नीतिवचन 14:26

यहोवा का भय मानने से सुदृढ़ विश्वास जागता है; उसकी सन्तान कभी निराश्रित नहीं होगी। (केजेवी)

पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली पुरुष और महिलाएं वे हैं जो यहोवा का भय मानते हैं, और वे पृथ्वी पर सबसे सुरक्षित पुरुष और महिलाएं भी हैं। वे परमेश्वर यहोवा की आज्ञा मानते हैं और उसकी आराधना करते हैं, और वे जानते हैं कि वह सदैव उनके साथ है। वे पराक्रम कर सकते हैं और करेंगे भी, क्योंकि वे अपना कोई कर्तव्य निभाने से, और न किसी मनुष्य से, यहाँ तक कि मृत्यु से भी नहीं डरते। उनके मंकी शान्ति चिरस्थाई रहती है, क्योंकि उन्हें अपने परमेश्वर के अनन्त सामर्थ पर भरोसा है।

कमज़ोर मनुष्य, जो न तो अपने कर्तव्यों का सामना करते हैं और न ही उन्हें पूरा करते हैं, जो चुनौतियों से भयभीत होते हैं, जो अपनी भावनाओं पर क़ाबू नहीं रख सकते हैं, और जिनका मन छोटी-छोटी बाधाओं से भटक जाता है, वे दिखाते हैं कि उनका भरोसा खुद पर है। वे अपने परिवारों की व्यवस्था भी नहीं चला सकते, क्योंकि इस सरल भूमिका में भक्तिमान नेतृत्व का धीरजपूर्ण अभ्यास उनकी भयभीत आत्माओं बोझ से भर देता है।

इज़राइल का राजा शाऊल, हालांकि सात फीट से अधिक लंबा और शारीरिक रूप से बहुत प्रतिभाशाली था (1 शमू 9:1-2), इस बात से डरता था कि कही लोग उसे अपना राजा मानने से इनकार न कर दें, और इसलिए वह सामान के बीच छिप गया था (1 शमू 10:17-26)। जब गोलियथ ने इस्राएल को चुनौती दी, तो वह अपने तंबू में छिप गया और दूसरों को रिश्वत दी (1 शमू 17:1-11,25-30), और जब इज़राइल ने दाऊद की प्रशंसा की, तो ईर्ष्या से भयभीत होकर उसने उसे जान से मारने की कोशिश की (1 शमू 18:6- 11)।

दूसरी ओर, दाऊद, हालांकि एक युवा चरवाहा लड़का ही था, उसने गोलियथ से डरने के बारे में सोचा तक नहीं (1 शमू 17:23-30)। उसने शाऊल के हथियारों को लेने से मना कर दिया, और निडर साहस के साथ उस शक्तिशाली शत्रु का सामना करने के लिए निकल पड़ा (1 शमू 17:38-48)। बाद में, जब उसे अपने प्रतिद्वंद्वी को मारने और सिंहासन पाने के दो अवसर मिले, तो उसने अपना भविष्य परमेश्वर के हाथों में छोड़ दिया और उसकी जान बख्श दीं। यद्यपि बाकी मनुष्यों से वह हर तरफ से मुसिबतों में पड़ा, फिर भी उसने यहोवा में जो शांति और सुरक्षा पाई उसके सम्बन्ध में उसने इतना कुछ लिखा जिसका कोई तोड़ नहीं।

इस नीतिवचन के दूसरे खण्ड में सर्वनाम है। कुछ लोग सर्वनाम “उसकी” को एक ऐसे व्यक्ति के उल्लेख के रूप में देखते हैं जो परमेश्वर का भय मानता है, जिसका उल्लेख प्रथम खंड में है। परन्तु वास्तव में सर्वनाम “उसकी” स्वयं परमेश्वर का उल्लेख है। उसकी संतान का, जो परमेश्वर के बच्चे हैं, और जो उस पर भरोसा करते हैं, एक शरण-स्थान है। यह पाठ धर्मी मनुष्य के बच्चों के लिए नहीं, बल्कि स्वयं धर्मी के लिए है। इस नीतिवचन की सबसे सीधी और सरल व्याख्या यही है, क्योंकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि धर्मी लोगों के बच्चे यहोवा यहोवा का भय मानेंगे। ऐसी व्याख्या के लिए दाऊद और उसके बच्चों पर विचार करें।

