नीतिवचन 12:27

आलसी अपने शिकार को नहीं भूंजता, परन्तु काम–काजी की सम्मति बहुमूल्य है।

हर काम पूरा करें। आलसी लोग परियोजनाओं को शुरू करते हैं, लेकिन वे उन्हें पूरा नहीं करते। वे शिकार का आनंद ले सकते हैं, भले ही यह मुश्किल और समय लेने वाला है, परंतु जब वे घर जाते हैं और मांस को तैयार करने और पकाने की आवश्यकता होती है, तो वे महत्वाकांक्षा, ऊर्जा और ध्यान को खो बैठते हैं।

दूसरी ओर, एक परिश्रमी और सदाचारी व्यक्ति पुरे मांस को मसालों में मिला देता है और तब तक विश्राम नहीं करता जब तक कि इसे फ्रीजर में व्यवस्थित लपेटकर नहीं रखता। वह जानता है कि शिकार किया गया कोई भी मांस आशीष है, और वह निश्चित रूप से इसका पूरा उपयोग करता है। वह किसी भी संपत्ति और समस्त आमदनी को बुद्धिमानी से महत्व देता है।

जब हमारे देश में शिकार करना वैध था, उस ज़माने में शिकारी हिरण के शिकार की तैयारी के लिए दुख उठाते थे। वे निशाने पर नज़र रखते थें, जगह छान मारते थे, एक पेड़ के स्टैंड को सुरक्षित करते थे, सावधानी के साथ कपड़े और उपकरण चुनते थे, ठंड और अंधेरा होने पर भी जाग उठते थे, अपने स्टैंड को घने जंगल में ले जाते थे, इसे पेड़ में बांधते थे, और हिरण की प्रतीक्षा करते थे। एक को गोली मार देने के बाद, वे मित्रों के साथ आनंद मनाते थे, इसे तैयार करते थे, और उसे अपने ट्रक में खींचकर ले जाते थे, अभिमान के साथ नगर में से गाड़ी में बैठकर जाते थे जिससे उनके मित्र उनकी प्रशंसा करते थे। आलसी मनुष्य यहां तक परिश्रमी दिखाई पड़ सकता है।

लेकिन जब वह घर आता है, तो उसका उत्साह खत्म हो जाता है! लोथ उसे डर से भर देती है – करने के लिए बहुत काम होता है! इसलिए वह उसे अपने पड़ोसी को बड़ी उदारता से दे देता है, उसे कूड़ेदान में फेंक देता है, अपने कुत्तों के आगे छोड़ देता है, या गैरेज में सड़ने देता है। उसके बाद वह अपने कठिन दिन के बाद योग्य भोजन और झपकी के साथ विश्राम करने के लिए पिज्जा मंगवाता है। वह अपनी बंदूक भी साफ नहीं करता। कितनी बर्बादी! वह अपने द्वारा किए गए छोटे से प्रयास पर प्रभु के अनुग्रह को बर्बाद कर देता है।

परंतु परिश्रमी व्यक्ति अलग होता है। वह शिकार का आनंद लेता है, लेकिन वह जानता है कि इसका एक उद्देश्य है। वह भविष्य में उपयोग के लिए मांस के हर टुकड़े को साफ करता है, काटता है, और प्रक्रमित करता है, और उसकी पत्नी के लिए उपयोग करना सुविधाजनक हो इसलिए बड़े सलीके से उस पर लेबल लगाता है और पैक करता है। और वह अपनी बंदूक के मूल्य को बनाए रखने के लिए उसे ध्यानपूर्वक साफ करता है। वह शिकार की भेंट के लिए आभारी है, और वह प्रभु की आशीष का पूरा लाभ उठाने के लिए काम करता है। वह दिन का मांस लेता है और रात के भोजन के लिए अपने परिवार के साथ उसमें सहभागी होता है।

दो व्यक्तियों में कितना अंतर! आलसी व्यक्ति परिश्रम के लाभ की खोज के लिए एक परियोजना पूरा नहीं कर सकता है, लेकिन परिश्रमी व्यक्ति हर काम को पूरा करने और प्रत्येक संपत्ति और सारी आमदनी की उचित देखभाल करने में मूल्य देखता है। आलस्य मूर्ख, व्यर्थ और विनाशकारी होता है। परिश्रम बुद्धिमान, साधन-संपन्न और फलदायक है। परिश्रमी मनुष्य शासन करेगा (नीतिवचन 10:4; 12:24; 22:29)।

