नीतिवचन 12:11
जो भूमि को जोता-बोता है, सो रोटी से तृप्त होगा : परन्तु जो तुच्छ का पीछा करता है सो नासमझ है। (केजेवी)
खेती करना एक वास्तविक उद्योग है। यह उबाऊ, मैला, और मेहनती हो सकता है। इसमें फसलों के बढ़ने के लिए धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने की आवश्यकता होती है, और इसमें बड़ी-चढ़ी उपाधियां, बढ़िया सूट-बूट, या बड़ी-बड़ी बैठकों की कोई चमक-दमक नहीं होती है। इसमें लंबे समय तक काम करना, हाथों से शारीरिक श्रम करना, अत्यंत व्यावहारिक बुद्धि, उच्च जोखिम, न कोई छुट्टियां, और केवल मामूली वित्तीय प्रतिफल शामिल हैं। खेती के लिए आत्म-अनुशासन और आत्म-प्रेरणा की आवश्यकता होती है। खेती का काम मानव-जीवन को बचाकर रखने और खान-पान का आनंद देने के लिए अनाज उपलब्ध कराता है। खेती एक वास्तविक काम है।
खेती करना एक अच्छा काम है। जब परमेश्वर ने पाप-रहित एक सिद्ध जगत को बनाया, तब उसने आदम को अदन की वाटिका की देखभाल करने का कार्य दिया; जब संसार में पाप का प्रवेश हुआ, तब आदम का प्रथम पुत्र खेती करनेवाला किसान बना (उत्पत्ति 2:15; 4:2)। परमेश्वर ने आज के आधुनिक आविष्कारों से हज़ारों वर्ष पहले ही मनुष्य को खेती करने की बुद्धि और ज्ञान दिया (यशा 28:23-29)। और उसने मनुष्यों को भूमि जोतने और बीज बोने के प्रतिफल में बहुत आशीषित किया (उत्पत्ति 26:12; जक 8:12)। यहां तक कि राजाओं का भी भरण-पोषण खेती से ही किया जाता था, और उन्हें खेती के काम की ओर नज़र रखनी पड़ती थी (नीति 27:23-27; सभोपदेशक 5:9)। यह एक अच्छा काम है।
क्या यह काम आपको बहुत जद्दोजहद वाला लगता है? आप इतनी मेहनत का काम करना पसंद नहीं करेंगे? आप एक मूर्ख और भोला किसान नहीं बनना चाहते हैं? आपको लगता है कि किसान डायनासोर के साथ लुप्त हो गए? आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि आप हर दिन मैले और पसीने से लथपथ बदबूदार व्यक्ति बने, और कभी महत्वपूर्ण व्यक्ति बन ही न पाए? आप दो-दो मोबाइल फोन रखनेवाले एक सफल उद्योगपति बनना चाहते हैं जो शान से रहे? आप चाहते हैं कि लोग आप से प्रभावित हो? इसके बजाय, आप देर तक सोना और देर से उठना चाहते हैं? तुच्छ और झूठे लोग इस मामले में आपकी सहायता करना चाहते हैं।
अपने समाचार पत्र में के “व्यापार का अवसर” शीर्षकवाले खंड में दिए गए एक फोन नंबर पर कॉल करें, और आप तुरंत ही जान सकते हैं कि कड़ी मेहनत बेवकूफों के लिए है, और कैसे आप आज दोपहर तक एक अमीर व्यक्ति बनना शुरू कर सकते हैं। उनके पास आपके लिए “व्यवसाय करने के ऐसे ऐसे-ऐसे अवसर” हैं, जो आपको “आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर” बना देंगे। उनके पास एक “अंदरूनी निवेश” है जो काम करनेवाले चपरासी से दस गुना अधिक लाभ पहुंचाता है। हां! आज आपका भाग्यशाली दिन है! अब आप किसानों और खेती का उपहास कर सकते हैं जब आप अपने नए मित्र के लिए चेक पर दस्तख़त करते हैं, ताकि आप शुरुआत कर सके। अब आप प्रबुद्ध और स्वतंत्र हैं। आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं।
