नीतिवचन 12:26
धर्मी अपने पड़ोसी की अगुवाई करता है, परंतु दुष्ट लोग अपनी ही चाल के कारण भटक जाते हैं।
सभी मनुष्य एक समान नहीं होते, बल्कि एक-दूसरे से बहुत भिन्न होते हैं। एक धर्मी व्यक्ति अपने दुष्ट पड़ोसी से चरित्र, आचरण, परिस्थिति और अपेक्षाओं में उत्तम होता है। परंतु यह उत्तमता उसके पड़ोसी और अन्य दुष्ट लोगों को कोई लाभ नहीं पहुँचाती, क्योंकि वे संसार के प्रलोभनों के कारण अपनी दुष्टता में ही बने रहते हैं। वे धर्म के उत्तम मार्ग को नहीं चुन पाते और न ही कभी चुन पाएंगे।
इस्राएल के पहले दो राजा, शाऊल और दाऊद ने इस नीतिवचन का व्याख्यान परिपूर्णता से किया। सुलैमान पहले से ही इस तुलना को भली प्रकार से जानता होगा, यही कारण है कि पवित्र आत्मा ने उसकी शाही पृष्ठभूमि को ज्ञान के इस संक्षिप्त और अनमोल कथन में परिवर्तित कर दिया।
दाऊद एक धर्मी व्यक्ति था जो परमेश्वर के मन के अनुसार था (1 शमूएल 13:14; प्रेरितों के काम 13:22)। उसने स्वयं के आचरण को इतनी भली रीति से संभाला हुआ था कि उसका नाम इस्राएल में बहुत बड़ा हो गया (1 शमूएल 18:30)। प्रत्येक राजा की तुलना उससे की जाती थी (1 राजाओं 15:1-5), और यहाँ तक कि प्रभु यीशु को भी दाऊद और दाऊद के पुत्र के रूप में जाना जाता है (यिर्मयाह 30:9; मत्ती 22:42)। इस्राएल का मधुर भजन लिखने वाला अपने पड़ोसी से अधिक उत्तम था। वह एक महान व्यक्ति था, जैसा कि आज भी सभी द्वारा माना जाता है।
शाऊल उसका पड़ोसी था। शाऊल एक अपवित्र व्यक्ति था। उसने शमूएल की प्रतीक्षा नहीं की, और स्वयं ही होमबलि का दान चढ़ा दिया (1 शमूएल 13:10-14)। उसने अपने बेटे को थोड़ा-सा मधू चखनेे के लिए मर जाने के लिए कहा, परंतु लोगों ने उसे रोका (1 शमूएल 14:43-45)। अमालेकियों के मामले में, परमेश्वर ने उसके बलवा करने और हठ करने की तुलना जादू-टोने और मूरतों की पूजा करने से की (1 शमूएल 15:22-23)। प्रभु की प्रतीक्षा करने के बजाय, उसने एनदोर की भूत-सिद्धि करनेवाली स्त्री से सलाह ली (1 शमूएल 28:1-7)।
परमेश्वर ने दो लोगों के बीच तुलना की है। शमूएल ने कहा, “आज यहोवा ने इस्राइल के राज्य को फाड़कर तुझसे छीन लिया, और तेरे एक पड़ोसी को जो तुझ से अच्छा है दे दिया है” (1 शमूएल 15:28)। शमूएल ने यह भी कहा, “यहोवा ने तो जैसा मुझ से कहलवाया था वैसा ही उसने व्यवहार किया है; अर्थात उसने तेरे हाथ से राज्य छीनकर तेरे पड़ोसी दाऊद को दे दिया है” (1 शमूएल 28:17)। इस नीतिवचन को समझें। परमेश्वर द्वारा की गई तुलनाओं पर ध्यान दें।
शाऊल दाऊद की उत्तमता से अवगत था। उसने उसे कुशलता से वीणा बजाते हुए सुना था; उसने उसे गोलियात को मारते हुए देखा था; उसने उसकी विनम्र प्रतिक्रिया सुनी; उसने अपने बेटे योनातान को दाऊद को चुनते हुए देखा; उसने लोगों को दाऊद को स्वीकार करते हुए देखा; और वह जानता था कि परमेश्वर दाऊद के साथ था। उसने दाऊद से कहा, “तू मुझ से अधिक धर्मी है; तू ने तो मेरे साथ भलाई की है, परंतु मैं ने तेरे साथ बुराई की” (1 शमूएल 24:17)। शाऊल ने दाऊद से यह भी कहा, “हे मेरे बेटे दाऊद, तू धर्मी है। तू बड़े बड़े का करेगा और तेरे काम सफल होंगे” (1 शमूएल 26:25)।