पाठक, सावधान रहें। आपकी सफलता के लिए यहां परमेश्वर और सुलैमान का दयालुतापूर्ण सबक अधिकतर आधुनिक बाइबल संस्करणों में नहीं मिलता है। नीतिवचन दृष्टांत और रहस्यमय कहावतें हैं (नीतिवचन 1:6; यूहन्ना 16:29), इसलिए उनके अनुवादकों ने आपकी संपत्ति और आय को महत्व देने और बचाकर रखने के विषय में ज्ञान के सबक को खो दिया। किंग जेम्स बाइबल जो, 400 से अधिक वर्षों के आत्मिक फल के साथ उस पर परमेश्वर की आशीष को साबित कर रहा है, ऊपर दिखाया गया है, जो आपके लिए अत्यंत मूल्यवान सबक स्पष्ट शब्दों में आप तक पहुंचा रहा है।

सुलैमान ने कहा, “जो काम में आलस करता है, वह बिगाड़नेवाले का भाई ठहरता है” (नीतिवचन 18:9)। आलसी व्यक्ति और अपव्ययी एक ऐसे परिवार में भाई होते हैं जो आर्थिक विनाश की ओर बढ़ रहा होता है। लेकिन इस नीतिवचन में बताया गया व्यक्ति दोनों है। उसके आलसीपन के कारण उसने परमेश्वर के उत्तम अनुग्रह को बर्बाद कर दिया। उसके पास अधर्मी एसाव की उत्तम कार्य-नीति भी नहीं थी (उत्पत्ति 27:30-31)।

हर पुरुष, हर स्त्री, हर बच्चा, हर दिन, काम पर, घर पर, स्कूल में, जीवन के असंख्य पहलुओं के साथ इस समस्या का सामना करता है। अच्छी परियोजनाएं शुरू की जाती हैं, लेकिन वे हमेशा पूरी नहीं की जाती। रुकावटें, कठिनाई, आलस्य और टालमटोल उन्हें पूरा होने से रोकते हैं। वे गैरेज में सड़ती लाशों को छोड़ देते हैं, जिससे जल्द ही घर में बदबू आने लगती है।

पाठक, क्या आपने ऐसी किसी परियोजना को शुरू किया है जिसे आपको आज पूरा करना ही चाहिए ताकि आप फलदायक हों और आपके जीवन में परमेश्वर की आशीषों को मूल्य दें? या किसी कार्य को अधूरा छोड़ कर, आंशिक रूप से किए गए श्रम के निवेश को छोड़कर परमेश्वर की अच्छाई को बर्बाद कर देंगे, लेकिन परिश्रमी व्यक्ति के लिए पूर्ण लाभ प्रतीक्षा कर रहा है? उत्तम रीति से किया गया कार्य खुशी देता है – जब काम पूरा हो जाता है। इस ज्ञान को साबित करें। यदि आप आंशिक प्रयास जारी रखते हैं, तो परमेश्वर शिकार प्रदान करने की आशीष को वापस ले लेगा।

सफलता के लिए इस नीतिवचन के बहुमूल्य सबक को लागू करें। उदाहरण तौर पर, परमेश्वर ने आपको एक नौकरी दी है, लेकिन क्या आपने अपनी कंपनी में संपर्क, शिक्षा, तरक्की, या स्थानांतरण के अवसरों का गलत लाभ उठाया है? उसने आपको एक घर दिया, लेकिन क्या आपने इसका ठीक से रखरखाव किया है ताकि इसका बाजार मूल्य वही हो जो आपने इसके लिए दिया था, या उससे अधिक? आपके पास शैक्षिक विकल्प हैं, लेकिन क्या आपने उच्चतम आय क्षमता के साथ कम से कम लागत में सर्वोत्तम पदवियों की ध्यानपूर्वक खोज की है?

अन्य तरीकों के बारे में सोचें जिससे आलसी और अपव्ययी होकर आप उन आशीषों को खो सकते हैं जो परमेश्वर ने आपको देनी चाही। उसने आपको एक जीवनसाथी दिया है, लेकिन क्या आपने उस जीवनसाथी से प्रेम किया है, क्योंकि प्रेम और यौन के निर्माता ने आपको बाइबल में सिखाया है ताकि आप पूर्ण सुख का एहसास कर सकें जो आपकी प्रतीक्षा कर रहा है? उसने आपको बच्चे दिए होंगे, लेकिन क्या आपने उन्हें बुद्धिमानीपूर्ण प्रशिक्षण दिया है जो उन्हें आपके परिवार में, समाज में, और परमेश्वर के राज्य में उत्तम स्तंभ बना देगा। इस पाठ को व्यापक तौर पर लागू करें।