कड़ी मेहनत करने और मैले होने के बजाय, आप एक स्पोर्ट कार चला सकते हैं, और “सेल्स एंड मार्केटिंग” की ऑनलाइन व्यवस्था करने के लिए एक सेल फोन का उपयोग कर सकते हैं। महान बिजनेस डील के विषय में जरा सोचकर देखो। यदि आप हज़ार लोगों को अपने लिए काम पर रखवा सकते हैं – जो आपके अत्यंत महंगे उत्पाद को खरीद कर आप जैसे बनने की कोशिश कर रहे हैं – तो आपको बिल्कुल भी काम नहीं करना पड़ेगा। क्या शानदार सौदा है! अपना अमेरिका जाने का सपना पूरा करे! आप व्यवसाय में हैं – आपको केवल अधिक असंतुष्ट किसानों को ढूंढना है और उन्हें बताना है कि वे आपके नाम एक चेक लिखकर अमीर बन सकते हैं। किसान जल्द ही एक दुर्लभ जाति बन जाएंगे।
सुलैमान ने क्या कहा? जो मनुष्य आर्थिक सफलता के विषय में सबसे अधिक जानता है, उस सुलैमान ने क्या कहा? स्वयं परमेश्वर क्या कहता है? वे दोनों कहते हैं कि किसानों के पास खाने के लिए बहुत होगा – वह सफल होगा। और वे दोनों कहते हैं कि लालची मनुष्य जो बड़ी आसानी से सफलता पाना चाहता है, वह मूर्ख और हारा हुआ है। वह दरिद्रता में जा रहा है (नीति 13:11, 20, 23; 28:19)। आर्थिक बुद्धि का यह नियम सिर्फ खेती पर नहीं, बल्कि उस हर पेशे पर लागू होता है जिसे इमानदारी से किया जाना है, और जो कल्याणकारी है। और यह सिद्धांत उस हर व्यवसाय के विचारधारा की निंदा करता है जो एक वैध उत्पाद और कड़ी मेहनत तथा धैर्यपूर्ण मेहनत पर आधारित नहीं है।
इस नीतिवचन में निश्चित सफलता का रहस्य क्या है? सुबह जल्दी उठो, जाओ, और एक उबाऊ काम करो, और इसे कुशलता से करो; आसानी से पैसे बनाने, या “व्यवसाय अवसरों” का उपयोग करने के मूर्खतापूर्ण विचारों को भूल जाओ। अपने खेत की जुताई और बुआई करने से आप उन मनुष्यों से बहुत आगे निकल जाएंगे जो आसानी से मिलनेवाले धन और बड़े लाभ के लिए अपने व्यर्थ सपनों के पीछे भागते हैं। यदि आपके पास कोई काम है, तो उसे अपनी पूरी शक्ति से करें, और बाकी काम परमेश्वर पर छोड़ दे (नीति 10:4; 12:24; 13:4; 22:29; 27:18; सभो 9:10)। यदि आप दूसरों के असंतोष और सपने की कहानियां सुनते हैं, तो आप एक ऐसे मूर्ख हैं, जो अधोगति में जा रहा है। उनकी बातें आपको दरिद्रता की ओर ले जाएंगी (नीति 13:11; 14:23)।
जुताई के काम पर विचार करें जिसमें फसल उगाने के लिए खेत की ज़मीन को तैयार किया जाता है। यह बारिश का मौसम आते ही किया जाता है, और अच्छे गुणवत्ता वाले बीज में निवेश किया जाता है, तब जब फसल के फल-फूलने का कोई भी निशान नहीं होता। यह काम उबाऊ, परिश्रम से भरा, गर्म धूप का, और मैला काम है। आप को कम से कम छः महीने उधारी पर, या जो कुछ आपने बचाकर रखा है उस पर ही अपना घर चलाना आवश्यक होता है, और आप प्रतिदिन निर्धन होते जाते हैं, और इस समय के दौरान हाथ और पैरों पर फोड़े आते रहते हैं। सुलैमान अवश्य ही एक पागल मनुष्य रहा होगा। कड़ी मेहनत और लंबे समय तक काम करना और गरीब होते जाना सही नहीं हो सकता। है ना? परन्तु यह सही है! क्योंकि समृद्धि आपसे केवल कुछ ही महीने दूर है (उत्पत्ति 26:12)।