परंतु दाऊद की उत्तमता के बारे में जानने के बाद भी शाऊल को कोई भी लाभ नहीं हुआ, क्योंकि उसके भ्रष्ट हृदय की ईर्ष्या ने दुष्ट मार्गों पर चलने में अधिक आराम और संतुष्टि पाई। वह दाऊद की धार्मिकता से पीछे हटकर मूर्खता की ओर बढ़ गया। परमेश्वर से क्षमा मांगने और दाऊद को मित्र बनाने के बजाय, उसने ईर्ष्या के कारण उसे बार-बार मारने का प्रयास किया। वह दुष्टता में इतना गिर गया कि अंतत: एनदोर की भूत सिद्धि करनेवाली स्त्री के सामने जा लेटा। दो दिन बाद उसका सिर काट दिया गया और उसके शरीर को एक पलिश्ती नगर की दीवार पर कीलों से लटका दिया गया।
“धर्मी अपने पड़ोसी की अगुवाई करता है”। धार्मिकता ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए है। आपको परमेश्वर के पुत्र के समान जीवन जीना होगा (मत्ती 5:43-48; इफिसियों 5:8; 1 थिस्सलुनीकियों 5:5-11; 1 पतरस 2:9-11)। यदि संसार आपसे घृणा करता है, तो आनन्दित और बहुत हर्षित हों, क्योंकि लोगों ने उद्धारकर्ता परमेश्वर और उसके सभी चेलों से भी घृणा की थी, जबकि यह दुष्ट संसार उनकी उपस्थिति के भी योग्य न था (इब्रानियों 11:38)।
“परंतु दुष्ट लोग अपनी ही चाल के कारण भटक जाते हैं”। सांसारिक लोग धन-संपत्ति के ढेर लगाते हैं और भव्य रूप से जीते हैं; वे लालची होकर स्वयं को सभी प्रकार की शारीरिक लालसाओं के प्रति समर्पित कर देते हैं; वे इस संसार के लोगों से प्रशंसा बटोरतेे हुए बीच भव्य रूप से जीते हैं; परन्तु ऐसे लोग वर्तमान और भविष्य, दोनों में एक बड़े द्वार के माध्यम से विनाश के चौड़े मार्ग पर तेज़ गति से आगे बढ़ रहे हैं।
धर्मी और दुष्ट, दोनों लोगों को अपना स्वभाव समानता में आदम से प्राप्त हुआ है, परंतु वे अन्य मानकों से पूरी तरह से भिन्न हैं। धर्मी लोगों का चरित्र अधिक उत्तम होता है, क्योंकि उनके भीतर परमेश्वर की आत्मा होती है, जो उन्हें यीशु मसीह की छवि के अनुरूप बना देती है और साथ-साथ कई ऐसे गुणवत्तापूर्ण फल लाती है जिनके विरोध में कोई व्यवस्था नहीं है (गलातियों 5:22-23; इफिसियों 2:10; 4:24; 2 पतरस 1:3)। वे इस प्रकार प्रेम करते हैं, क्षमा करते हैं, सेवा करते हैं और मृत्यु पाते हैं, जिस प्रकार मानव जाति का कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं करता है।
धर्मी लोगों का आचरण अधिक उत्तम इसलिए होता है क्योंकि उनकी पास अंत में न्याय और मसीह के असीम प्रेम का प्रेरणा देने वाला विस्तारित ज्ञान होता है (2 कुरिन्थियों 5:9-15)। उनके पास अनुसरण करने के लिए प्रभु यीशु मसीह का महिमामय उदाहरण होता है (1 पतरस 2:18-25)। और वे पवित्रशास्त्र के स्वर्गीय ज्ञान की सिद्ध व्यवस्था को जानते हैं, जिसे अक्सर संसार तुच्छ समझता है (यशायाह 8:20)।
धर्मियों की परिस्थिति और भी अधिक उत्तम होती है, क्योंकि वे परमेश्वर की सन्तान होते हैं, एक ऐसे राजा और याजक होते हैं जिनके पास परमेश्वर के सिंहासन के हर अधिकार होते हैं, वे पवित्र आत्मा के लिए एक मन्दिर समान होते हैं जिनकी प्रार्थनाओं के लिए परमेश्वर के कान सदा खुले रहते हैं, वह परमेश्वर के दाहिने हाथ की ओर बैठे एक दयापूर्ण मध्यस्थ के समान होते हैं जो मसीह में धर्मी ठहराए जाने के कारण परिपूर्णता में धर्मी कहलाए जाते हैं, वे परमेश्वर के मित्र होते हैं जिनके लिए स्वर्गदूत भी सेवक बन जाते हैं।
धर्मी व्यक्ति की आशा और अधिक उत्तम होती है, क्योंकि जहां वे बहुत ही हर्ष के साथ स्वर्ग की महिमा में प्रवेश करने पाएंगे, वहीं यीशु मसीह दुष्टों का तिरस्कार करेगा और उन्हें आग की झील में छोड़ देगा। कौन सा पड़ोसी अधिक उत्तम है, अब्राहम की गोद में लाज़र या अधोलोक में पड़ा धनवान व्यक्ति? कौन सी विरासत अधिक उत्तम है, स्वर्ग के भवन या अधोलोक की आग की लपटें?
