नीतिवचन 13:14

बुद्धिमान की शिक्षा जीवन का सोता है, और उसके द्वारा लोग मृत्यु के फन्दों से बच सकते हैं।

क्या आपको गुस्सा आता है जब कोई आपको बताता है कि क्या करना है? जब आपके माता-पिता, शिक्षक, या पास्टर आपको कोई नियम-कानून देते हैं, तो यह आपके भले के लिए होता है। आभारी बनो! उसे जीवन का सोता समझो! उनके नियम आपके जीवन को आशीषित करने और आपको मुसीबतों से बचाने के लिए हैं। स्वभाव से कोई भी यह पसंद नहीं करता है कि उसे बताया जाए कि क्या करना है, लेकिन जो मनुष्य कुलीन है वह पहचान लेता है कि यह बुद्धिमान नियम उसके भले के लिए हैं (नीतिवचन 6:23; 14:27; 15:24; भजन 141:5)।

पोंस डी लियोन (Ponce de Leon) ने लंबे समय तक जीने के लिए “यौवन का सोता” बनाने की कोशिश की, जिसकी जानकारी आपको इन्टरनेट पर मिल जाएगी। बुद्धिमान मनुष्यों के नियम-कानून जीवन का स्रोत हैं जिससे आप का जीवन दीर्घायु और सुखी बन जाता है! वे आपको मृत्यु के फंदे से बचाएंगे, अर्थात् पापमय जीवन के फन्दे से जो दु:ख और विनाश ले आता है। यदि आप बुद्धिमान हैं, तो आप कभी भी बुद्धिमान शिक्षक की ताड़ना का विरोध नहीं करेंगे (नीतिवचन 8:36; प्रेरितों के काम 17:11; 1 थिस्स 5:20)।

माता-पिता सड़क पर खेलने से क्यों मना करते हैं? क्योंकि वे चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवित रहे, न कि किसी वाहन के निचे आकर मारा जाए। क्या किसी बच्चे को ऐसे नियम से गुसा आना चाहिए? नहीं! अच्छे माता-पिता अपने बेटों को लड़कियों के साथ और बेटियों को लड़कों के साथ खेलने या दोस्ती करने पर प्रतिबंध क्यों लगाते हैं? क्योंकि वे चाहते हैं कि उनके बच्चों की शादी बिना व्यभिचार के प्रेमपूर्ण ढंग से हो। प्रत्येक मामले में, माता-पिता द्वारा लगाए गए नियम-कानून आशीष है, शाप नहीं।

यदि आप नेक और विवेकपूर्ण हैं, तो आप अपने से अधिक बुद्धिमानों बड़ों द्वारा दिए गए नियम-कानूनों को महत्व देंगे। यदि आप जीवन में सफलता चाहते हैं, तो आप अपनी समृद्धि और रक्षा के लिए दिए गए नियमों को स्वीकार करेंगे और उनका पालन करेंगे। आप दूसरों की बुद्धि से सीखने के महत्व को समझेंगे। और आप याद रखेंगे कि वे जो नियम लागू करते हैं वे आपके जीवन को आशीषित करने और आपको मृत्यु से बचाने के लिए हैं।

देश देश में यातायात कानून क्यों हैं? स्कूलों के हथियार न ले जाने का कानून क्यों है? सैन्यदल क्यों है? कारखानों के लिए सुरक्षा क्यों है? एयरलाइंस रखरखाव की नियमावली क्यों है? दवाइयाँ सटीक खुराक में लेने के क्यों है? विद्युत उपकरणों पर उपयोगकर्ता के लिए चेतावनी क्यों होतो है? क्योंकि ये कानून और नियम लोगों को खतरे और मृत्यु से बचाने के लिए दिए गए हैं, और इसलिए दिए गए है ताकि उनके उपयोग से बड़ी सफलता के लिए पर्याप्त मार्गदर्शन किया जा सके।

