नीतिवचन 13:2

सज्जन अपनी बातों के कारण उत्तम वस्तु खाने पाता है, परन्तु विश्वासघाती लोगों का पेट उपद्रव से भरता है।

आपकी बोली ही आपकी सफलता निर्धारित करती है। अच्छे शब्द आशीष और अनुग्रह लाते हैं। वहीं दुष्टतापूर्ण शब्द पीड़ा और विनाश लाते हैं। चाहे व्यापार में हो या संबंध में,आपके मुंह में भलाई या बुराई दोनों उत्पन्न करने की ताकत होती है। यदि आपको लगता है कि आप जैसे चाहें वैसे शब्द उपयोग कर सकते हैं, तो आप शीघ्र ही आपका पतन होगा। यह आगे बढ़ने का कितना सरल तरीका है!

सफलता प्राप्त करने का यह कितना सरल नियम है! परमेश्वर ने सुलैमान को आपको जीवन का एक भेद बताने के लिए प्रेरित किया, अर्थात यह कि अनुग्रहपूर्ण शब्द आपको आगे बढ़ाएंगे; क्रूर या मूर्खतापूर्ण बोली आपको विनाश की ओर ले जाएगी। आप अपनी जीभ पर नियंत्रण रखने के द्वारा आज ही अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

कैसे यूसुफ बंदीगृह से निकलकर सिंहासन पर जा बैठा? अपनी बोली के द्वारा, जो उसकी उत्कृष्ट आत्मा को दर्शाती थी (उत्पत्ति 41:38-45)। कैसे दाऊद भेड़ों के बाड़े से निकलकर राजा के सबसे पसंदीदा व्यक्ति के रूप में पदोन्नत हुआ? अनुग्रहपूर्ण बोली के द्वारा (1 शमूएल 18:1-5)। कैसे दानिय्येल ने कई राजाओं के संग बेबीलोन पर राज किया? एक उत्कृष्ट आत्मा और बोली के द्वारा (दानिय्येल 6:1-3)। यह नियम बहुत सरल है – अनुग्रहपूर्ण बोली से राजा भी मित्र बन जाता है (नीतिवचन 22:11)। यदि कुछ समय से किसी ने आपकी बोली की प्रशंसा नहीं की है, तो आपको इस नीतिवचन की आवश्यकता है।

आपकी बोली आपके जीवन में या तो भलाई ला सकती है, या फिर हिंसा। परमेश्वर और भले लोग उन लोगों से प्रीति रखते हैं जिनके वचन मनोहर होते हैं, परंतु वे उन लोगों से घृणा करते हैं जो दुष्टतापूर्ण बातें बोलते हैं। आपके वचन अन्य लोगों के जीवन में क्या उत्पन्न करते हैं? क्योंकि आपको भी दूसरों से वही प्राप्त होता है। “जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं, और जो उसे काम में लाना जानता है वह उसका फल भोगेगा।” (नीतिवचन 18:21)। बोली उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि मृत्यु या जीवन! इसका उपयोग या दुरुपयोग करने से आप ही को लाभ या नुकसान होगा।

आपका मुँह आपका अपना नहीं है, भले ही आपका छली हृदय कुछ और क्यों न कहे (भजन संहिता 12:4; यिर्मयाह 17:9)। परमेश्वर ने बोलने की क्षमता का निर्माण किया, और उसने आपको एक मुँह दिया, ताकि आप अपनी बोली में भी उसके नियमों का पालन करें। वह आपके द्वारा बोले गए हर शब्द को जानता है और साथ ही साथ हर उस शब्द को भी जिसे आप बोलने से पीछे हट जाते हैं। आप उनके लिए सदैव जवाबदेह होंगे (मत्ती 12:36-37)।

नीतिवचन में कई अलंकार हैं। अच्छा भोजन करना और अन्य मनुष्यों से प्रशंसा पाना परमेश्वर की ओर से एक आशीष है। यह आपकी बोली के प्रतिफल के रूप में प्राप्त किया जाता है, अर्थात अनुग्रहपूर्ण और बुद्धिमत्तापूर्ण बोली के द्वारा। इसके विपरीत मौखिक विश्वासघाती होते हैं, जो कठोर और मूर्खतापूर्ण बातें कहते हैं। वे हिंसा के पात्र होंगे, क्योंकि परमेश्वर और मनुष्य, दोनों ही उन्हें दंडित करेंगे। यहाँ से क्या सीख मिलती है? परमेश्वर और अन्य मनुष्यों के अनुग्रह में बढ़ने का एक सीधा तरीका, अपनी बोली को सुधारना है (नीतिवचन 3:4; 1 शमूएल 2:26; लूका 2:52)।