दुष्ट लोग धर्मी लोगों की उत्तमता को नहीं देख पाते, क्योंकि वे पाप और शैतान के कारण सांसारिकता का अनुसरण करते हुए अधोलोक की ओर बढ़ते हैं। बिलाम ने इस्राएल की उत्तमता की भविष्यवाणी की थी, परंतु धन के प्रति उसके प्रेम ने उसे भ्रष्ट कर दिया (गिनती 23:10; 2 पतरस 2:15)। हेरोदेस ने यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले की बात अच्छे से सुनी, परंतु उसकी दुष्ट पत्नी ने उसे यूहन्ना का सिर काटने के लिए उकसाया (मरकुस 6:17-29)। स्तिफनुस का चेहरा एक स्वर्गदूत की तरह चमकता था; यहूदी लोग उसकी बुद्धि से बहुत प्रभावित थे; उसने एक अद्भुत उपदेश प्रचारित किया; परंतु यीशु मसीह के प्रति घृणा के कारण यहूदियों ने उस पर पत्थराव करके उसकी हत्या कर दी (प्रेरितों के काम 6:8 – 7:60)।
धर्मी और दुष्ट लोगों का मार्ग एक दूसरे से पूरी तरह भिन्न होता है। धर्मी लोग दुष्टों से घृणा करते हैं, और दुष्ट लोग धर्मियों से (नीतिवचन 29:27)। हमेशा से ऐसा ही होता आया है, और आगे भी ऐसा ही रहेगा। धर्मी लोग अन्य धर्मी लोगों से ही प्रेम करते हैं (भजन संहिता 16:3; 119:63; तीतुस 1:8), और वे सदा दुष्टों से दूर रहते हैं (भजन संहिता 101:1-8; 2 थिस्सलुनीकियों 3:1-2)। दुष्ट लोग अपनी बड़ी भीड़ में खुश रहते हैं जो फिसलन वाली ढलान से नीचे अधोलोक की ओर जाती है, और धर्मी लोग पवित्रता का अनुसरण करने वाले कुछ ही विश्वासियों के साथ भी आनंद मनाते हैं।
प्रिय मसीही पाठक, आप यहाँ से क्या सीखते हैं? संसार धर्मी लोगों के बारे में क्या सोचता है उससे कोई फरक नहीं पड़ता! संसार अस्थायी सुख देने का प्रस्ताव रखता है, परंतु यह केवल एक विनाशकारी प्रलोभन होता है। बुद्धिमान लोग इस संसार और इसके सभी सुखों, दर्शन, पार्टियों और विशेषाधिकारों का तिरस्कार करते हैं। और अन्य धर्मी लोगों से यह प्रश्न करने के लिए आपको अपना जीवन भी उत्तम रखना चाहिए (1 पतरस 3:15)। इन चार अनुप्रयोगों पर ध्यान दें। इस दुष्ट संसार के माध्यमों का तिरस्कार करने के द्वारा, परमेश्वर और भले लोगों के अनुग्रह में बढ़ना चुनें (लूका 2:52; याकूब 4:4; 1 यूहन्ना 2:15-17)। परमेश्वर न करे कि इस नीतिवचन को पढ़ने वाला कोई भी व्यक्ति इस संसार की कुटिलता से भ्रष्ट हो जाए।
धन्य प्रभु यीशु मसीह सभी मनुष्यों से अधिक उत्तम था, फिर भी इस संसार ने उसका तिरस्कार किया और उससे घृणा की। उन्होंने उसके विषय में झूठ कहा, उस पर झूठा आरोप लगाया, उसके साथ एक हत्यारे को रखा, उसका ठट्ठा उड़ाया, उसें प्रताड़ित किया और उसे सबके सामने से क्रूस पर नग्न हालात में कीलों से ठोंक दिया। कपट और अनुष्ठानिक धर्म के प्रति यहूदियों के प्रेम ने उन्हें पृथ्वी के सबसे उत्तम पड़ोसी से छुटकारा पाने के लिए प्रलोभित किया! यदि उन्हें आज फिर से अवसर मिलता, तो वे फिर ऐसा ही करते। और वे उसके अनुयायियों के संग भी ऐसा ही करेंगे, क्योंकि वे भी उनसे अधिक उत्तम हैं।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।