नीतिवचन 13:21
बुराई पापियों के पीछे पड़ती है, परन्तु धर्मियों को अच्छा फल मिलता है।
कुछ है जो आपके पीछे पड़ा है! बुराई पापियों के पीछे करती है जब तक कि वह उन्हें पकड़ न ले और उनके जीवन में पीड़ा और दुख नहीं ले आती। आशीष धर्मी लोगों का पीछा करती है जब तक कि वह उन्हें पकड़ नहीं लेती और उनके जीवन में अच्छाई, पदोन्नति और पुरस्कार नहीं ले आती। अपने कंधे पर नज़र डालें! कुछ है जो इस वक़्त आपका पीछा कर रहा है! वह कौन-सी चीज है – बुराई या अच्छाई? जो भी हो, वह आपको ज़रूर पकड़ेगी।
कर्मों के नतीजें होते हैं। पाप अंततः बुराई ही को ले लाएगा – दुःख, हानि, दर्द और विपत्ति। “और जान रखो कि तुम को तुम्हारा पाप लगेगा” (गिनती 32:23)! “अपराधियों का जीवन कठिन होता है” (नीतिवचन 13:15)! “टेढ़े मनुष्य के मार्ग में काँटे और फन्दे रहते हैं” (नीतिवचन 22:5)! पाप का मार्ग दण्ड को ले लाएगा, और यह तब तक आपके हर कदम का अनुसरण करेगा जब तक कि यह आपको पकड़ न ले और आपको दंडित न कर दे।
कर्मों के नतीजें होते हैं। आज्ञाकारिता आशिषों को ले लाएगी – अनुग्रह, समृद्धि, आनंद और पुरस्कार। ““जो कोई जीवन की इच्छा रखता है, और अच्छे दिन देखना चाहता है, वह अपनी जीभ को बुराई से, और अपने होंठों को छल की बातें करने से रोके रहे। वह बुराई का साथ छोड़े, और भलाई ही करे; वह मेल मिलाप को ढूँढ़े, और उसके यत्न में रहे। क्योंकि प्रभु की आँखें धर्मियों पर लगी रहती हैं, और उसके कान उनकी विनती की ओर लगे रहते हैं; परन्तु प्रभु बुराई करनेवालों के विमुख रहता है” (1 पतरस 3:10-12)। जो सही है उसे करने से आपके जीवन में अच्छाई आएगी (अय्यूब 36:11; भजन 19:11; याकूब 1:25)।
लगातार पाप करने वाले लोग मूर्ख होते हैं। उन्हें लगता है कि वे पाप से बच सकते हैं (भजन 36:1-2)। लेकिन स्वर्ग में एक पवित्र परमेश्वर दूर से नहीं देख रहा है। उसके स्वर्गदूत आपको ये शब्द पढ़ते हुए देख रहे हैं (नीतिवचन 15:3)। वह उन्हें पापियों का पीछा करने और उन्हें सताने के लिए भेजता है (भजन 35:5-6)। वह मूर्खों और अपराधियों को उनके कर्मों का फल देता है (नीतिवचन 26:10)। जो अपने काम अहंकार से करता है, उसको वह भली भाँति बदला देता है (भजन 31:23; 32:10)।
लूत ने बहुत ज़्यादा सदोम का निरिक्षण किया, लेकिन बुराई ने उसे पकड़ लिया, उसके पास जो कुछ भी था वह सब बुराई ने नष्ट कर दिया, और अंत में उसे उसकी दो अनाचारी बेटियों के साथ एक गुफा में रहने की हालत में ला छोड़ दिया। कुरिन्थ की कलीसिया के कई सदस्य शारीरिक भूख से प्रभु-भोज में भाग लेते थे, लेकिन वे कमज़ोर, बीमार थे, और कई तो मर भी गए थें। यहूदा शार्टकट तरीके से पैसा कमाना चाहता था, लेकिन बुराई ने ऐसा घात किया कि उसकी आंतें ज़मीन पर आ गिरी। इन सबका बुराई ने पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया।
अगर आप बार-बार परमेश्वर को क्रोधित करते हैं, तो बुराई आपका पीछा करेगी और आपका विनाश कर देगी। दुष्टों या अवज्ञाकारी लोगों के लिए, परमेश्वर भी टेढ़ा या ख़िलाफ होगा (भजन 18:26)। यह सार्वभौमिक नियम गुरुत्वाकर्षण की तरह ही निश्चित है। योआब ने परमेश्वर की वेदी पर सुरक्षा की तलाश की, लेकिन न्याय की तलवार ने उसे वहीं पकड़ लिया (1 राजा 2:28-34)। योना ने सोचा कि परमेश्वर से दूर भागने के लिए तर्शीश सुरक्षित स्थान रहेगा, लेकिन एक तूफान और एक व्हेल ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। आप परमेश्वर को कहाँ धोखा दे रहे हो? आप भाग सकते हो, लेकिन आप छिप नहीं सकते। पश्चाताप करें!