माता-पिता, यह आपका कर्तव्य है कि आप अपने बच्चों को आत्म-अनुशासन सिखाएं कि उनके द्वारा शुरू किए गए प्रत्येक कार्य को वे पूरा करें। इसके लिए प्रशिक्षण, फॉलो-अप और सज़ा की आवश्यकता होती है, लेकिन यह भविष्य में सफल और उत्तम संतान को तैयार करेगा। यदि आप परियोजनाओं को पूरा किए बिना ही कार्यों को शुरू करने की अनुमति देते हैं, तो वे जीवन में कभी सफल नहीं होंगे। उन्हें सुलैमान का यह ज्ञान सिखाएं, और बहुमूल्य फल लाने के प्रशिक्षण की प्रतीक्षा करें। माता-पिता की इस परियोजना को समाप्त करें जैसा कि आपको अन्य सभी को पूरा करना चाहिए।

यहां आलसी मसीहियों का चित्र भी है। वे वही प्रवचन सुनते हैं जो दूसरों को दिया जाता है। कुछ तैयारी नहीं करते, इसलिए वह सड़क के किनारे गिर जाता है, और शैतान उसे झपट लेता है। हो सकता है कि कुछ लोग इसे आनंद के साथ ग्रहण भी कर ले, लेकिन सांसारिक चिंताओं के द्वारा उनका ध्यान भटक जाता है। गहरी कायलियत के बिना, दूसरे लोग सताव से डरते हैं, इसलिए वे सत्य के प्रति अपने कर्तव्य को टालते हैं (मत्ती 13:19-21)। केवल वे ही सच्चे शिष्य हैं जो तत्परता के साथ उत्तर देते हैं और फल लाते हैं (यूहन्ना 8:31; 15:8; 2 पतरस 1:9)।

कितनी बार आपको प्रवचन से अनुग्रहपूर्वक कायलियत दी गई है, या आपने उसे तत्परता के साथ लिया है, लेकिन बाद में आपने इसे छुट जाने दिया? परमेश्वर आपको इस तरह की बर्बादी से बचाए। आपकी आत्मा में प्राप्त अनुग्रह जो कायलियत को जगाता है सचमुचं बहुमूल्य है। इसे बर्बाद न करें। इसके साथ दौड़ें। अब! जब तक आप मार्ग के अंत तक नहीं पहुंच जाते, तब तक परमेश्वर की उच्च बुलाहट के ईनाम के लिए आगे दौड़ लगा़ना बंद न करें। यह प्रभु द्वारा सिखाया गया एक तथ्य है कि बलवान स्वर्ग के राज्य को बलपूर्वक छीन लेते हैं (मत्ती 11:12)।

परमेश्वर न करे कि आप मसीह का अंगीकार करें और उसके बाद अपने पूरे प्रतिफल को खो बैठें। लोग आपको इसे छोड़ने के लिए उकसाने का प्रयास करेंगे, इसलिए आपको इसके लिए सच्चे मन से संघर्ष करना है (कुलु 2:18; यहूदा 1:3; 2 यूहन्ना 1:8)। आपकी आत्मा के लिए एक युद्ध है, जिसे आपको अंत तक लड़ना है, ऐसा न हो कि आप आत्मिक आलस्य के कारण त्यागे हुए ठहरें (2 पतरस 2:11; 5:8; 2 कुरिं 9:27; 2 तीमु 4:7)। इस उद्देश्य से आप दूसरों के साथ इकट्ठे होते हैं ताकि आप अपना मार्ग पूरा करने के लिए प्रोत्साहन पाएं (इब्रा 10:23-25)।

हमारा धन्य प्रभु चुने हुए एक भी व्यक्ति को नहीं खोएगा जो उसे सौंपा गया है (यूहन्ना 6:39; 17:3; इब्रानियों 2:13)। मसीही पाठक, क्या आप आनंदित हैं कि उद्धारकर्ता ने अपने जीवन और कार्य में सभी प्रकार के आलस्य का इन्कार किया? क्या आप आनंदित हैं कि उसने चुने हुओं में से एक को भी बिना उद्धार किए नहीं छोड़ा? यदि वह ऐसा करता, तो शायद वह आप ही होते। वह काम करने गया; उसने अपना काम पूरा किया (यूहन्ना 4:34; 19:30)। हालेलुय्याह! आमेन!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।