नीतिवचन 14:5
सच्चा साक्षी झूठ नहीं बोलता, परन्तु झूठा साक्षी झूठी बातें उड़ाता है।
क्या यह नीतिवचन समझने में इतना सरल है कि आप अपना समय दे सकें? आप इसके स्पष्ट अर्थ को एक ही बार पढ़कर समझ सकते हैं। लेकिन क्या आपने सच्चाई, ईमानदारी और सत्य के महत्व पर विचार किया है जो इस नीतिवचन में उतने स्पष्ट नहीं हैं? आपको सुलैमान की गहरी बातों को लेकर उन्हें शेष बाइबल और पवित्र आत्मा के प्रकाश में समझने का प्रयास करना आवश्यक है। प्रत्येक पाठक एक सिद्ध सच्चा साक्षी होने के महत्व को समझ लें।
सच्चें साक्षी आज दुर्लभ हैं। दाऊद ने लिखा, “हे परमेश्वर, बचा ले, क्योंकि एक भी भक्त नहीं रहा; मनुष्यों में से विश्वासयोग्य लोग मर मिटे हैं” (भजन 12:1)। सुलैमान ने पूछा, “बहुत से मनुष्य अपनी कृपा का प्रचार करते हैं; परन्तु सच्चा पुरुष कौन पा सकता है?” (नीति 20:6)। आप एक चौकस और विवेकपूर्ण ईमानदारी का पालन करके बड़ी आसानी से और बिना किसी विलम्ब के अपने आप को इस संसार के सभी कुटिल लोगों से भिन्न बना सकते हैं।
यिर्मयाह ने कहा, “यरूशलेम की सड़कों में इधर उधर दौड़कर देखो! उसके चौकों में ढूँढ़ो यदि कोई ऐसा मिल सके जो न्याय से काम करे और सच्चाई का खोजी हो; तो मैं उसका पाप क्षमा करूँगा” (यिर्मयाह 5:1)। मीका ने भी कहा, “भक्त लोग पृथ्वी पर से नष्ट हो गए हैं, और मनुष्यों में एक भी सीधा जन नहीं रहा; वे सब के सब हत्या के लिये घात लगाते, और जाल लगाकर अपने अपने भाई का आहेर करते हैं।” (मीका 7:2)।
आज हालात भिन्न नहीं हैं; वास्तव में, यह परिस्थिति तथाकथित मसीहियों के बीच तो और भी बदतर हो सकती है। सांसारिक मन की मसीहत के दुर्गुणों में, जिनसे मिलकर वर्तमान समय का संकटकाल अस्तित्व में आया है, अन्य पापों के साथ-साथ शांति भंग करने वाले, झूठे आरोप लगाने वाले और विश्वासघाती, अर्थात झूठे साक्षी भी शामिल हैं (2 तीमु 3:1-5)। इस सांसारिक मसीहत के विपरीत, आपको उन बातों की चिंता करने में पौलुस का अनुसरण करना चाहिए जो बातें सब लोगों के निकट भली हैं (रोम 12:17; 2 कुरिन्थ 8:21)।
दुनिया मसीहियों को गौर से देखती है, इसलिए उनके आरोपों को चुप कराने के लिए आपको हर समय पूरी तरह से ईमानदार, और सच्चा साक्षी होना होगा (1 पतरस 2:12; 3:16)। पौलुस ने भी हमें सब प्रकार की बुराई से बचने की आज्ञा दी थी (1 थिस्स 5:22)। ईमानदारी और सच्चाई ही नीति है! क्या आपका वचन हमेशा सोने की तरह शुद्ध होता है? क्या आप सदैव दोमुही बातों या बढ़ा-चढ़ाकर कीं गई बातों से बचते हैं या उन्हें लिखने बचते हैं? अपना हर एक शब्द को परखो!
परमेश्वर झूठ से घृणा करता है (नीत 6:16-19)। सात बातें जिन से परमेश्वर घृणा करता है, उन में से दो झूठ हैं। स्वर्ग में कोई झूठा न होगा, क्योंकि वे सब के सब आग की झील में डाल दिए जाएंगे (प्रकाशितवाक्य 21:8,27; 22:15)। वह सत्य का परमेश्वर है, और वह झूठे गवाहों से घृणा करता है (निर्ग 20:16)। यदि कोई व्यक्ति इस्राएल में झूठी गवाही देता था, तो जो भी दंड परमेश्वर ने तय किया था, उसे वही दण्ड दिया जाता था (व्यवस्था 19:16-21)।
पाठक, क्या आप पूरे पूरे सत्यनिष्ठ हैं? क्या आप हमेशा सच बोलते हैं? क्या सभी पुरुष आपकी हर बात पर पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं? आपको बढ़ा-चढ़ाकर कीं गई बातों से घृणा करनी चाहिए। आपकी गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर, आपको खुलकर बोलनेवाला और पूरा सच बोलनेवाला होना चाहिए। जब आपको दूसरों के बारे में पूछा जाता है, तो आपको ईमानदारी से उनका प्रतिनिधित्व करना चाहिए। अगर आपको सच की कीमत भी चुकानी पड़े तौभी केवल सच ही बोले। क्या आप उन दुर्लभ साक्षियों में से हैं जिन्हें आज खोजना अत्यंत कठिन है?
यीशु विश्वासयोग्य और सच्चा गवाह है (प्रक 3:14)। वह विश्वासयोग्य और सच्चा कहलाता है (प्रक 19:11)। जब उसपर मुक़दमा चला, मनुष्यों ने उस पर झूठे आरोप लगाएं (मरकुस 14:56-60); वे उसकी सच्चाई के कारण उससे बैर रखते थे (यशायाह 53:9)। उसके शिष्य भी उतने ही सिद्ध रूप से सच्चें और ईमानदार होंगे (यूहन्ना 1:47; प्रकाशितवाक्य 14:5)। बाइबल की सत्य बातों के आप ही एकमात्र गवाह होंगे जिसे बहुत से लोग आपके मुँह से सुनेंगे। उन्हें सत्य के परमेश्वर के बारे में आप से सीखने दो।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।