नीतिवचन 14:23

परिश्रम से सदा लाभ होता है, परन्तु बकवाद करने से केवल घटी होती है।

न्यूनतम वेतन के लिए चाय-पकोड़े या पॉपकॉर्न बनाकर बेचना दस लाख कमाने की एक और नई व्यावसायिक योजना को सुनने से कहीं बेहतर है। यदि आप इस कथन से सहमत नहीं हैं, तो यह नीतिवचन आपके लिए है। स्वप्न देखने वाले लोग और उनके प्रोत्साहक सफल होने की कल्पना करते रहते हैं; लेकिन परिश्रमी और धर्मी मनुष्य आभारी हृदय के साथ अपने काम पर जाते हैं और समय के साथ कठिन परिश्रम के द्वारा सफलता प्राप्त करते हैं। वे सट्टेबाजों के साथ बात करने और एक किसी व्यवसाय से मिलने वाले काल्पनिक धन के सपने देखते नहीं बैठते। इससे संबंधित अन्य नीतिवचन देखें (नीतिवचन 1:32; 12:11; 13:4; 13:11; 13:23; 14:4; 14:15; 27:23)।

कुछ लोग हमेशा नए व्यवसायों और नए निवेशों के बारे में बातें करते रहते हैं। उनके पास पैसे कमाने की अनेक युक्तियाँ होती हैं; लेकिन उनकी खुद की सफलता हमेशा ही रुकी हुई होती है। सुलैमान ने अपने पुत्र को धन कमाने की युक्तियों के विकर्षण और भ्रम के विषय में आगाह किया था। वह आलसी मूर्खों और झूठे प्रोत्साहकों के आकर्षक “व्यापारिक अवसरों” और “निवेश के भेदों” के विषय में जानता था। “प्रिय पाठक, पकोड़े या समोसा तलने में अधिक समय देना उन असफल व्यक्तियों की युक्तियों को सुनने से कहीं बेहतर है”।

किसी भी काम में परिश्रम करने से लाभ ही होता है। एक सामान्य युवा व्यक्ति का उदाहरण लें, जो न्यूनतम वेतन पर फास्टफूड के व्यवसाय की एक नौकरी में लगन और ईमानदारी से कड़ी मेहनत करता है। एक ही साल में वह अपनी शिफ्ट का सुपरवाइज़र बन जाएगा। अगले साल, वह अपनी शिफ्ट का मैनेजर बन जाएगा। और अगले दो और सालों में, वह स्टोर मैनेजर बन जाएगा। एक साल और ईमानदारी से काम करने के बाद उसे अपने काम से अधिक लाभ मिलने लगेगा। अगले पाँच और सालों में, वह आधे व्यवसाय का मालिक होगा। और अगले और पाँच वर्षों में वह खुद के बनाए रेस्टोरेंट्स या होटल का इकलौता मालिक बन जाएगा। सरल, निश्चित और सफल! कोई अनोखी युक्ति नहीं, केवल ईमानदारी से कठिन परिश्रम! न्यूनतम वेतन पर चाय-पकोड़े बेचने में कोई बुराई नहीं है, सही है?

किसी भी काम में परिश्रम करने से लाभ ही होता है। एक अन्य युवा व्यक्ति का उदाहरण लें, जो लगन और ईमानदारी से एक साधारण सी फैक्ट्री या कार्यालय में नौकरी करता है। उसके ये प्रयास, उसके वेतन में वृद्धि और पदोन्नति को औसत स्तर से ऊपर ले जाएंगे। अपने साप्ताहिक वेतन का कुछ भाग बचाकर और उसे निवेश करके वह 40-50 कार्यकालिक वर्षों में बहुत कुछ जमा कर लेगा। वह अपनी कंपनी की ओर से महत्वपूर्ण लाभ, पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा, और एक बड़ी धनराशि के साथ निर्धारित समय पर सेवानिवृत हो जाएगा। सरल, निश्चित और सफल! कोई अनोखी युक्ति नहीं, केवल ईमानदारी से कठिन परिश्रम! किसी कार्यालय या फैक्ट्री में काम करना बुरा नहीं है, सही है ना?

किसी भी काम में परिश्रम करने से लाभ ही होता है। तीसरा युवा, बुद्धिमान लोगों की सलाह से एक ऐसे पेशे को अपनाता है जिसके लिए एक मास्टर डिग्री की आवश्यकता होती है। यह नीतिवचन एक व्यावसायिक शिक्षा या डॉक्टरेट की डिग्री वाले व्यक्ति पर भी लागू होता है। वह उत्तम अंकों और कम से कम कर्ज़ के साथ जितनी जल्दी हो सके अपनी पढ़ाई पूरी करता है। वह एक स्थानांतरणीय कौशल के साथ एक प्रोफेशनल क्षेत्र में प्रवेश करता है, कड़ी मेहनत करता है, और यदि अन्य चीजों को समान रखा जाए तो दिए गए पिछले दोनों उदाहरणों की तुलना में वह अपने कामकाजी जीवन में अधिक कमाएगा। सरल, निश्चित और सफल! कोई अनोखी युक्ति नहीं, केवल अकादमिक अध्ययन में और फिर करियर में ईमानदारी से कठिन परिश्रम! एक छात्र के लिए यह बुरा नहीं है, है ना?