परंतु एक दिन आप पसीने से तरबतर होकर खेती के काम से घर लौटते हैं, और घर आते ही खेती से मुक्ति पाने का अवसर आपके सामने होता है। एक तुच्छ मनुष्य, जो सूट-बूट पहना है, और बीएमडब्ल्यू कार में आया है, आपको और आपकी पत्नी को बिजनेस का अवसर देकर एक रोमांचक जीवन के सपने दिखाता है। वह कहता है, “हमारे साथ जुड़ जाओ! निश्चित रूप से आप जीवन भर हारे हुए नहीं रहना चाहते हैं। हमारे लिए एक ‘वितरक’ बने! मेरे महंगे उत्पाद खरीदो और अमीर बनो!” आप सफल दिखाई देने वाले इस व्यक्ति के लिए शीघ्र ही एक चेक पर धनराशि लिखते हैं, कुछ ऐसी क्रीम और तेल के बक्से खरीदने के लिए जो गंजेपन को ठीक करने या चेहरे को गोरा बनाने का दावा करती हैं, और आप उसकी कहानी पर विश्वास कर लेते हैं कि सबको इन वस्तुओं की ज़रूरत है।
फिर आप एक “विक्रय मीटिंग” में भाग लेते हैं जो किसी पंच-सितारा होटल में आयोजित की जाती है। राष्ट्रगान गाने, और तरक्की की एक प्रतिज्ञा लेने के बाद कुछ डांस स्टेप किए जाते हैं। फिर उसके बाद एक उछल-कूद करता, और करोड़पति होने का दावा करने वाला एक खूबसूरत जोड़ा मंच पर रोलेक्स घड़ियां पहने प्रवेश करता है और अपने फैंसी तथा आलिशान घरों की तस्वीरें चमकाता है। घमंड से फुलकर यह पति-पत्नी आपको बताते हैं कि कैसे उन्होंने खेती का काम छोड़कर इस नए बिजनेस के लाभ से छः महीनों तक विदेशों में छुट्टियों का मज़ा लिया। आप उस रात को यह सोचकर वहां से निकलते हैं कि क्यों किसी ने भी क्रीम और नारियल तेल की बातें नहीं की, और क्यों वहा पर जमा लोगों को वितरण किया गया।
इस “सफलता” की कहानी का झूठ क्या है? इस खुबसुरत पति-पत्नी की जोड़ी ने अपनी “सफलता की गाथा” में उन हज़ार वितरकों को कभी नहीं दिखाया, जो कभी एक रुपए का भी मुनाफा नहीं कमा सके, और जिन्हें एक ऐसी रणनीति से अपने महंगे दामों वाले उत्पाद खरीदने विवश किया गया था, ताकि अपनी विदेशी यात्रा के लिए धन इकट्ठा हो सके, और जिन्हें उत्पादों की ग़लत जानकारी दी गई थी, और शीघ्र धनवान बनने का वादा किया गया था। सयाने बनों! जब तक कोई झूठ नहीं बोलता, तब तक महंगा नारियल का तेल किसी को अमीर नहीं बना सकता! यदि आप उनकी कहानी पर विश्वास करते हैं, तो बिल गेट्स की तरह अरबपति क्यों नहीं बन जाते? या इससे भी बेहतर होगा, कि आप लॉटरी निकाले! आपके पास किसी शानदार कार और आलीशान घर के मालिक बनने की तुलना में लॉटरी जीतने की अधिक सम्भावना है। नारियल तेल खरीदना आपको अमीर कैसे बना सकता है? सोचकर देखें।
कौन-सी बात ने बिल गेट्स को अरबपति बनाया? परमेश्वर द्वारा पहले ही ठहराए गए समय और अवसर ने (सभोप 9:11)! प्रत्येक बिल गेट्स के पीछे एक करोड़ ऐसे लोग हैं जो औसत ही आंय कमा पाते हैं, और इनमें दस लाख हारे हुए ऐसे लोग हैं, जो बिल गेट्स के समान अमीर बनने के सपने देखकर उनका पीछा करने में अपने ही घर-परिवार को बर्बाद कर देते हैं। परंतु आप हर दिन अपने खेत में काम करने, और फसल के लिए बारिश और धूप देने परमेश्वर पर भरोसा करने के द्वारा “ऐसे अवसर” से बच सकते हैं, और बहुतायत की रोटी के लिए समय को काम में ला सकते हैं। यह वित्तिय सिद्धांत सभी वैध पेशों और व्यवसायों पर लागू होता है।
