नीतिवचन 14:35
जो कर्मचारी बुद्धि से काम करता है उस पर राजा प्रसन्न होता है, परन्तु जो लज्जा के काम करता, उस पर वह रोष करता है।
टीका सुनने के लिए यहां क्लिक करें
यदि कोई व्यक्ति बुद्धिमान है तो भेदभाव दुर्लभ है। रंग, लिंग, आयु या ऐसे कारकों की तुलना में चरित्र और आचरण किसी व्यक्ति की पेशेवर उन्नति के लिए अधिक मूल्यवान और महत्वपूर्ण हैं। यहां एक सामान्य नियम है जो व्यवसाय या नौकरी में सफलता के लिए बुद्धि को ऊंचा उठाता है और मूर्खता की निन्दा करता है। नियोक्ता और/या ग्राहक प्रति दिन आपके साहस और प्रदर्शन का आकलन करते हैं।
यद्यपि एक राजा और एक दास के बीच का अन्तर बहुत अधिक था, फिर भी बुद्धिमान आचरण राजा की कृपा अर्जित करता था और मूर्ख आचरण उसका क्रोध ले आता था। यह दासों की अरुचि नहीं होती थी जो राजा के रोष का कारण बनती थी; यह अकसर दास की शर्मनाक मूर्खता होती थी। राजा किसी दास पर कृपादृष्टि करने और उसकी उन्नति करने में प्रसन्न होते थे, यदि वह दास बुद्धिमान और उपयोगी होता।
इस पीढ़ी में चरित्र और आचरण की कमी के कारण इस नीतिवचन की सच्चाई और बुद्धि इतिहास में किसी भी समय की तुलना में आज अधिक वास्तविक हैं, और दोनों का पतन जारी है। जो लोग इस पाठ को सीखते हैं और इसे व्यवहार में लाते हैं, वे अपने आसपास के समझौता करने वाले और आलसी मूर्खों से अलग दिखाई देंगे। परमेश्वर और सुलैमान ने आपको असाधारण सफलता के लिए तैयार किया है।
आप गै़रज़िम्मेदारी के दौर में जी रहे हैं। आज बहुत कम लोग है जो अपने मूर्खतापूर्ण कार्यों के लिए जवाबदेही स्वीकार करते हैं। वे अपने आप को छुटकारा दिलाते हैं और दूसरों पर दोष मढ़ देते हैं। वे अपनी विफलताओं के लिए ज़िम्मेदारी लेने से इनकार करते हैं; वे दूसरों को उनके लिए ज़िम्मेदार ठहराना चाहते हैं। उनके पास हमेशा बहाने होते हैं, जिसका दूसरों के लिए कोई मतलब नहीं होता, क्योंकि वास्तव में उनका कोई आधार नहीं होता है। वे मामूली प्रयास के लिए बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं। यदि उन्हें उच्चतम रूप से और तुरन्त पुरस्कृत नहीं किया जाता है तो वे दूसरों को दोष देकर उनकी निन्दा करते हैं।
स्त्रियां अपने औरत होने का बहाना देती हैं, सांवले लोग अपने सांवलेपन का बहाना देकर दोष लगाते हैं, बूढ़े लोग अपनी उम्र का हवाला देते हैं, और जवान अपनी अनुभवहीनता का बहाना देते हैं। अलग अलग देशों के रंग-भेदी और जातीय भेदी लोग जीवन में अपनी स्थिति के लिए बेकाबू कारकों को दोष देना चाहते हैं। इस प्रकार लिंगभेद, जातिभेद, उम्र और धार्मिक भेदभाव के के साथ साथ अन्य बहानों के विषय में बहुत शिकायतबाजी अस्तीत्व में है। परन्तु ज्यादातर समय असली मुद्दा बहानेबाजी करनेवाले की अयोग्यता, अक्षमता, मूर्खता, या सुस्ती होता है।
इस नीतिवचन में एक नियम है। बुद्धिमान आचरण पदोन्नति लाएगा, चाहे पदोन्नत करने वाले और पदोन्नती पाने वाले दोनों व्यक्तियों के मध्य कितना भी बड़ा अन्तर क्यों न हो। लिंग, नस्ल और उम्र का भेदभाव बहुत कम है, और चरित्र और आचरण का कहीं अधिक भेदभाव है, जितना कि लोग स्वीकार भी नहीं करना चाहते। और चरित्र तथा आचरण के बीच भेदभाव अच्छा है।
यदि कोई मनुष्य शुद्ध मन से अनुग्रह करता है, तो राजा उसका मित्र होगा (नीति. 22:11)। जो लोग अपने कर्तव्यों को पूरा करते हैं, प्रभु उन्हें प्रतिफल देता है; लोग आलसी को दण्ड देते हैं (मत्ती 24:45-51)। आम तौर पर, लोग विश्वासयोग्य व्यक्ति को मनमाने ढंग से दण्डित नहीं करते हैं और न ही अपमान करने वाले को इनाम देते हैं। एक बुद्धिमान दास को एक लज्जाजनक पुत्र के ऊपर स्थान दिया जा सकता है और विरासत में भागी बनाया जा सकता है (नीति. 17:2)। यह भेदभाव का उलटाव है!