परंतु बकवाद करने से केवल घटी होती है। उस व्यक्ति को देखो जो धनी और प्रसिद्ध लोगों जैसी जीवन-शैली की प्रबल इच्छा रखता है। वह दूसरों के लिए काम करने की अपनी उबाऊ नौकरी से खुश नहीं है। उसके लिए काम का मतलब मर्सिडीज़ चलाना, फोन से अपने निवेशों को चेक करना और शानदार रेस्टोरेंट्स में अपनी रॉलेक्स घड़ी को चमकाना है। वह हर जल्दबाज़ी वाले घोटालों के विषय में पढ़ता और जानता है। वह “गारंटी के साथ” 25% लाभ प्राप्त करने के लिए लोलुप रहता है, और अपनी “अंदररूनी जानकारी” का “लाभ उठाने” के लिए भारी मात्रा में निवेश करता है। ऐसी घोटाले वाली योजनाएँ उसे घटी की ओर ले जाती हैं, और उसे भोजन तक के लिए कड़ी मेहनत करने वाले लोगों से ऋण लेना पड़ता है।

परंतु बकवाद करने से केवल घटी होती है। उस व्यक्ति को देखो जो हमेशा नौकरी बदलता रहता है और हमेशा किसी नए “व्यावसायिक अवसर” के पीछे लगा रहता है। वह हमेशा चकाचौंध भरी बैठकों में भाग लेता है जहाँ किराए पर ली गई कार चलाने वाले सुंदर लोग उपस्थित होते हैं, जिनके पास व्यावसायों के लिए कई योजनाएँ होती हैं और जो नकली रोलेक्स पहनकर उसे बताते हैं कि वह भी आसानी से अमीर बन सकता है। वह मंत्रमुग्ध हो जाता है। वह अपना मन बना लेता है कि वह कभी भी कठिन परिश्रम करके कमाने वाला व्यक्ति नहीं बनेगा, और यह कि प्रत्येक नए व्यावसायिक अवसर और निवेश घोटाले उसे परिश्रम से बचा सकते हैं। परंतु उसे किसी भी तरह वह धन नहीं मिल पाता जिसका उससे वादा किया जाता है।

नवयुवक, सुबह उठते ही अपने सपनों को भूल जाएं, और अपना चेहरा धोएँ। अब यह समय काम-धन्दा करने का है, न कि सोने का या सपने देखने का। सपने देखना महत्वाकांक्षाओं का होना नहीं होता। न ही आशावाद महत्वाकांक्षाओं का होना है। व्यावसायिक योजनाएँ भी महत्वाकांक्षाओं का होना नहीं है। सभी अन्य लोगों की तुलना में अधिक परिश्रम करना और ईमानदार होना ही महत्वाकांक्षाओं का होना है। मुफ्त में लाभ प्राप्त करने की अपनी मानसिकता को भूल जाएं। आप अगले एनबीए सुपरस्टार नहीं बनने वाले। आज आपके पास एक आशीषित सुअवसर है, इसका उपयोग किसी वास्तविक कार्य में एक आनंदित भाव के साथ, किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में अधिक और बेहतर कार्य करने के लिए करें। आप निश्चित ही जय पाएंगे।

यहाँ अब तक के सबसे धनी और सबसे सफल व्यक्ति ने परमेश्वर-प्रेरित वित्तीय बुद्धि प्रदान की है। अभिलाषी सोच रखना असफल लोगों के लिए है; केवल नित्य श्रम ही आपको प्रतिफल देगा। अपवाद झूठे हैं, और वे वैसे भी ज़्यादा समय के लिए नहीं रहते (नीतिवचन 13:11)। बातें बनाना तुच्छ है। वास्तविक कार्य में कड़ी मेहनत करने के बजाय किसी और तरीके से पैसा कमाने के बारे में बातें बनाना भ्रामक होता है, यह धोखा देने वाली और ध्यान भटकाने वाली मूर्खतापूर्ण और व्यर्थ बातें होती हैं। ये बातें आपकी आत्मा से सफल होने के लिए आवश्यक महत्वाकांक्षा को चुरा लेंगी।

