नीतिवचन 14:22
जो बुरी युक्ति निकालते हैं, क्या वे भ्रम में नहीं पड़ते? परन्तु भली युक्ति निकालनेवालों से करुणा और सच्चाई का व्यवहार किया जाता है।
आपका दिल और दिमाग शायद ही कभी चैन से बैठते हैं। आप हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। आप इस बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप परमेश्वर या समाज के लिए कुछ अच्छा करने की युक्ति निकाल रहे हैं, या आप अपने लिए पाप की युक्ति निकाल रहे हैं?
बुरी युक्ति निकालने के लिए दिल और दिमाग का ऐसा भयानक उपयोग गलत है। परन्तु जो भली युक्ति निकालते हैं, परमेश्वर उन के साथ करुणा और सच्चाई का व्यवहार करेगा। पाप की युक्ति निकालनेवालों से लोग नफ़रत और घृणा करते हैं (नीतिवचन 14:17; 24:8) और उनपर परमेश्वर का दण्ड आता है (नीतिवचन 24:9; उत्पत्ति 6:5-7)। अपने दिल और दिमाग को भली युक्तियाँ निकालने तक सीमित रखें।
यहोवा परमेश्वर दुष्टों के विरुद्ध है और उन्हें दण्ड देता है, और जो अच्छे काम करते हैं उन्हें प्रतिफल देता है (नीतिवचन 12:2; यहेज़केल 18:4; 1 पतरस 3:10-12)। दोनों को प्रतिफल दिया जाएगा – पापी को दण्ड दिया जाएगा, और धर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा (नीतिवचन 11:31; 13:21; 26:10; 28:10; भजन 37:9)।
बुराई की युक्ति निकालना अधर्म है। परमेश्वर आपके मन की युक्ति को भी साक्षात् काम करने के बराबर ही देखता है, आप जो युक्ति अपने मन में गढ़ते हैं उसे अंजाम देने केवल अवसर की कमी है। सुलैमान ने लिखा, “मूर्खता का विचार भी पाप है” (नीतिवचन 24:9)। यीशु ने कहा कि यदि आप किसी पराई औरत को वासना से देखते भी हैं तो आपने उस के साथ व्यभिचार कर लिया है (मत्ती 5:28)। इस गंभीर पाठ को मत भूलों। पाप की कल्पनाएँ भी अधर्म हैं; बुराई की युक्ति भी अधर्म हैं; पापपूर्ण कामों की युक्ति निकालना भी पाप है।
परमेश्वर मन की खोजता और हृदय को जाँचता है ताकि प्रत्येक जन को उसकी चाल–चलन के अनुसार अर्थात् उसके कामों का फल दें (यिर्मयाह 17:10; इब्रानियों 4:12-13)। क्योंकि सिर्फ़ मन में सोच लेकिन पापकर्म नहीं किया है, यह आपका बचाव नहीं हो सकता – अपने मन में इसकी युक्ति निकालना परमेश्वर के सामने उतना ही बुरा है। वह आपका न्याय करेगा; यह सोचना कि आप दुष्टता की युक्ति निकाल सकते हैं लेकिन क्योंकि आपने उस युक्ति पर वास्तव में अमल करके घटना को अन्जाम नहीं दिया इसलिए आप उसके न्याय से बच सकते हैं, एक मूर्खतापूर्ण भूल है।
लूत ने सदोम में सफल होने की युक्ति निकाली, लेकिन इस युक्ति के कारण उसकी पत्नी और तीन बेटियों की मृत्यु हुई और उसकी अन्य दो बेटियों को अनाचार की ओर ले गई। दाऊद ने सोचा कि वह बतशेबा के साथ यौन संबंध बना सकता है और किसी को कोई हानि नहीं होगी, लेकिन इस युक्ति के कारण कई लोगों और उसके अपने बेटे की जान चली गई। अम्नोन ने अपनी बहन के साथ यौन संबंध बनाने की युक्ति बनाई, लेकिन इस कृत्य ने उसकी कल्पनाओं से मेल नहीं खाया, और इसकी कीमत उसे अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी (2 शमू 13:1-29)।
अबशालोम ने अपने पिता के राज्य को हथियाने की साजिश रची, लेकिन अंत में उसके ही दिल में तीर छेद गया (2 शमू 18:14)। मोर्दकै के प्रति अत्यधिक घृणा के कारण हामान ने यहूदियों के विनाश की युक्ति निकाली, लेकिन वह और उसके पुत्र ही फाँसी के फंदे पर लटककर मर गए (एस्तेर 7:10)। चालीस से अधिक यहूदी बहुत प्यासे और भूखे रह गएँ, क्योंकि उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि जब तक वे पौलुस को मार नहीं डालेंगे, तब तक वे न खाएँगे और न पीएँगे (प्रेरितों 23:12)।
