नीतिवचन 13:20

बुद्धिमानों की संगति कर, तब तू भी बुद्धिमान हो जाएगा, परन्तु मूर्खों का साथी नष्ट हो जाएगा।

जो लोग तुम्हारे साथ जुड़े होते हैं, वे तुम्हारे चरित्र का प्रतिबिंब होते हैं। यह प्रसिद्ध कहावत सुलैमान की सच्ची चेतावनी का एक संक्षिप्त और कोमल संस्करण है। यहाँ आपकी उन्नति के लिए एक सबसे मूल्यवान नीतिवचन है।

भले ही आप बुद्धिमान हों, लेकिन मूर्ख मित्र अंततः आपको नष्ट कर देंगे। भले ही आप मूर्ख हों, लेकिन बुद्धिमान मित्र आपको सफलता का रास्ता दिखाएँगे और नीतियाँ सिखाएँगे। यह समृद्ध होने का एक आसान तरीका है।

यह बुद्धि और जीवन का कितना सरल नियम है! मूर्ख मित्रों से छुटकारा पाएँ, और बुद्धिमान मित्रों को अपना मित्र बनाएँ। आप बुद्धि में बढ़ेंगे और जीवन की बहुत सी परेशानियों से बच जाएँगे। अच्छे ख़िलाड़ी बेहतर प्रतिस्पर्धा का उपयोग करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हैं, भले ही इसका मतलब बार-बार प्रशिक्षण का व्यर्थ हो जाना हो।

अपने दोस्तों को छोड़ना कठिन है। आप मूर्ख मित्रों का विरोध कर उन्हें सुधार सकते हैं इस झूठ को शायद आप मानते हों। या आपको लग सकता है कि आपके जो सबसे अच्छे मित्र हैं वे बेचारे मूर्ख हैं। या सम्भव है आपके मूर्ख मित्र लोकप्रिय हो, जिनकी संगति तोड़ने से आपको अपने साथियों के बीच प्रतिष्ठा खोनी पड़े। या आप भोलेपन से सोच सकते हैं कि आप मूर्ख मित्रों की मदद कर सकते हैं।

बाइबल साफ़ साफ़ कहती है, “धोखा न खाना, “बुरी संगति अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती है” (1 कुरिन्थ 15:33)। धोखे न खाने की यह चेतावनी आपको बचाने के लिए है, क्योंकि कई लोग सोचते हैं कि उन्हें मित्रों से कोई खतरा नहीं है। लेकिन अगर आप अपने जीवन में किसी बुरे व्यक्ति को आने देते हैं, तो आप अपना अच्छा चरित्र खो देंगे।

अब्राहम का भतीजा लूत सिर्फ़ अपनी दो बेटियों के साथ एक गुफा में कैसे पहुँच गया? कैसे? वह सदोम के निकट चला गया, प्बिर ठीक उनके बीच रहने लगा और उस दुष्ट नगर में मित्र बनाए (उत्पत्ति 13:12)। उसके, उसकी पत्नी और पाँच बेटियों के लिए यह कितनी बड़ी आपदा थी। धोखा मत खाओ!

जो माता-पिता नीतिमान होते हैं वे अपने बच्चों के हर दोस्त पर नज़र रखते हैं, क्योंकि मूर्ख दोस्त बच्चों और युवाओं के लिए बहुत बड़ा खतरा होते हैं। कई अच्छे माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूली शिक्षा के फैसले लेते हैं, लेकिन स्कूल, काम, चर्च, परिवार, खेल और पड़ोस के ख़ास दोस्तों पर नज़र रखने में विफल हो जाते हैं।

यह उन सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है जो आप अपने बच्चों की सफलता के लिए करते हैं। इस नीतिवचन को फिर से पढ़ें। परिणाम निश्चित हैं, लेकिन बच्चे और युवा अपने दोस्तों को चुनने के लिए पर्याप्त बुद्धिमान नहीं होते हैं, इसलिए आपको उनके चयन को उन लोगों तक सीमित करना ज़रूरी होता है जो बाइबल के मानदंडों के अनुसार हैं।

