नीतिवचन 12:19
सच्चार्इ के होंठ सदा ही स्थिर रहेंगे, परंतु झूठी जीभ पल भर की है।
झूठ पल भर के लिए काम में आ सकता है। लेकिन एक झूठ को छिपाने के लिए और कई झूठ बोलने पड़ते है, और फिर यह एक आदत बन जाती है, और अन्त में आप झूठे और धोखेबाज व्यक्ति के रूप में कुख्यात हो जाएंगे। परन्तु जो मनुष्य हमेशा सच बोलता है वह सुरक्षित और जीवित रहेगा और परमेश्वर और मनुष्यों से समृद्धि पाएगा। ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है, इसलिए पूरी ईमानदारी को अपनी नीति बनाएं।
इस नीतिवचन में दो समानार्थी शब्द हैं – होंठ और जीभ – जो उन शब्दों के लिए प्रतिनिधिक हैं जो उनसे निकलते हैं। दोनों एक ही उद्देश्य की पूर्ति करते हैं। वे यहाँ मनुष्य की बोलने की योग्यता और उसके द्वारा बोले जाने वाले शब्दों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रयुक्त किये गए हैं। वाक्यांश “सच्चार्इ के होंठ” एक ऐसे व्यक्ति का वर्णन करता है जो अपने होठों का उपयोग हमेशा सच बोलने के लिए करता है। ‘झूठी जीभ’ एक ऐसे व्यक्ति का वर्णन करती है जो अपनी जीभ का उपयोग अक्सर झूठ बोलने के लिए करता है।
यहोवा सत्य का परमेश्वर है (व्यवस्था 32:4)। वह झूठ और झूठ बोलनेवालों से घृणा करता है (नीति 6:16-19)। सभी झूठे आग की झील में अनंतकाल के लिए डाले जाएँगे (प्रकाशित 21:8,27; 22:15)। यीशु विश्वासयोग्य और सच्चा गवाह है, क्योंकि वह सत्य से प्रेम करता था और हमेशा सत्य बोलता था (प्रकाशित 3:14; 19:11)। एक महान व्यक्ति सत्य बोलनेवाला व्यक्ति होता है जो सम्मान और उन्नति पाने के योग्य है (निर्ग 18:21; यिर्म 5:1; ज़क 8:16)।
शैतान झूठ का पिता है; उसने मनुष्य से अपना पहला झूठ अदन की वाटिका में बोला (उत्प. 3:4-5)। तब से चीजें बदली नहीं हैं। उसका पूरा अस्तित्व एक झूठ पर आधारित है – परमेश्वर के ख़िलाफ विद्रोह। वह धोखेबाज़ है, और वैसे ही उसके सभी झूठे शिक्षक हैं। वे धोखा देने के लिए खुद को वास्तविकता से बहुत अलग दिखने अपना रूप बदलते हैं (2 कुरिन्थियों 11:3-4,13-15)।
जब इस्राएलियों ने यरदन नदी को पार किया और कनान के नगरों और राष्ट्रों को नष्ट करना शुरू किया तो गिबोनियों को डर लगने लगा। उन्होंने अपने जीवन को बचाने के लिए अपने आस-पास के स्थान के बारे में झूठ बोला, और उन्होंने एक पल के लिए राहत और सफलता का स्वाद चखा, पर अन्त में वे हमेशा के लिए दास बन गए (यहोशु 9:3-27)।
क्या गेहजी का झूठ सार्थक साबित हुआ? उसने नामान से दो किक्कार चान्दी और दो जोड़ी वस्त्र ले लिए, और नामान ने उसे उदारता से दिए भी, परन्तु एलीशा ने उसके झूठ का पर्दाफाश किया और उसे और उसके परिवार को जीवन भर के लिये कोढ़ी बनाकर छोड़ दिया (2 राजा 5:20-27)। परमेश्वर को ठठ्ठों में नहीं उड़ाया जाता। झूठ से नफरत करें!
