नीतिवचन 14:20
निर्धन का पड़ोसी भी उस से घृणा करता है, परन्तु धनी के बहुतेरे प्रेमी होते हैं।
पैसा झूठ बोलता है! पैसा इन्सान की नियत को भ्रष्ट कर देता है! यह नीतिवचन सुलैमान द्वारा किए गए मानव-स्वार्थ के दुखद परिक्षण को दिखाता है: लोग दूसरों के साथ अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए मित्रता रखते हैं। गरीब के पड़ोसी भी उस से घृणा करते हैं, क्योंकि वह उन्हें फायदा पहुँचाने उनके किसी काम का नहीं। लेकिन धनी मनुष्य के, चाहे उसका चरित्र या आचरण कुछ भी हो, निर्धन मनुष्य की तुलना में बहुत अधिक दोस्त होते हैं।
पैसा झूठ बोलता है! अमीरों की अच्छी चीजें, ऊंचे पदों पर उनके कई दोस्त, उनके गरिमापूर्ण व्यवहार और उनकी मदद करने की क्षमता सभी खतरनाक भ्रम हैं। ऐसी बातें आपको उनके दिल और आत्मा के बारे में कुछ नहीं बतातीं जो उनकी गर्वीली आँखों के पीछे और आलीशान कपड़ों के नीचे छिपे होते हैं। बहुत से धनी लोग अभिमानी होते हैं, वे कुलीन या सदाचारी बिल्कुल नहीं होते हैं (नीतिवचन 18:23; 1 शमूएल 25:10)। जैसे स्त्री की सुन्दरता से उसका चरित्र सिद्ध नहीं होता, वैसे ही पुरुष के धन से उसका चरित्र सिद्ध नहीं होता (नीतिवचन 11:22; 31:30)।
पैसा भ्रष्ट कर देता है! जिन लोगों को अपने पड़ोसियों से प्यार करना चाहिए, वे उनसे सिर्फ इसलिए नफरत करेंगे क्योंकि वे गरीब हैं। जिन लोगों को घमण्डी उत्पीड़कों से घृणा करनी चाहिए, वे धनवानों के सामने गिड़गिड़ाएंगे, इस आशा से कि वे उसकी मेज से गिरे हुए टुकड़ों को खा सकें। यदि धनवान लोग माँग करें कि उनका पक्ष लिया जाए, तो ये चापलूस ऐसे सुनहरे मौके का लाभ उठाएँगे और अक्सर समझौते या इसमें शामिल बुराई को न देख सके इसलिए अपनी आँखें बंद कर लेंगे (नीतिवचन 17:23)। सुलैमान ने इस खतरे के बारे में विस्तार से चेतावनी दी (नीतिवचन 23:1-8)।
किसी भी व्यक्ति की कसौटी उसके चरित्र और आचरण से होती है, उसके धन से नहीं। नाबाल धनी था, परन्तु वह मूर्ख था (1 शमूएल 25:2-11)। रूत एक गरीब विधवा थी, लेकिन वह एक सद्गुणी स्त्री थी (रूत 3:11)। किसी व्यक्ति का मूल्यांकन इस बात से करने के बजाय कि वह कितना कमाता है या उसके पास क्या क्या है, बुद्धिमान लोग इस बात को देखते हैं कि वह परमेश्वर की उपासना करता है या नहीं और उसका नैतिक आचरण कैसा है। किसी भी व्यक्ति की असली कसौटी उसका परमेश्वर के प्रति स्वतंत्र भय, मसीह और दूसरों पर प्रेम, और सत्य, ज्ञान तथा धार्मिकता की खोज, इन सब बातों से होती है।
सबक क्या हैं? यह नीतिवचन यह नहीं सिखा रहा है कि क्या होना चाहिए, बल्कि यह कि कौन-सी बातें सामान्य है। उनमें से एक सबक यह है कि लोकप्रियता कुछ भी सिद्ध नहीं करती (नीतिवचन 19:4,6)। दूसरा सबक एक चेतावनी है कि किसी का भी चरित्र उसकी संपत्ति से नहीं मापा जाना चाहिए (नीतिवचन 19:7)। तीसरा सबक, यह हमेशा याद रखें कि सच्चे मित्र आपके हालात बिगड़ने पर भी नहीं बदलते (नीतिवचन 17:17)। आखरी सबक यह है कि धनवानों की जी-हुज़ूरी करने और निर्धनों से भेदभाव करने से सावधान रहें (याकूब 2:1-10)।
लेकिन इस नीतिवचन में कुछ अन्य सबक भी हैं। परमेश्वर ने उद्धार के लिए अपने चुने हुओं को मुख्य रूप से इस संसार के निर्धनों को चुना (1 कुरिन्थियों 1:26-29; याकूब 2:5)। इसलिए, हालांकि गरीबी समाज में निम्न स्थान का संकेत हो सकती है, फिर भी एक निर्धन मनुष्य का परमेश्वर के सामने धर्मी ठहराए जाने पर इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। भोग-विलास में रहने वाला धनी मनुष्य बनकर नरक में जाने से कहीं अधिक अच्छा है कुत्तों के द्वारा चाटा जाने वाला भिखारी लाजर बनना (लूका 16:19-31)।
मित्र चाहे कितने ही प्रिय क्यों न हों, या उनमें से चाहे आपको कितने भी अस्वीकार करते हों, परमेश्वर आपको कभी नहीं छोड़ेगा, चाहे आप कितने ही निर्धन क्यों न हो (भजन 73:25-26; इब्रानियों 13:5-6)। जब आप उसके घृणित शत्रु थे, तब उसने आप पर अपना प्रेम रखा, और जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं के कारण वह अपने प्रेम को नहीं हटाएगा (रोमियों 5:6-11)। वह निर्धन हो गया ताकि आपको धनवान बनाए (2 कुरिन्थियों 8:9)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।