे स्वेच्छा से उनके पास नहीं जाएँगे; वे नहीं चाहते कि उनके विचार और तरीके मूर्खतापूर्ण और गलत हैं ऐसा कोई उनसे कहें।

भले लोग उन्हें सिखाने और डांटनेवालों से प्रेम रखते हैं (नीतिवचन 9:8; 25:12; 27:5-6,9; भजन 141:5; यूहन्ना 3:21), लेकिन मूर्ख और ठट्ठा करने वाले उनसे नफरत करते हैं (नीतिवचन 9:7-8; 12:15; 23:9; 2 इतिहास 18:7; आमोस 5:10; यूहन्ना 3:20)। जब कोई व्यक्ति किसी अच्छे अगुवे या शिक्षक से नाराज़ होता है या उससे बचता है, तो आपको संभवतः एक ठट्ठा करने वाला दिख गया है। आप ठट्ठा करने वालों की पीढ़ी में रह रहे हैं, और आप उसे देख सकते हैं।

बच्चे कभी-कभी खुद को अलग-थलग क्यों कर लेते हैं और माता-पिता से दूर क्यों रहते हैं? वे नहीं चाहते कि उनके गलत कामो की उन्हें कोई ख़बर लगे, क्योंकि वे सुधारे नहीं जाना चाहते (नीतिवचन 13:1; 15:10)। लोग चर्च की सभाओं से क्यों बचते हैं या चर्च की सभाओं में खुद को अलग-थलग क्यों कर लेते हैं? वे ठट्ठा करने वाले होते हैं जो सोचते हैं कि जो शिक्षा वहाँ दी जा रही है वे उससे बेहतर जानते हैं और वहाँ आएँ बाकि लोगों से अधिक नेक और धर्मी हैं।

समझदार माता-पिता उन बच्चों का पीछा करते हैं जो उनसे या उनके सुधार से बचने की कोशिश करते हैं। वे अपने बच्चो में चेहरे के भाव या शारीरिक भाषा को भी सुधारते हैं जो अधिकार, निर्देश या सुधार के प्रति अभिमानी या उदास भावना की अभिव्यक्ति होती हैं (नीतिवचन 19:25; 21:11)। अगर आप अपने घर को नरक नहीं बनाना चाहते हैं, तो बच्चे में ठट्ठा करने की कली को तुरंत और जड़ से कुचलना ज़रूरी होता है (नीतिवचन 21:24; 22:10; 24:9)।

ज़रूरी नहीं कि ठट्ठा करने वाले सब लोग मुँह से और प्रत्यक्ष रूप से ही ठट्ठा करने वाले हो; आपको उन्हें भी पहचानना होगा जो मौन रूप से ठट्ठा करने वालें होते हैं। निष्क्रिय और शांत विद्रोह भी उतना ही दुष्ट है जितना सक्रिय और शोरगुल वाला विद्रोह, लेकिन प्रकट विद्रोही की तुलना में गुप्त विद्रोही का पता लगाना और उससे निपटना बहुत कठिन है। एक दूर रहने वाले, उदास या अलग-थलग बच्चे को बहाना बनाकर शैतान को अपने घर में प्रवेश न करने दें क्योंकि वे आपसे खुलकर सामना नहीं करते हैं।

आज अधिकांश ख्रिश्चन लोग मनोरंजन, सामाजिक गतिविधियाँ और दंतकथाएँ क्यों चाहते हैं? क्योंकि वे ठट्ठा करने वाले होते हैं, और बाइबल के प्रचारक उन्हें यह बाताएं कि उन्हें जीवन में क्या करना है, इससे उन्हें घृणा होती है (2 तीमुथियुस 3:1-7; 4:3-4)। वे अपने आपको प्रसन्न करने के लिए चिकनी-चुपड़ी बातें चाहते हैं (यशायाह 30:9-11)। वे प्राचीन मार्गों पर नहीं चलना चाहते (यिर्मयाह 6:16)। बुरे दिनों के समय के बारे में पौलुस ने तीमुथियुस को जो भविष्यसूचक चेतावनी दी थी वह ठीक आपकी आँखों के सामने पूरी हो रही है। क्या आप इसका हिस्सा हैं? या आप इसके खिलाफ़ लड़ रहे हैं (यहूदा 1:3)?

आपके बारे में क्या? क्या आप अपने माता-पिता की डाँट से प्रसन्न होते हैं? दोस्तों की डाँट से प्रसन्न होते हैं? अगर आप एक स्त्री हैं, तो क्या आप अपने पति की डाँट से प्रसन्न होती हैं? अपने पास्टर की डाँट से प्रसन्न होते हैं? चर्च के सदस्यों की डाँट से प्रसन्न होते हैं? अगर नहीं, तो क्यों नहीं? बुद्धिमान लोग डाँट से प्रसन्न होते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वे बुरी आदतों या अपनी बुरी सोच को छोड़े बिना बुद्धिमान नहीं बन सकते (नीतिवचन 9:8-9)। आप कौन से पाप छिपा रहे हैं? क्या आप में इस नीतिवचन में वर्णित ठट्ठापूर्ण आत्मा बसती है जो अधिकार और सुधार के खिलाफ़ बग़ावत करती है?

यहोवा ठट्ठा करने वालों को कुचल देगा, इसलिए यह मत सोचो कि तुम सलाहकारों के प्रति अपनी दुष्ट भावना से बच जाओगे (नीतिवचन 3:34; 15:10; 19:29; 29:1; भजन संहिता 18:26; यशायाह 29:20-21)। उसने इन डांट-फटकार करनेवालों को आपके जीवन में भेजा यह उसकी करुणा ही समझो, और बेहतर होगा कि वे परमेश्वर-प्रेरित जो ज्ञान आपको देते हैं, उसे एक ग्रहणीय भावना से प्रतिक्रिया दें, अन्यथा बुद्धि रूपी स्त्री की चेतावनियाँ तुम पर आ पड़ेंगी (नीतिवचन 1:20-33; 8:32-36)।

यहूदी रूढ़िवादी धार्मिक नेताओं ने यीशु मसीह से नफरत क्यों की और क्यों उन्होंने पिलातुस से उसे सूली पर चढ़ाने की मांग की? क्योंकि उसने उनके पाखंड को डांटा, और उन्होंने दिखाया कि वे ठट्ठा करने वाले शैतान की सन्तान थे (यूहन्ना 3:19; 7:7)। फिर भी पतरस और अन्य लोगों को उसके बुद्धिमानी भरे निषेध से भी दूर नहीं किया जा सका (यूहन्ना 6:66-69)। क्या आप परमेश्वर के पुत्र और उसकी डाँट के प्रति उनके जैसे ही प्रतिबद्ध हैं?

वे यहूदी जो उसके सुधार और डाँट को प्रिय जानते थे, वे जीवन के इस शानदार राजकुमार से पश्चाताप का वरदान पाकर टूट गए और बदल गएँ, लेकिन जिन लोगों का उसने उनके विद्रोह और ठट्ठा के लिए न्याय किया, उसने उन्हें चकनाचूर कर दिया (मत्ती 21:44; मलाकी 4:1-3)। कितना भारी अंतर है! आज और अभी उसके सामने विनम्र समर्पण के साथ झुक जाएँ।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।