आपकी बोली आपकी आत्मिकता और आपके जीवन में या तो भलाई उत्पन्न करेगी या फिर हिंसा (नीतिवचन 12:14; 13:3; 18:20)। मनोहर शब्दों के द्वारा परमेश्वर और भले लोगों से आशीष और अनुग्रह प्राप्त होता है (नीतिवचन 15:23; 22:11; 24:26), क्योंकि मनोहर शब्द एक भले हृदय का प्रमाण होते हैं (मत्ती 12:34-37; याकूब 3:8-12)। दुष्टतापूर्ण बोली परमेश्वर और मनुष्यों के क्रोध और न्याय का कारण बनती है (नीतिवचन 18:6; 22:10; भजन संहिता 52:1-5; 140:11), क्योंकि दुष्टतापूर्ण बोली एक विरोधी और दुष्ट हृदय का प्रमाण देती है (मत्ती 12:34-37; याकूब 3:8-12)।

आइए आठ प्रकार की बोलियों पर विचार करें। एक धर्मी व्यक्ति कभी भी दूसरों के बारे में बुरी बातें नहीं फैलाता, उनकी निंदा नहीं करता, और न ही चुगली करता है। कृपा और दया उसके मुंह में वास करते हैं (नीतिवचन 17:9; 31:26; सभोपदेशक 10:12)। परंतु एक दुष्ट व्यक्ति दूसरों की चुगली करने, उनकी निंदा करने, अफवाहें फैलाने और कानाफूसी करने जैसे पाप करता है, जिनसे परमेश्वर और भले लोग घृणा करते हैं (नीतिवचन 6:16-19; 10:18; 16:28; 25:23)।

एक उत्कृष्ट व्यक्ति, जहाँ सम्मान दिया जाना चाहिए वहाँ सम्मान देने के द्वारा, सदैव अधिकार का आदर करता है, और एक धर्मी स्त्री सदैव अपने पति का आदर करती है, यहाँ तक कि उसे स्वामी भी कहती है (रोमियों 13:7; इफिसियों 5:33; 1 पतरस 2:17; 3:6)। परंतु एक दुष्ट व्यक्ति निर्भीकता के साथ राजाओं की आलोचना करता है और अनभिज्ञ पशु के समान उनकी निंदा करता है, जिसे बाइबल के अनुसार नष्ट कर दिया जाना चाहिए (यहूदा 1:8-10; 2 पतरस 2:10-12)।

एक सद्गुणी व्यक्ति शांत और संयमी होता है, उसे पता होता है कि जीवन महत्वपूर्ण है; वह दूसरों से केवल प्रोत्साहन भरे शब्द ही कहता है, और व्यर्थ बातों से दूर रहता है (नीतिवचन 17:27; 29:11; मत्ती 12:36-37)। परंतु एक दुष्ट व्यक्ति अत्यधिक व्यर्थ बातें करता है, वह मूर्खतापूर्ण और निंदनीय बातें कहता है, और ठट्ठा उड़ाता है; परमेश्वर इस प्रकार की बोली को व्यभिचार के समान देखता है, और वह इस कारण शीघ्र ही न्याय करने आने वाला है (नीतिवचन 10:10; 26:18-19; इफिसियों 5:3-6)।

एक धर्मी व्यक्ति एक मेल कराने वाला व्यक्ति होता है: वह सांत्वना देता है और शांतिपूर्ण बातें कहता है; वह क्रोध को दूर करने के लिए विनम्र उत्तरों का उपयोग करता है; वह कभी ठट्ठा नहीं उड़ाता (नीतिवचन 15:1; 25:15; 31:26)। परंतु एक दुष्ट पुरुष कठोर और अहंकारी शब्दों का उपयोग करता है जो सुनने वाले को क्रोधित करता हैं; वह अन्य लोगों को बदनाम करता है; वह शब्दों से व्यंग्य करता है; और ऐसी स्त्रियाँ झगड़ालू पत्नियाँ बनती हैं (नीतिवचन 12:18; 21:19; 26:21; 27:15; मत्ती 5:21-22)।

