नीतिवचन 12:21
धर्मी को हानि नहीं होती है, परन्तु दुष्ट लोग सारी विपत्ति में डूब जाते हैं।
कुछ लोग हमेशा किसी न किसी दर्द और परेशानी में रहते हैं। यहाँ मानव अस्तित्व को लेकर सुलैमान के निरिक्षण से लिया गया एक अत्यन्त आम नियम है: दुष्ट लोग अक्सर अपनी मूर्खता और पापों के प्राकृतिक और ईश्वरीय दोनों नतीजों के कारण विपत्ति में डूबे रहते हैं, लेकिन धर्मियों का जीवन शांति और आश्वस्ति से ओतप्रोत होता है। धर्मी मनुष्यों के लिए प्रतिफल है – वे संकट से सुरक्षित रहेंगे।
एक सामान्य नियम के तहत कुछ अपवाद हो सकते हैं, लेकिन ऐसे अपवाद इस सामान्य नियम के तथ्य को नहीं बदलते हैं। उदाहरण के लिए, बाइबल वर्णित अय्यूब खरा और सीधा मनुष्य था, लेकिन जब परमेश्वर ने उसके विश्वास और धैर्य की परीक्षा लीं तब उसे थोड़े समय के लिए भारी कष्ट सहना पड़ा (अय्यूब 1:1)। लेकिन अय्यूब की जीवनी उन भारी विपत्तियों को सही नहीं ठहरा सकती जो कई लोगों के जीवनों में उनके पापों के कारण आती रहती हैं, क्योंकि सत्य पुकारकर कहता है, “अय्यूब केवल एक ही हुआ है!”
पाप करनेवाल कभी बच नहीं सकता। यदि आप पाप करते हैं, तो प्राकृतिक शक्तियां आपको दंडित करेंगी। सरकारी शासक अपराधियों पर मुकदमा चलाते हैं; नियोक्ता बुरे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देते हैं; बच्चे अपने आवारा पिता से नफ़रत करते हैं; माता-पिता अपने मूर्ख बच्चों को दण्ड देते हैं; मित्र दुष्टों की संगत छोड़ देते हैं; पत्नियाँ व्यभिचारी पुरुषों को तलाक देती हैं; चर्च खुलकर पाप करनेवालों को सभा से निष्कासित करते हैं; बैंक उन्हें ऋण देने से इनकार करती हैं जिनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं होता; अनैतिक यौन सम्बन्धो के कारण जानलेवा बीमारियाँ होती हैं; नशे के कारण मदहोशी का ख़ुमार चढ़ता है; गुंडागर्दी के कारण रोजगार नहीं मिलते; रूपयों के मूर्खतापूर्ण प्रबंधन से दरिद्रता आती है; और ऐसी अन्य कई बातें।
लेकिन एक और शक्ति काम करती है: परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता। यदि उसने पापियों को पाप से बच निकलने दिया, तो यह उसके पवित्र चरित्र पर धब्बा होगा। जान लो, तुम्हें तुम्हारा पाप लगेगा (गिनती 32:23)। जब लोग बाइबल में सिखाए गए उसके नियमों की ठट्ठा करते हैं, तो वह उनके जीवनों में दुख, दर्द और विपत्तियाँ भेजकर उन्हें दण्ड देता है (भजन 11:6; 18:26; 83:1-18; 145:20; 146:9; हाग्गै 1:3- 12)। बल्कि वास्तव में, वह उनका पीछा करने और उन्हें सताने के लिए अपने दूतों को भेजेगा (भजन 35:5-6; यशा 37:36; प्रेरितों 12:23)।
ख्रिश्चन पाठक, सावधान! स्वर्ग का परमेश्वर, यहोवा, एक एक व्यक्ति से लेकर समस्त राष्ट्रों तक सभी बुरी घटनाओं और परिस्थितियों पर सम्प्रभु है, और उनपर उसी की सत्ता चलती है (अय्यूब 2:10; 34:29; सभो 7:13-14; यशायाह 45:7; यिर्म 18:7-10; विलाप 3:37-38; आमोस 3:6)। बस नबूकदनेस्सर से पूछो! इतिहास का यह सबसे महान राजा अपनी दबंग सत्ता को बनाए रखने के लिए अपने पापों को छोड़ना नहीं चाहता था, इसलिए परमेश्वर ने उसे सबक सिखाने के लिए कि घमंड और पापकर्म के नतीजों से कोई बच नहीं सकता, भयानक दण्ड दिया (दानि 4:27-37)!
अपराधियों का मार्ग कठिन है (नीतिवचन 13:15)। वे नहीं जानते कि वे किस से ठोकर खाते हैं (नीतिवचन 4:19)। उनका मार्ग काँटों से रुन्धा हुआ होता है (नीतिवचन 15:19)। उनके मार्ग में कांटे और फंदे रहते हैं (नीतिवचन 22:5)। परन्तु जो मनुष्य पवित्र जीवन जीकर अपनी आत्मा की रक्षा करता है, वह इन सब मुसीबतों से बच जाता है (नीतिवचन 16:17; 19:16; 22:5)। दुष्टता क्या है? ऐसा हर फैसला या जीवन जो परमेश्वर की धार्मिकता से रहित है या जो उसकी धार्मिकता पर खरा नहीं उतरता!
खराई और सीधे मार्ग पर चलने वाले लोगों के लिए पुरस्कार रखा है। ऐसा प्रतीत होता है कि दुष्ट कुछ समय के लिए पाप करके बच जाते हैं, परन्तु वे चूर-चूर कर दिएँ जाएँगे; और धर्मी उन पर विजय पाकर आनन्द मनाएँगे (भजन 37:34-40; 50:16-22; 58:1-11)। आज ही पूरे मन से प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास रखें!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।