कई कंपनियाँ वास्तव में अपने उत्पाद या सेवा को बनाने और बेचने से बजाय, केवल पैसे बचाने और अपनी आय बढ़ाने के विषय में बातें करके अपना समय बर्बाद करने के द्वारा अपना मुनाफा गंवा देती हैं। अनेक प्रतिभागियों वाली उच्च-स्तरीय बैठकों की प्रति घंटे की लागत बहुत ज़्यादा होती है। उन्हें जल्द ही “दिवालिया घोषित” किएँ जाने के क़ानूनी प्रावधान की सुरक्षा के लिए आवेदन देना पड़ सकता है। अदालतें और सरकार भी ऐसा ही करती है; समस्या का सही मायने में समाधान करने के लिए वह न्यूनतम प्रयासों के साथ विश्लेषण, चर्चा और बैठकें करती है।

न्यूनतम वेतन बुरा नहीं होता। यह नेटवर्क मार्केटिंग के उन अधिकांश “वितरकों” की तुलना में प्रति घंटे के हिसाब से अधिक वेतन प्रदान करता है, जो अपना समय केवल अमीर बनने के बारे में बातचीत करने में बिताते हैं। यह वेतन उन घोटाला करने वाले “निवेशकों” द्वारा कमाए जाने वाले पैसों से भी अधिक होता है, जो वास्तविक नौकरी करने से बचने की और अमीर बनने की मूर्खतापूर्ण और व्यर्थ आशाा देकर मूर्खों से उनका पैसे लूट लेते हैं। किसी भी काम में परिश्रम करने से लाभ ही होता है, यहाँ तक कि न्यूनतम वेतन पर भी। क्या आप पैसा कमाने के इस रहस्य को समझे?

हर व्यावसायिक चर्चा घटी की ओर नहीं ले जाती, क्योंकि बुद्धिमान सलाहकार आपको इससे बचा लेते हैं (नीतिवचन 11:14)। लेकिन बुद्धिमान सलाहकार कभी भी आपसे आग्रह नहीं करते, आपसे किसी तरह के निवेश की मांग नहीं करते, न ही आपके आगे किसी उत्पाद की पेशकश करते या किसी “अवसर” का प्रचार करते हैं। सावधान रहें! इस नीतिवचन में दी गई बुद्धिमत्तापूर्ण व्यावसायिक सलाह वस्तुनिष्ठ है, केवल तथ्य पर आधारित है और इसमें समीक्षात्मक और सफल, बुद्धिमान व्यक्तियों से तीसरा पक्ष शामिल होता है। वे आपसे वही कहेंगे जो सत्य है, न कि वह जो आप सुनना चाहते हैं।

अपने काम के लिए आभारी रहें। खुद को मिली क्षमताओं के लिए आभारी रहें। उन अवसरों के लिए आभारी रहें जो आपको कठिन परिश्रम करने के लिए दिए गए हैं। इस नीतिवचन के लिए आभारी रहें। इसी समय काम पर लग जाएँ! काम पर समय से पहले पहुँचें; और देर तक काम करें। काम की अपेक्षाओं से बेहतर कार्य करें। आनंदित रहें; सम्मानजनक बनें। प्रभु की तरह उत्साहपूर्वक कार्य करें। अपनी निगाह स्वर्ग के प्रतिफल पर टिकाकर, धैर्यपूर्वक कार्य करें। आप निश्चित ही सफल होंगे।

अभिलाषी सोच वो है जो मूर्ख बच्चे सैंटा के सामने बैठकर करते हैं। ऐसा कुछ भी जो वास्तविकता से कहीं ज़्यादा अच्छा दिखे, वह सच नहीं होता। यह सिर्फ आपका ध्यान असल मेहनत से हटाने का एक छली तरीका है। अपनी भूमि की जुताई करें, और अन्य जगहों की हरी-भरी चराइयों के हर भ्रम को त्याग दें (नीतिवचन 28:19)। उन सभी “व्यावसायिक अवसरों” के स्रोतों से बचें और उन्हें अनदेखा करें, जो आपको आपकी नौकरी से अधिक देने का वादा करते हैं। उनकी न सुनें। उनके बढ़ावा देने वाले झूठ की ओर ध्यान न दें। स्वयं को उसी में व्यस्त रखें जो आपके समक्ष है।

आपको यह भी समझना होगा कि परमेश्वर के साथ अपने संबंध के बारे में बात करना, उसके साथ एक वास्तविक संबंध रखने से बहुत अलग है। इस बारे में बात करने के बजाय कि आप यीशु से कितना प्यार करते हैं या उन लोगों की बात सुनने के बजाय जो आपसे ऐसा कहते हैं, उसके चेहरे को खोजते हुए और उसकी आज्ञाओं को मानते हुए अपने काम पर लग जाएँ। यूहन्ना ने इस प्रकार लिखा कि, “जो कोई यह कहता है, “मैं उसे जान गया हूँ”, और उसकी आज्ञाओं को नहीं मानता वह झूठा है और उसमें सत्य नहीं” (1 यूहन्ना 2:4)। परमेश्वर के वचन, प्रार्थना, आराधना और उसके लोगों पर ध्यान देने को अपना दैनिक लक्ष्य बना लें। इससे आपको लाभ होगा।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।