क्या पतरस का झूठ सार्थक साबित हुआ? जब उसे यीशु मसीह के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछताछ कीं गई तब गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने झूठ बोला। परन्तु प्रभु ने उसे किन नज़रों से देखा (लूका 22:60-62), प्रभु का सामना होने पर उसकी क्या हालत हुई (यूहन्ना 21:15-19) और वे सब मनुष्य जो सुसमाचारों में अपने जीवनपर्यन्त उसके इनकार के बारे में पढ़ते हैं, इन सब बातों पर गौर करें।
झूठ बोलना पल भर के लिए काम कर सकता है। झूठ से आप दण्ड या पीड़ा से बच सकते हैं, या अनुचित लाभ प्राप्त कर सकते हैं; लेकिन अंततः आपको धर लिया जाएगा, और कुल मिलाकर सब नतिजें आपको मूर्ख साबित करेंगे। और अगर आप का झूठ पूरे जीवन पकड़ा भी न जाए , तौभी वह समय तेज़ी से आता है जब आपके झूठ के लिए आपको अनंतकाल के लिए दण्डित किया जाएगा।
झूठ बोलनेवाला अक्सर अपने शब्दों का उपयोग पापों को ढंकने के लिए करता है और ऐसा दिखावा करता है कि वास्तव में वह जितना जानता है उसके पास उससे अधिक ज्ञान है। एक बार झूठ बोलने के बाद, आमतौर पर उसे अपना पहला झूठ छिपाने के लिए दूसरा झूठ बोलना पड़ता है, और इस कारण उसका पाखंड बिगड़ता जाता है। जब अंत में एक धोखेबाज और झूठे मनुष्य के रूप में उसका पर्दाफाश हो जाता है, तो जान-पहचान से सब लोग उससे बचते हैं, न्यायी से दण्ड पाता है, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर उसका न्याय करता है।
ईमानदार मनुष्य हमेशा सच बोलता है। वह तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर या अलंकृत करके नहीं बताता। वह यह सुनिश्चित करने के लिए परिश्रम उठाता है कि उसके दावे सिद्ध हो सकते हैं। यदि वह किसी बात को सिद्ध न कर सके, तो वह न तो बोलता है और न ही अपनी राय देता है। क्योंकि उसके वचन पर भरोसा किया जा सकता है, इसलिए लोग उस पर अधिक से अधिक भरोसा करते हैं, जब तक कि वह ईमानदारी के लिए एक सम्मानजनक प्रतिष्ठा पाकर स्थापित नहीं हो जाता।
सच बताना आपका पवित्र कर्तव्य है, फिर चाहे आपको या आपके अपनों को जो भी क़ीमत चुकानी पड़े। यह निर्धारित करने के लिए कि आपको सच बोलना चाहिए या नहीं, आपको लोगों के चेहरों को देखकर उनके विचारों को महत्व देने के बजाय, एक पवित्र परमेश्वर के चेहरे को विश्वास से देखें और अगर आप झूठ बोलते है तो वह आपके बारे में क्या सोचता है उसे महत्व दें। वह सच बोलने के लिए किस बात की प्रतिज्ञा करता है? आप प्रमाणित करते हैं कि आपमें अनन्त जीवन है (भजन 15:1-5)।
झूठ से घृणा करना आपका पवित्र कर्तव्य है, चाहे शैतान या इस दुनिया ने आपको झूठ के कितने ही फायदे क्यों न बताएं हो। दूसरों के झूठ पर विश्वास करने में हव्वा के समान भोले मत बनो। उस झूठ के परिणाम आज भी भयानक हैं। बेईमानी, बढ़ाचढ़ाकर बातें करने और झूठ के सभी रूपों से घृणा करो। यदि आप झूठ बोलते हैं, तो आपको जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा और दण्ड दिया जाएगा। यकीन मानों।
ईमानदारी और सच्चाई अद्भुत चीजें हैं। सच बोलने से आपको कभी पकड़े जाने का डर नहीं रहता। पहले झूठ को छिपाने के लिए आपको फिर से झूठ बोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। दूसरे आप पर भरोसा करेंगे और आपका सम्मान करेंगे। परमेश्वर आपको आशीर्वाद देगा। आप सुसमाचार का प्रचार करेंगे और आपके पास अनन्त जीवन का प्रमाण होगा। इस कारण, पौलुस ने क्रिश्चन लोगों को उपदेश दिया कि वे सब मनुष्यों के साम्हने ईमानदारी की बातें करें (रोमियों 12:17; 2 कुरिन्थ 8:21)।
राजनेता अक्सर लोगों से बचने, उन्हें गुमराह करने या धोखा देने के लिए घुमा-फिराकर धूर्तता से बातें करते हैं। लेकिन एक राजा है जो हमेशा सच बोलता था और सत्य की रक्षा करता था – अर्थात् यीशु मसीह। उसने अपना मुक़दमा लड़ते समय कहा, “जो कोई सत्य का है वह मेरा वचन सुनता है” (यूहन्ना 18:37)। पीलातुस, जो शिक्षित मनुष्यों का उदाहरण था, उससे कहा, “सत्य क्या है?” (यूहन्ना 18:38)। क्या आप सत्य के हो? क्या आपने उसकी आवाज़ सुनी है और उस पर और जो कुछ उसने सिखाया उन बातों पर विश्वास किया है? अगर अब तक नहीं, तो आज ही विश्वास करें!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।