नीतिवचन 14:8

चतुर की बुद्धि अपनी चाल का जानना है, परन्तु मूर्खों की मूढ़ता छल करना है।

बहुत-से लोगों को समझ में नहीं आता कि वे क्या करते हैं। बहुत-से लोग छल में रहते हैं। वे सोचते हैं कि वे बुद्धिमान और सही हैं, परन्तु वे मूर्ख और ग़लत हैं। वे सोचते हैं कि वे अपने कार्यों के परिणामों को जानते हैं, लेकिन वे उस झूठ पर विश्वास करते हैं जो आने वाले घातक नतीजों को छिपाते हैं (नीतिवचन 4:19)। केवल बुद्धिमान पुरुषों के पास ही अपने जीवन की जांच करने और जो सही है उसे चुनने का विवेक और समझ होती है (नीतिवचन 22:3)।

छल एक भयानक चीज़ है। यह विनाशकारी दुर्गुण है। यह मनुष्य द्वारा की जाने वाली सबसे बुरी गलती है। एक बार जब आप छल खा गए तो आपको पता नहीं चल सकता, क्योंकि छल का मतलब है कि आप सोचते हैं कि झूठ सच है, या सच झूठ है। छल यह विश्वास है कि आप सही हैं, जबकि आप वास्तव में गलत होते हैं। छल अपने आप से झूठ बोलना है। छल यह मानना है कि सफेद काला है, या काला सफेद है। छल का अर्थ है कि आप दुनिया के सामने नग्न घुमते हैं, और आपको लगता है कि आप उस बदनाम सम्राट के समान पूरे कपड़े पहने हुए हैं।

बुद्धिमान व्यक्तियों और मूर्खों में बहुत अंतर होता है। बुद्धिमान लोग किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं लेते। वे सभी चीजों की सावधानीपूर्वक जांच करते हैं और प्रमाणित करते हैं। वे सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें जो करना है, और इसमें क्या क्या जोखिम है और उन्हें कैसे पूरा करना है इस बात की उनमें समझ और ज्ञान है। वे अपना मार्ग समझते हैं। वे धोखा नहीं खा सकते है। उनके पास एक नेकनियत योजना होती है, और वे उसे अमल में लाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं।

मूर्ख लोग मूढ़ता में जीते हैं। उनकी मूर्खता की जड़ उनका धोखेबाज दिमाग है। वे अपने मन (वासना) की सुनकर, परंपराओं (आदत), मित्रों का दबाव (भय), स्व-सहायता पुस्तकों (आत्म-प्रेम), आज़माइश और गलती (मौका), और शिक्षा (सांसारिक ज्ञान) द्वारा फैसले लेते हैं। वे जीवन की घटनाओं से अचम्भित हो जाते हैं। वे जीवन या जीने के सही मार्गों को नहीं समझते हैं। वे अपनी मूढ़ता के करण धोखा खाते हैं।

यूसुफ ने व्यभिचार की बुराई को समझा, इसलिए उसने पोतीपर की पत्नी के यौनाचार की पेशकश ठुकरा दीं; सैमसन को यकीन था कि वह दलिला को संभाल सकता है। यूसुफ चतुर की बुद्धि व्यक्ति था और भविष्य में नतीजें क्या होंगे जानता था; शिमशोन ने धोखा खाया, उसके साथ उसी की प्रेमिका ने छल किया और अन्त में उसका विनाश हो गया। अब्राहम ने समझा कि उसे अपने परिवार को परमेश्वर की आज्ञा मानने की शिक्षा देना ज़रूरी है। जबकि एली ने सोचा कि वह अपने बेटों की अवज्ञा के प्रति उदार हो सकता है। अब्राहम परमेश्वर का मित्र कहलाया; और एली को दर्दनाक नतीजें भुगतने पड़ें।

मूर्खों ने यह सोचकर धोखा खाया कि बेंजामिन स्पॉक और जेम्स डॉब्सन बाल-प्रशिक्षण में विशेषज्ञ थे, और उनकी मूर्खता इस पीढ़ी के निष्क्रिय, विद्रोही और स्वार्थी बच्चे हैं। चतुर बुद्धि के लोग जानते हैं कि बेंजामिन स्पॉक और जेम्स डॉब्सन का मानवतावादी मनोविज्ञान बाइबल के विपरीत है। वे अपने बच्चों को शिक्षा देने परमेश्वर के वचन और आवश्यक होने पर छड़ी का उपयोग करते हैं जिसके उन्हें उत्कृष्ट परिणाम मिलते हैं, जैसा कि उनके पिताओं ने उनके साथ किया था।