जो परमेश्वर से नया जन्म पाएँ हुएँ होते हैं मूर्ख लोग उनके सच्चे दोस्त नहीं हो सकते। यह असंभव है, क्योंकि वे स्वभाव से ही विरोधाभासी हैं। उनके पास देने के लिए कुछ भी मूल्यवान नहीं है। मूर्ख क्या है? वे परमेश्वर का भय नहीं मानते (नीतिवचन 1:7; रोमियों 16:17-18)। अपनी भावनाओं या अतीत को अनदेखा करें, और अपने मूर्ख मित्रों से नाता तोड़ लें।

दाऊद ने मूर्खों की संगति नहीं कीं (भजन 1:1; 101:1-8; 119:115); उसने परमेश्वर से डरने वालों को अपना मित्र चुना (भजन 119:63,79)। क्या उसके अच्छे मित्र थे? उसके पास योनातान था (1 शमूएल 18:1-4; 20:16-17; 23:16; 2 शमूएल 1:26)! उसके पास राजा हीराम था (1 राजा 5:1)! उसके पास गित्ती इत्तै था (2 शमूएल 15:21)!

आप मूर्ख मित्रों से कैसे छुटकारा पा सकते हैं? वे जहाँ जहाँ जाते हैं आप वहाँ मौजूद न रहें। या बुद्धिमान लोगों के साथ रहें, और मूर्ख मित्र धीरे धीरे खुद ही दूर हो जाएँगे, क्योंकि वे बुद्धिमान लोगों को पसंद नहीं करते। या कहें कि आप का ज़मीर अब जाग चूका है और बाइबल पढ़ते हैं और इसलिए अब आप पहले जैसे काम नहीं कर सकते। या उन्हें साफ-साफ बता दें कि उनकी साथ आपकी दोस्ती खत्म हो गई है।

आप बुद्धिमान मित्र कैसे पा सकते हैं? दुनिया भर में यीशु मसीह के विश्वासयोग्य चर्चों में जाकर उन्हें देखें, हालाँकि ऐसे चर्च संख्या में बहुत कम हैं और उनमें लोग भी कम होते हैं। यह इन चर्चों में है जहाँ परमेश्वर के विश्वासयोग्य बच्चे परमेश्वर और वहाँ सिखाए गए सत्य के इर्द-गिर्द इकट्ठा होते हैं।

नीतिमान लोग नीतिमान लोगों से प्रेम रखते हैं, इसलिए आपको समझदारी से भेद करना सीखना होगा (तीतुस 1:8; भजन 16:3)। लोगों को सद्गुण और बुद्धि के पैमाने पर आसानी से पहचाना जा सकता है, इसलिए बुद्धिमान लोग इस पैमाने पर ऊपर रहने वालों की ओर बढ़ते हैं, यहाँ तक कि चर्च के सदस्यों में से भी ऐसे ही मित्र चुनते हैं।

आपको मूर्खों से कितनी दूर भागना चाहिए? बहुत दूर! उनकी गलियों में से भी मत गुज़रो (भजन 1:1; नीतिवचन 1:10,15; 4:15; 9:6), और उनके साथ कोई संगति मत करो (नीतिवचन 14:7; आमोस 3:3; इफिसियों 5:11-12)! आपकी जान और भविष्य दांव पर है। धर्मियों के मार्ग की खोज करें और उसी दिशा में आगे बढ़ें (नीतिवचन 2:20-21)।

विवाह करने का अर्थ है जीवन भर के लिए साथी चुनना! जीवनसाथी के लिए इस नीतिवचन का उपयोग करें। सावधान रहें और जिससे आप शादी करने की सोच रहें हैं उसमें परमेश्वर का कितना भय है इसकी परख करें, जो बुद्धि की शर्त है। यदि आप ऐसा करते हैं, तो बुद्धि आपके विवाह के फैसले और परिवार के निर्माण में आपका मार्गदर्शन करेगी और उसे आशीषित करेगी। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो दोनों को गंभीर नुकसान होगा।

आपको सबसे ज़्यादा जिस मित्र की ज़रूरत है, वह स्वयं परमेश्वर और यीशु मसीह हैं। अब्राहम परमेश्वर का मित्र था क्योंकि वह सावधानीपूर्वक उसकी आज्ञा का पालन करता था और आवेश से उसकी आराधना करता था (याकूब 2:23)। यीशु भी लाज़र, मरियम और मार्था से इन्हीं कारणों से प्रेम रखता था (यूहन्ना 11:1-5)। आप क्या सोचते हैं?

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।