आप अपने जीवन के कौन-से क्षेत्र में आदतन नियमित रूप से पाप करते हैं? यदि आप अपने बच्चों को प्रभु के पालन-पोषण और उपदेश में प्रशिक्षित करने में लापरवाही बरतते हैं, तो वे आपके जीवन को नष्ट कर देंगे (नीतिवचन 29:15)। यदि आप अपने जीवनसाथी की उपेक्षा करते हैं, तो परमेश्वर आपकी प्रार्थनाएँ नहीं सुनेंगे (1 पतरस 3:7)। यदि आप पोर्नोग्राफी या यौन वासनाओं में लिप्त हैं, तो आप मृत्यु और नरक में पहुँच जाएँगे (नीतिवचन 2:18; 5:5; 7:27; 9:18)। क्या परमेश्वर नहीं देखता? उसके स्वर्गदूत आपके शब्दों को सुनते हैं; वे स्त्रियों के बालों और अपने पति के प्रति उनकी अधीनता को परखते हैं (सभोपदेशक 5:6; 1 कुरिंथ 11:10)। वह आपको झूठी शांति के भ्रम में डाल सकता है, लेकिन वह आपको टुकड़े-टुकड़े करने वाला है (भजन 50:21-22)।
यदि आप समर्पित हृदय से प्रभु की खोज करते हैं, तो भलाई आपके पीछे आएगी और आपको आशीर्वाद देगी। गारंटी! दयालु और सीधे लोगों के लिए, परमेश्वर दयालु और सीधा है (भजन 18:25)। लेकिन वह दिखावटी सेवा या चर्च में दिखावटी उपस्थिति पर हँसता है। वह एक समर्पित हृदय और मन की तलाश करता है जो पवित्रता और धार्मिकता के लिए प्रतिबद्ध हो (भजन 37:4; 145:19; मत्ती 6:33)। हिम्मत मत हारो या निराश मत हो, धर्मी लोगों के लिए पुरुस्कार रखा है (भजन 58:1-11; 1 कुरिंथ 15:58)।
कोई भी व्यक्ति एक परिपूर्ण धार्मिक जीवन नहीं जी सकता (1 यूहन्ना 1:8,10), लेकिन आप आम तौर पर कोशिश कर सकते हैं, और आप अपने पापों को मानकर और परमेश्वर, जो विश्वासयोग्य है, उससे क्षमा पाकर पाप के दंड से बच सकते हैं (1 यूहन्ना 1:9)। आप जब चाहें परमेश्वर की नज़र में एक निष्कलंक इन्सान के रूप में फिर से नई शुरूवात कर सकते हैं, और जब आप परमेश्वर के साथ चलते हैं, तो उसके बेटे यीशु का लहू आपको सभी पापों से शुद्ध करेगा (1 यूहन्ना 1:7)। चाहे आपके पाप कितने भी भयानक क्यों न हों, आप परमेश्वर के साथ फिर से शुरूवात कर सकते हैं। मनश्शे और मरियम मगदलीनी पर विचार करें।
दाऊद परमेश्वर के मनभावने पुरुषों में से एक था, जिसे परमेश्वर ने हर प्रकार से भरपूरी से आशीषित किया, क्योंकि उससे ज़्यादा परमेश्वर से कौन प्रेम रख सकता था? वह जानता था कि परमेश्वर ने उसे उसकी धार्मिकता का फल दिया है (भजन 18:19-26; 7:3-9; 17:2-4; 26:1; 37:23)। हालाँकि उसने कई तरह से पाप किए, फिर भी परमेश्वर ने उसे माफ़ कर दिया और फिर भी उसे आशीर्वाद दिया। अपने पापों के कारण भयभीत या निराश न हों। उन्हें स्वीकार करें और त्याग दें, क्योंकि वह बहुतायत से क्षमा करेगा और आपको फिर से खड़ा करेगा (यशायाह 55:6-9; 58:1-14; 2 इतिहास 33:12-13; अय्यूब 36:6-12)।
कौन आपका पीछा करेगा और आपको पकड़ेगा यह चुनाव आप इसी पल में कर रहे हैं (नीतिवचन 24:20; यशायाह 3:10-11)। आपको क्या करना चाहिए? हर एक पाप के लिए पश्चाताप करें! ” यहोवा पर भरोसा रख, और भला कर; देश में बसा रह, और सच्चाई में मन लगाए रह” (भजन 37:3)। मनुष्य जो कुछ बोएगा, वही काटेगा। यदि आप देह-भोग और पाप के साथ खेलते हैं, तो बुराई आपको नष्ट कर देगी (गलतियों 6:7-10)। यदि आप शुद्ध और सतर्क हृदय से प्रभु की खोज करते हैं, तो वह आपका जीवन आशिषों से भर देगा (2 इतिहास 16:9)!
नासरत का यीशु धार्मिकता से प्रेम रखता था और उसने धार्मिकता के काम किएँ। परमेश्वर ने उसे सब मनुष्यों से अधिक हर्षरूपी तेल से अभिषेक किया (इब्रानियों 1:9)। उसने क्रूस को सहा और उसकी लज्जा को तुच्छ जाना, क्योंकि उसने परमेश्वर के दाहिने हाथ पर अनन्त आनन्द और सुख को देखा (भजन 16:11; इब्रानियों 12:2)। आपको यीशु और उन पवित्र लोगों पर विचार करना चाहिए जिन्होंने विश्वासयोग्य आज्ञाकारिता के द्वारा प्रतिज्ञाएँ प्राप्त कीं (इब्रानियों 11:6; 12:1-3)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।