यह नीतिवचन धर्म में पूरी तरह चरितार्थ होता है। कुलीन लोग सभी चीजों को प्रमाणित करने और जो सही है उसकी पुष्टि करने के लिए, पूर्ण सत्य का एकमात्र स्रोत, अर्थात् बाइबल में खोज करते हैं (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्स 5:21)। मूर्ख खरा उपदेश सहन नहीं कर सकते, इसलिए वे ऐसे शिक्षक ढूंढ़ते हैं जो दंतकथाओं और झूठ से उनका मनोरंजन करेंगे (यूहन्ना 8:45; 2 तीमु 3:13; 4:3-4; यशायाह 30:9-11; यिर्मयाह 5:30-31)। बस कुछ मिनटों का धार्मिक टेलीविजन देखने या सबसे तेजी से बढ़ते चर्चों का दौरा करने पर इस मूर्खता की पुष्टि हो जाएगी।

रोम के पादरियों कई लोगों को मूर्ख बनाकर धोखा देते हैं कि एक चिप्स यीशु का शरीर, लहू, आत्मा और दिव्यता बन जाता है। चतुर बुद्धि के लोग लोग इस चिप्स में प्रकट होनेवाले ईश्वर को अस्वीकार करते हैं और समझते हैं कि प्रभुभोज केवल मसीह के शरीर और लहू का प्रतीक है। यह रोम का धोखे का उपयोग है जो कैथोलिक देशों को सबसे गरीब और अंधविश्वास के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील बनाता है।

रोम की बेटियाँ – लूथरन, एपिस्कोपेलियन, मेथोडिस्ट और प्रेस्बिटेरियन चर्चेस – बपतिस्मा के लिए एक बच्चे के सिर पर पानी छिड़कने की मूर्खता में दूसरों को धोखा देती हैं। लेकिन चतुर बुद्धि के लोग समझते हैं कि यीशु बपतिस्मा करनेवाले के पास गए और प्रतीकात्मक पानी वाली कब्र में उन्हें दफनाया गया और जिलाया गया। रोम की बेटियाँ बच्चों पर पानी छिड़कने के लिए बाइबल में खोज करते हैं पर उन्हें वहां कोई प्रमाण नहीं मिलता।

वॉचटावर सोसायटी ने अपने मूर्ख अनुयायिओं को यह कहकर धोखा दिया कि नरक अनन्तकाल के लिए नहीं है। उन भ्रमित आत्माओं को एक बड़ा, अनन्त और जलानेवाला ‘सरप्राइज गिफ्ट’ मिलने वाला है! बिली ग्राहम और रॉबर्ट शूलर ने एक ही झूठ बोला – परमेश्वर मनुष्यों को जलने के लिए नरक में नहीं भेजेंगे। परन्तु चतुर बुद्धि के लोग जानते हैं कि मनुष्यों के लिये एक ही बार मरना और उसके बाद आग की झील में दण्ड देना ठहराया हुआ है। जीवन कोई मज़ाक नहीं है, जैसा कि कॉमेडी शो आपको विश्वास दिलाना चाहता है। या कही ऐसा तो नहीं कि उनकी मूर्खता ने आपको भी धोखा दिया है?

क्या आप अपना मार्ग समझते हैं? क्या आप अपने जीवन में किसी मूर्खता के कारण धोखा खाये हुएं हैं? चूँकि आप अपना छल स्वयं नहीं देख सकते, तो आप अपने जीवन में मौजूद झूठ को कैसे खोज निकालेंगे? बाइबल के अनुसार! “मैं दुचित्तों से तो बैर रखता हूँ, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूँ” (भजन 119:113)। “इसी कारण मैं तेरे सब उपदेशों को सब विषयों में ठीक जानता हूँ; और सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूँ” (भजन 119:128)। अपनी सुरक्षा के लिए समय निकालें – बाइबल के अनुसार अपने हर चुनाव और परिस्थिति की जाँच करें।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।