चरित्र और आचरण पदोन्नति या दण्ड की कुंजी हैं, और आप प्रतिदिन उनमें से एक को अपने लिए चुनते हैं (नीति. 9:12; गला. 6:3-5)। भेदभाव या नियति को दोष न दें। वरीयता से अधिक कार्य-सम्पादन, अवसर से अधिक चरित्र, और परिस्थितियों से अधिक आचरण महत्वपूर्ण होता है। जीवन में आपकी स्थिति ज्यादातर वही है जो आपने अपने जीवन से बनाई है।
अपने आप को धोखा मत दो, भले ही ऐसा करना आसान है। निर्गुण चरित्र और आचरण आपके जीवन और रिश्तों के दूसरों से पीछे रहने का मुख्य कारण है। यदि आप स्वयं को विश्वास दिलाते हैं कि आप दूसरों के और उनके द्वारा किए गए भेदभाव के कारण पीछे हैं, तो आप अपनी महत्वाकांक्षा खो देंगे, कटु हो जाएंगे, दूसरों की आलोचना करेंगे, और परमेश्वर या मनुष्य के किसी भी आशीर्वाद या उपकार को और कम कर देंगे।
सफल व्यक्तियों और हारने वालों के बीच का अन्तर यह है कि वे किस हद तक बुद्धिमान या मूर्ख हैं। आप हर दिन बुद्धि और मूर्खता के बीच चुनाव करते हैं। इस पुस्तक को परमेश्वर ने प्रेरित किया और सुलैमान ने लिखा ताकि आपको बुद्धि को चुनने और जीवन के सभी पहलुओं में उस बुद्धि को लागू करने का आग्रह करे। अपने शेष जीवन के लिए आज ही परिवर्तन करें -विवेकशील और बुद्धिमान बनें।
भक्ति, सत्य और ज्ञान की ओर हर दिन महान् विकल्पों और प्रयासों के द्वारा महानता को चुनें। कोई भी आपको रोक नहीं सकता -कोई आपको रोकेगा भी नहीं- यदि आप परमेश्वर और मनुष्यों के अनुग्रह में बढ़ते हैं जैसे कि आपको बढ़ना ही चाहिए, जैसे सुलैमान ने सिखाया (नीति. 3:3-4) और शमूएल और यीशु ने दिखाया (1 शमू. 2:26; लूका 2:52)। आप यह कर सकते हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्वर आप के प्रयासों को आशीषित करेगा।
कोई भी बात आपको परमेश्वर या मनुष्य के साथ अपने जीवनक्रम से विचलित न करने पाएं। प्रत्येक मनुष्य शीघ्र ही अपने जीवन का लेखा-जोखा देगा। आप जिस प्रभु की सेवा करते हैं, उससे भयभीत होकर उसके धन को जमीन में गाड़ दें, क्योंकि वह एक कठोर व्यक्ति है और अपने निवेश पर प्रतिफल प्राप्त करने की अपेक्षा करता है, भले ही वह केवल एक रूपया ही क्यों न हो। वह सिद्ध न्याय के साथ पुरस्कार और दण्ड देता है।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।