खेती में काम करने जैसे सभी परिश्रमों से लाभ होता है। परंतु मुंहफट बातें, जैसे तुरंत अमीर बनने की कल्पनाओं वाली बकवास कहानियां केवल कंगाली की ओर ले जाती हैं (नीति 14:23)। मैं फिर से कहता हूं, केवल कंगाली की ओर! झूठे लोगों की “सफलता” के पीछे भागने के कारण कईयों ने अपनी जमापूँजी, शांति, और ईमानदारी को खो दी है (नीति 13:11, 23)। यद्यपि वे प्रतिभाशाली हैं, और बड़ा काम कर सकते थे, फिर भी वे अपना ही विनाश करने वाले व्यर्थ सपनों के पीछे भागे। जबकि उद्योग-व्यापार को लेकर तेजी और मंदी की कई खबरें आती रहती हैं, फिर भी सभी झूठी व्यवसाय-योजनाओं का भांडा नहीं फूटता, इसका एकमात्र कारण है मूर्खों के सोने पर परमेश्वर का न्याय (नीति 1:32)।
संदेह करना बुद्धिमानी है! बुद्धिमान लोग समीक्षक, संदेही, और निराशावादी होते हैं। वे इतनी आसानी से विश्वास नहीं करते। केवल मूर्ख लोग ही आसान पैसा कमाने और शानदार निवेश की कहानियों पर बड़ी जल्दी विश्वास करते हैं (नीति 14:8, 15; 4:26; 22:3; 27:12)। जो चीजें “इतनी अच्छी होती हैं कि उन पर विश्वास ही नहीं होता”, वे सचमुच वैसी ही होती हैं, अर्थात् उन पर विश्वास नहीं किया जाए! केवल बुद्धिमान लोग ही ऐसी बातों का उपहास करते हैं। बुद्धिमान सब बातों को परखते हैं (नीति 18:17; 28:11; 1 थिस्स 5:21)। विवेक और चतुराई जो बुद्धि के लिए समानार्थक हैं, मनुष्यों को नई योजनाओं और भविष्य के विषय में सावधान और निराशावादी होने में अगुवाई करते हैं।
तुच्छ और झूठे लोग विरोध करने पर क्रोधित होते हैं या कुढ़कुढ़ते हैं, क्योंकि उनका मिथ्यागर्व बहुत ऊंचा और उनका समय बहुत ही कम बचा होता है (नीति 26:16, 12; 21:2)। वे अपने उन गुरुओं की नकल कर रहे हैं, जो रोलेक्स घड़ी को किराए पर और महंगी बीएमडब्ल्यू को किराए पर लेते हैं। वे चाहते हैं कि आप उनकी कहानियों पर भोलेपन और मूर्खता से विश्वास करें, जैसा कि उन्होंने दूसरों की कहानियों पर विश्वास किया। यदि आप इन झूठे प्रचारकों को समीक्षात्मक प्रश्न पूछते हैं, तो वे आपको पुरातनपंथी मूर्ख कहकर आप के प्रश्नों का मजाक उड़ाएंगे जो आपको सफलता प्राप्त करने से रोकता है। यदि वे तथ्यों की चिंता और समीक्षा करने में समय बर्बाद करेंगे तो उनकी सफलता के लिए आप के रुप में जो बकरा उन्हें बड़ी आसानी से मिला है, वह उनके हाथ से निकल जाएगा।
तुच्छ और निकम्मे लोग संदेहवादियों से घृणा रखते हैं, क्योंकि उन्हें अवश्य होता है कि आपको जल्द ही अपने साथ मिला ले ताकि अपने लिए एक बड़ी धनराशि कमा सके। सपने प्रश्नों से बैर रखते हैं। यदि आप तुरंत उन्हें दस्तखत किया हुआ चेक न सौपें, तो उन्हें दूसरे मूर्खों की खोज करने फौरन रवाना होना पड़ेगा। चुंकि कोई भी उनकी गोरा बनाने की क्रीम और गंजेपन को दूर करने वाला नारियल तेल नहीं खरीद रहा, इसलिए उन्हें और अधिक “वितरक” ढूंढते रहना जारी रखना पड़ेगा जो उनके व्यवसाय में निवेश करें। जब उन्हें अब आगे कोई वितरक नहीं मिल पाता, तब ताश के पत्तों का यह महल ढह जाता है, और फिर वे उन्ही मूर्खों को वजन घटाने की गोलियां बेचकर बाजार के हालातों के अनुकूल अपना समायोजन करते हैं।
सफलता का कोई रहस्य नहीं है। सफलता कड़ी मेहनत, आत्म-त्याग, धैर्य, समय, और परमेश्वर के आशीर्वाद से मिलती है। कोई मुफ्त खाना नहीं है, और न सस्ता खाना होता है। दोपहर का भोजन भूमि से गेहूँ प्राप्त करके मिलता है। झूठे मनुष्यों से बचें जो हमेशा “व्यावसायिक अवसरों” की तलाश में रहते हैं, और उसी की बातें करते हैं (नीति 9:6; 13:20)। तुच्छ मनुष्य क्या है? यह वह है जो आपको बताने की कोशिश करता है कि पैसा कमाने का एक आसान तरीका क्या है। झूठे और निकम्मे व्यक्ति के पीछे जाने का अर्थ है, उनकी किताबों को पढ़ना, उनकी कपोल-कल्पनाओं को सुनना, और निवेश की उनकी योजनाओं के विषय में सकारात्मक रूप से सोचना। उनकी सुनने के बजाय, एक और एकड़ ज़मीन की जुताई करें। अंत में आप बहुत सफल होंगे।