एक धर्मी व्यक्ति सत्य से प्रेम करता है और सदा सत्य ही बोलता है, भले ही इसके लिए उसे कोई भी कीमत क्यों न देनी पड़े; वह सभी मामलों में एक विश्वासयोग्य साक्ष्य ठहरता है; वह कभी अतिशयोक्ति का सहारा नहीं लेता (नीतिवचन 12:17; 13:5; 14:5,25)। परंतु एक दुष्ट व्यक्ति के हृदय और जीभ में छल वास करता है; वह झूठे आरोप लगाने या झूठ बोलने से पीछे नहीं हटता; और वह अनंत काल का जीवन अधोलोक में बिताएगा (नीतिवचन 6:16-19; 12:19; 19:5,9; प्रकाशितवाक्य

21:8)।

एक सद्गुणी व्यक्ति हर चीज़ के लिए आभारी होता है, और सभी चीज़ों के लिए परमेश्वर को महिमा देता है; उसे पता होता है कि वह उनमें से किसी भी आशीष के योग्य नहीं है, इस कारण वह हर छोटी से छोटी दया में भी आनन्दित होता है (इफिसियों 5:20; कुलुस्सियों 3:17; 1 थिस्सलुनीकियों 5:18)। परंतु एक दुष्ट व्यक्ति शिकायत करता है, बड़बड़ाता है, और कराहता है; वह केवल नकारात्मकता पर ध्यान देता है; और सदा आलोचना करता रहता है (गिनती 11:1-35; व्यवस्थाविवरण 28:47-48; यहूदा 1:15-16)।

एक धर्मी व्यक्ति विनम्र, विनयपूर्ण और शालीन होता है; वह कभी भी स्वयं की प्रशंसा नहीं करता, यहाँ तक कि अप्रत्यक्ष रूप से भी नहीं; वह केवल परमेश्वर का बखान करता है, और दूसरों को स्वयं से पहले पर रखता है (नीतिवचन 25:27; 27:2; भजन संहिता 34:1-3; फिलिप्पियों 2:3-4)। परंतु एक दुष्ट व्यक्ति को स्वयं के विषय में बात करना और अपनी प्रशंसा करना बहुत पसंद होता है; वह आत्म-प्रशंसा करता रहता है, और अहंकार से दूसरों को नीचा दिखाता है; वह अपनी बोली में बहुत अभिमानी होता है (नीतिवचन 8:13; 14:3; 1 शमूएल 2:3; भजन संहिता 10:3)।

एक अनुग्रहपूर्ण व्यक्ति मित्रवत, कोमल और दयालु होता है; वह स्नेहपूर्ण और प्रोत्साहिक होता है; वह निस्वार्थ होता है और सचमुच दूसरों के लिए चिंतित होता है (नीतिवचन 11:16; 16:24; 22:11; सभोपदेशक 10:12; लूका 4:22)। परंतु एक दुष्ट व्यक्ति असंगत, अहंकारी, क्रूर और कठोर होता है; वह स्वार्थी होता है और दूसरों के प्रति द्वेष रखता है; वह ऊंचे स्वर में बात करता है, हठी और अभद्र होता है; और मूढ़ और अपरंपरागत होता है (नीतिवचन 12:18; सभोपदेशक 10:12-14)।

स्वयं को भलाई से आशीषित करें! भलाा जीवन का चुनाव करें! आपको केवल दुष्टतापूर्ण बातें करना छोड़ना है (भजन संहिता 34:12-13)। इसे पढ़ें, और इस पर विश्वास करें। “क्योंकि जो कोई जीवन की इच्छा रखता है, और अच्छे दिन देखना चाहता है, वह अपनी जीभ को बुराई से, और अपने होंठों को छल की बातें करने से रोके रहे।” (1 पतरस 3:10)।

अपने मुँह को प्रशंसा और धन्यवाद के वचनों से भर दें (भजन संहिता 34:1)। अन्य लोगों से अक्सर प्रभु के विषय में बात करें, और वह आपका नाम अपनी विशेष पुस्तक में लिख देगा (मलाकी 3:16)। अपनी बोली को सदा अनुग्रहपूर्ण रखें और दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए उपयोग करें, अर्थात दूसरों को ऊंचा उठाने के लिए (इफिसियों 4:29; कुलुस्सियों 4:6)। इस प्रकार आप एक भला जीवन जीएंगे और स्वयं को हिंसक दंड से भी बचा लेंगे। आज ही अपनी बोली में सुधार लाएँ।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।