शास्त्री और फरीसी एक व्यभिचारिणी को यीशु के पास ले आएँ ताकि उसे अपनी बातों में फँसाए, लेकिन अन्त में वे ही लज्जित होकर निकल लिएँ (यूहन्ना 8:1-11)। अनन्या और सफ़िरा ने चर्च को दान में एक बड़ी रक़म देने और कुछ अपने लिए रखने की युक्ति निकाली, लेकिन इस प्रयास में दोनों की मृत्यु हो गई। और आज के इन विपत्ति भरे समयों के स्त्रैण-प्रचारकों की भ्रष्ट युक्तियाँ व्यर्थ बकवास के रूप में उजागर हो जाएंगी (2 तीमु 3:6-9)।
अब्राहम ने इसहाक के लिए एक धर्मपरायण पत्नी खोजने के लिए अपने सेवक को भेजकर भलाई की युक्ति निकाली, जिससे परमेश्वर ने अब्राहम के साथ करुणा और सच्चाई से व्यवहार किया और उसे बड़ी आसानी से रिबका जैसी बहू देकर आशीषित किया (उत्पत्ति 24:27)। दाऊद ने परमेश्वर का भवन बनाने की इच्छा से भली युक्ति निकाली; और यद्यपि सुलैमान ने इसे बनाया, परमेश्वर ने दाऊद और उसके घराने के साथ करुणा और सच्चाई से व्यवहार करने की महान प्रतिज्ञाएँ कीं (2 शमू 7:1-19; 23:1-5)।
करुणा और सच्चाई अपने आप में महान आशीषें हैं, लेकिन विशेषकर तब जब ये दोनों एक साथ दी जाती हैं। “करुणा और सच्चाई आपस में मिल गई हैं; धर्म और मेल ने आपस में चुम्बन किया है” (भजन 85:10)। इन दोनों बातों को जब एक वाक्यांश में एक साथ लाया जाता है, तो दोनों मिलकर ये परमेश्वर की सम्पूर्ण और सिद्ध आशिषों का संकेत देती हैं।
ये प्रतिज्ञात आशिषें उन लोगों के लिए हैं जो भलाई की युक्ति निकालते हैं – जो अपने जीवन में और अपने जीवन के द्वारा अच्छी योजना बनाते हैं, उसकी व्यवस्था करते हैं और रचनात्मक रीति से उस पर अमल करते हैं। परमेश्वर का वादा ही पर्याप्त है। अपने दिल और युक्तिओं को अच्छी बातों पर -अर्थात् उसके राज्य के लिए धर्म की बातों पर – लगाएं, तो वह आपको इनाम देगा। आज ही आप ऐसी क्या युक्ति निकाल सकते हैं जिससे परमेश्वर की महिमा हो और दूसरों को लाभ हो?
क्या आप उदार मन के हैं? बाइबल के अर्थ में? इसका अर्थ है बड़े दिल वाला, उदार, दानशूर और खुले हाथ वाला होना। अगर आप परमेश्वर और उसके लोगों के लिए उदार बातों की युक्ति निकालते हैं, तो वह आपको इस जगत में और आने वाले नए जगत में आशीष देगा (यशायाह 32:8; नीतिवचन 11:24; 1 तीमु 6:17-19)। वह हमें आव्हान देता है कि हम उसे परखे, इसलिए किसी उदार कार्य की युक्ति निकालें और उसे अन्जाम दें और देखें कि वह आपको कैसी आशिषें देता है (मलाकी 3:10; लूका 6:38)।
ख्रिश्चन पाठक, आप परमेश्वर के वचन के उपदेश को कैसे सुनते हैं? क्या आपने अपने मन में यह युक्ति निकाली है, कि मैं तो पाप करता रहूँगा, और अपना पाप छिपाता रहूँगा? कि मैं पश्चाताप और ह्रदय परिवर्तन बाद में करूँगा? कि मैं उपदेशक और आत्मा की फटकार के विरुद्ध स्वयं को कठोर करूँगा? आप दण्ड से बच नहीं पाओगे। आप घातक ग़लती कर रहें हैं, और आपको गंभीर रूप से दण्ड दिया जाएगा, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसे बहुत दिया गया था।
ख्रिश्चन पाठक, यदि आप अपने मन में यह युक्ति निकालते हैं कि आप उपदेश के सुधार और फटकार की शिक्षा को स्वीकार करेंगे, और उस पर तुरंत और पूरी तरह से अमल करने का इरादा रखते हैं, तो ऐसा आज ही करें। परमेश्वर आपके साथ करुणा और सच्चाई से व्यवहार करेगा और जीवनभर मसीह के अनुग्रह की आशीष देगा (याकूब 1:25)। आज ही अपनी सोच को केवल भलाई की और भक्तिपूर्ण बातों की युक्ति निकालने के लिए समर्पित करें।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।