आसानी से अमीर बनने की तेज़तर्रार कपोल कल्पनाओं के पीछे जाने के बजाय, कचरा उठाने वाला बनने या भंगारवाला बनने से, या किसी अन्य वैध पेशे से अपना काम-धंदा शुरू करे, और ईश्वरीय बुद्धि के बुनियादी सिद्धांतों का पालन करते हुए कड़ी मेहनत के द्वारा हमेशा ही अधिक सफलता मिलेगी। सफलता के लिए परमेश्वर के नियमों को लागू करने के द्वारा लगन से किया गया कोई भी वैध कार्य सफल होगा। एक चमक-दमक वाले काम करने की चिंता करने के बजाए, इस बात की चिंता करे कि आप अपने उबाऊ काम को लेकर कितने मेहनती, वफादार, समय के पाबंद, और कुशल हैं। नीचे दी गई दोनों बातों के बीच तुलना करें :
कड़ी मेहनत + बचत + सुरक्षित निवेश + धैर्य = समृद्धि। यह अपना खेत जोतना है।
व्यवसायिक अवसर + अद्भुत निवेश + बड़बोली कहानियां = गरीबी, कंगाली और दरिद्रता। यह व्यर्थ है।
जवानों, सुनो, इस दुनिया में खोंखली योजनाएं हैं (यदि आप नहीं जानते कि वे क्या हैं, तो अच्छा होगा कि आप उन्हें जान ले), शेयर बाज़ार के नुस्कें, बिना किसी जोखिम के अचल सम्पत्ति खरीदना, अंदरूनी जानकारी, “व्यापार के अवसर,” निश्चित वस्तु व्यापार, खंडाला में फार्म हाउस, विदेश यात्रा के अवसर, चमत्कारिक उत्पाद, सभी प्रकार की बहुस्तरीय मार्केटिंग योजनाएं, और अन्य झूठ ताकि मूर्खों को तसल्ली देकर उनसे धन लूट लिया जा सके, विशेष रूप से इस वर्तमान समय की लालची और महामूर्ख पीढ़ी में। सयाने बनों, एक खेत खरीदो, और काम पर लग जाओ। अंत में आप बहुत सफल होंगे।
अपने काम से प्रेम करो! वह काम जो भी हो। उसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद करो, भले ही आप इसे उबाऊ समझते हों। उसे पूरी लगन, मेहनत, और ईमानदारी से करो। तुम भरपूर रोटी से तृप्त होंगे, और झूठे लोगों को घोर दरिद्रता में देखने के लिए जीवित रहोगे। अंत में वे उनके नारियल के तेल को व्यवसायिक निवेश के रूप में खरीदने के लिए एक और मूर्ख को खोजने में असफल रहेंगे और उनका “वित्तीय आत्मनिर्भरता वाला” झूठ ध्वस्त हो जाएगा। आपके पास बैंक में बचत होगी, झूठे सपने बेचने का काम न करने के कारण आपकी इज्ज़त और प्रतिष्ठा होगी, और भविष्य के लिए एक उचित व्यवसाय होगा।
शैतान और यहूदियों ने यीशु को आसान मार्ग की पेशकश की (लूका 4:5-7; युहन्ना 6:15), परंतु वह पूरी तरह से क्रूस की कड़ी मेहनत के लिए प्रतिबद्ध था क्योंकि उसने वास्तविक धन को देखा जो धीरज धरने के प्रतिफलस्वरुप उसके लिए रखा गया था (इब्रा 12:2-4; भजन 16:8-11)।
खुजली वाले कान आज एक चमकदार नए रूप की भक्ति की मांग करते हैं जिसे समकालीन और आसान आराधना कहा जाता है (2 तिमु 3:5; 4:3-4), परंतु खरे उपदेश के प्राचीन मार्ग पर चलना आपकी आत्मा को बेहतर रोटी से तृप्त करेगा (2 तिमु 3:14-17; 4:1-2; यहूदा 1:3; यिर्म 6:16; 23:28-29)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।