आपको नियम-क़ानूनों पर इतना गुस्सा क्यों आता है? क्या इसलिए क्योंकि आपको लगता है कि आप बेहतर जानते हैं? क्या इसलिए क्योंकि आप जानते हैं कि शिक्षक निष्कलंक नहीं है? क्या इसलिए क्योंकि कायदे-क़ानून आपकी स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करते हैं? क्या इसलिए क्योंकि कानून बनाने वाला ज़बरदस्ती उसे आप पर थोपता है? क्या इसलिए क्योंकि आपको लगता है कि यह सिर्फ अपनी अपनी राय का मामला है? अगर आप यह सब सोचते हैं, तो आप मूर्ख हैं, क्योंकि कानून आपकी मदद करने और आपकी रक्षा करने के लिए दिया गया था, न कि देने वाले को खुश करने या समृद्ध करने के लिए। बुद्धिमान लोगों को निर्देश और सुधार की बातें अच्छी लगती हैं। केवल मूर्ख और ठट्ठा करनेवाले ही उन से क्रोधित होते हैं। आज ही बड़े हो जाइए ताकि आप नियमों का पालन करके समृद्ध होने लगे।

परमेश्वर के नियम खरे हैं, किसी भी माता-पिता, शिक्षक या शासक से बेहतर हैं (भजन 19:7-10; 119:96)। उसकी आज्ञाएँ कठोर नहीं हैं – वे पीड़ा या परेशानी पैदा करने के लिए नहीं बनाई गई हैं (1 यूहन्ना 5:3)। यह सोचना मूर्खतापूर्ण विद्रोह है कि बाइबल की आज्ञाएँ आपको हानि पहुँचाने के लिए हैं। इस्राएल के पास परमेश्वर की व्यवस्था होने के कारण पूरी दुनिया उनकी बुद्धि और सफलता के लिए इस्राएल से ईर्ष्या करती थी (व्यव. 4:1-8; 6:24-25; 10:12-13; योहोशु 1:6-9), और अमेरिका भी, जब वह परमेश्वर की व्यवस्था पर चलता था, कभी ऐसा ही देश हुआ करता था (भजन 33:12; 144:11-15)।

बाइबल एक दर्पण के समान है जो उन दोषों को उजागर करती है जो आपको परमेश्वर और मनुष्यों को पूरी तरह से प्रसन्न करने से रोकते हैं (याकूब 1:23-24)। यदि आप जीवन में समृद्ध होना चाहते हैं, तो आप न केवल परमेश्वर के वचनों को सुनेंगे या पढ़ेंगे, बल्कि आप उन्हें व्यवहार में लाएंगे, जैसे पुरुष और महिलाएं नौकरी के लिए किसी साक्षात्कार में जाने से पहले अपने चेहरे को ठीक करते हैं (याकूब 1:21-22,25)। अगर आप मूर्खता और मृत्यु से दूर भागने के लिए जीवन के इस सोते से, जो बुद्धिमानों का कायदा-क़ानून है, पीते हैं, तो आप आज से ही धन्य हो सकते हैं।

आप बुद्धिमानों के और अधिक नियम कैसे सीख सकते हैं? अपने माता-पिता पर भरोसा करें, जिन्होंने आपसे पहले आपके जैसा जीवन जिया। जब आपको जीवन में बड़े बड़े फैसले लेने हो तो परामर्शदाताओं की भीड़ की तलाश करें। अपने पास्टर के उपदेश की लालसा करो, क्योंकि वह परमेश्वर की व्यवस्था का प्रचार करता है। और ज्ञान के नियमों को जानने के लिए बाइबल पढ़ें, ताकि उनसे आपके जीवन को आशीष मिले और आपको मृत्यु से बचाए। परमेश्वर का वचन आपके जीवन के लिए दीपक और उजियाला है (भजन 119:105), और यह सफलता के लिए जवानों के जीवन को शुद्ध करने में सक्षम है (भजन 119:9)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।