भय और विश्वास दोनों को सामान्यतःविपरीत बातें माना जाता है। लेकिन यहोवा का भय, जो कि परमेश्वर से प्रेम करना और उसकी आज्ञा मानना है, इस दुनिया में जीवन की अनिश्चितताओं का सामना करने के लिए दृढ़ विश्वास का मूल है। जो लोग अपने परमेश्वर का ज्ञान रखेंगे, वे हियाव बाँधकर बड़े पराक्रम के काम करेंगे (दानि 11:32), और पूर्ण शान्ति के साथ उनकी रक्षा की जाती है (26:3-4)। पाठक, इस सबक को थाम लो। यह आपकी दीर्घायु के लिए है।

जो मनुष्य विश्राम के लिए प्रभु यीशु पर टिक जाता है उस मनुष्य को भला कौन-सा डर हिला सकता है (नीतिवचन 3:25-26)? यहोवा का दूत उसके साथ होने से, उसकी हमेशा रक्षा की जायेगी (भजन 34:7-11)। यहोवा पर विश्वास रखने से, उसका मन एकाग्र और स्थापित हो जाता है (भजन 112:6-8)। मनुष्य का भय डर और चिंता को जन्म देता है, परन्तु परमेश्वर का भय मनुष्य को साहसी बनाता है (इब्रानियों 13:5-6)।

बेबीलोन में तीन इब्री पुरुष यहोवा का भय मानते थे, परन्तु क्रोधित नबूकदनेस्सर या उसकी धधकती भट्टी से नहीं डरे (दानि 3:16-18)। उन्होंने साहसपूर्वक उत्तर दिया कि चाहे वह उनके साथ कुछ भी करे, वे उसकी सोने की मूर्ती की आराधना नहीं करेंगे। और उनका मित्र दानिय्येल प्रतिदिन तीन बार प्रार्थना किया करता, हालाँकि कानून पारित करके इसे एक बड़ा अपराध बना दिया गया था (दानि 6:6-10)।

परन्तु प्रेरित पौलुस से अधिक साहसी कौन था? उन्होंने बिना किसी डर के यहूदियों और अन्यजातियों की नफरत का सामना किया। जब परमेश्वर ने उन्हें यरूशलेम में खतरे के बारे में चेतावनी दी, तो उन्होंने कहा, “मैं अपने प्राण को कुछ नहीं समझता कि उसे प्रिय जानूँ” (प्रेरितों 20:20-22)। परन्तु उन सब शहीदों की उस असंख्य सेना के विषय में इस सीमित टिका में लिखना सम्भव नहीं है, जिन्होंने परमेश्वर में अपने दृढ़ विश्वास के साथ पौलुस का अनुसरण किया था।

प्रिय पाठक, आपमें वह शुद्ध विवेक हो सकता है जो पुरुषों को साहसी और पराक्रमी बनाता है (नीतिवचन 28:1), और आपके पास दृढ़ विश्वास हो सकता है जो केवल कुछ धर्मी लोगों को ही प्राप्त होता है। और संकट के समय में, आप उसके शरणस्थान की ओर भाग सकते हैं, जहां वह अपने गुप्त स्थान में आपकी रक्षा करेगा (भजन 27:5; 91:1)। भजन 18, 27, और 46 जैसे परमेश्वर-प्रेरित शास्त्रलेख परमेश्वर में आपके विश्वास को मजबूत करने पाएं।

पौलुस साहसी और पराक्रमी था, लेकिन वह प्रभु यीशु मसीह की बराबरी नहीं कर सका, जिसने अपने शत्रुओं के पापों के लिए स्वेच्छा से क्रूस की शारीरिक, आत्मिक और अन्य भयानक पीडाओं को सहा। और यीशु मसीह को अपना यह दृढ़ विश्वास कहाँ से मिला? परमेश्वर का भय मानने से (इब्रानियों 5:7-9)! और वह अब राजा के रूप में विश्व में शरणस्थान के सबसे सुरक्षित स्थान पर विराजमान है – परमेश्वर के दाहिने ओर।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।