नीतिवचन 11:4

कोप के दिन धन से लाभ नहीं होता; परंतु धर्म मृत्यु से छुड़ाता है।

पापियों के लिए परमेश्वर का कोप इस संसार में अकाल मृत्यु को ले आ सकता है, और अगले संसार में निश्चित रूप से अनंतकाल की मृत्यु को ले आएगा। कोई भी धनराशि इनमे से किसी भी मृत्यु को टाल या रोक नहीं सकती। लेकिन धार्मिकता परमेश्वर को प्रसन्न करती है और मनुष्यों को दोनों मृत्यु से बचाती है (नीतिवचन 10:2; 12:28)। यहाँ दी गयी सीख एकदम स्पष्ट है – अपनी जोखिम पर ही धार्मिकता को तुच्छ जानो या उसे ठुकरा दो।

धन न ही एक न्यायप्रिय और महान राजनैतिक शासक से बचा सकता है, क्योंकि परमेश्वर उससे मांग करता है कि वह अपने न्याय में कोई भेदभाव या पक्षपात न करे, चाहे न्याय अमीर के लिए हो या गरीब के लिए (निर्गमन 23:6-8; लैव्यव्यवस्था 19:15; व्यवस्थाविवरण 1:17; 16:19)। लेकिन एक अच्छा राजनैतिक शासक मुकदमे के दौरान व्यक्ति की धार्मिकता पर विचार ज़रूर करेगा (नीतिवचन 18:5; 2 शमूएल 23:3)। फिर से, यहाँ दी गयी सीख स्पष्ट है – धार्मिकता धन से अधिक महत्वपूर्ण है।

धन और जो उपहार आप खरीद सकते हैं, वे आपको एक क्रोपित मनुष्य से नहीं बचा सकते, क्योंकि वह अपने कोप की आग में आपके दोषों या दुष्टता के लिए प्रतिशोध की मांग करेगा (नीतिवचन 6:30 35; 19:19; गिनती 35:12; व्यवस्थाविवरण 19:11-13)। शांतिपूर्ण और सुखद रिश्ते धार्मिकता पर निर्भर करते हैं, धन पर नहीं (नीतिवचन 15:16-17; 16:8; सभोपदेशक 4:6; मलाकी 4:5-6; लूका 1:17)।

अश्शूर के राजा, सन्हेरीब ने यहोवा की निंदा की; उसके बेटों ने उसे मंदिर में दंडवत करते समय मार डाला (2 राजा 19:37)। बेबिलोन के राजा, नबूकदनेस्सर ने धार्मिकता की उपेक्षा करने के कारण अपने जीवन में शांति को खो दिया (दानिय्येल 4:27)। बेलशस्सर उसी रात मारा गया जिस रात उसने बेबीलोन के शासकों के साथ अपनी समृद्धि का उत्सव मनाया (दानिय्येल 5:1-30)। एक धनवान व्यक्ति वैभवता से जीता था जबकि लाज़र भीख मांगा करता था, परंतु वह अधोलोक में जा पहुंचा (लूका 16:19-23)। हनन्याह और सफीरा ज़मींदार थे, उनके पास धन तो था; परंतु झूठ बोलने के कारण वे यरूशलेम की कलीसिया में गिरकर मर गए (प्रेरितों के काम 5:1-11)।

मृत्यु के विषय में सुलैमान के अवलोकन ने उसे यह लिखने के लिए प्रेरित किया, “अत्यंत दुष्ट भी न बन, और न ही मूर्ख हो: तू क्यों अपने समय से पहले मरे?” (सभोपदेशक 7:17)। और उसने वास्तव में उन लोगों की निंदा की जो धन इकट्ठा करते थे, और मरने के बाद वह सब कुछ एक मूर्ख उत्तराधिकारी के लिए छोड़ जाते थे (सभोपदेशक 2:18-21)। वह जानता था कि न कोई मृत्यु के दिन पर अधिकारी होता है;और न उसे लड़ाई से छुट्टी मिल सकती है, भले ही आपकी संपत्ति कितनी ही क्यों न हो (सभोपदेशक 8:8)।

दाऊद ने धन पर भरोसा करने वालों के लिए निंदा करनेवाले सबसे उत्तम वचन लिखे (भजन संहिता 49:1-20)। उसने इस बात पर ज़ोर दिया कि न तो धन और न ही सफलता आपको मृत्यु से बचा सकती है, और उसने उन लोगों की निंदा की जो यह जानते हुए भी कि धनी लोग भी मरने पर अपने साथ कुछ नहीं ले जा पाते, धन का पीछा करते हैं। उसने यह कहते हुए सारांश प्रस्तुत किया, “मनुष्य चाहे प्रतिष्ठित भी क्यों न हो, परंतु यदि वह समझ नहीं रखता तो वह पशुओं के समान है जिनका नाश होता है” (भजन संहिता 49:20)।

परंतु धार्मिकता, अर्थात वे काम करना जो परमेश्वर को प्रसन्न करते हैं, परमेश्वर के क्रोध को टाल देती है और मनुष्यों को दोनों मृत्यु से बचाती हैं। यहेजकेल ने एक विस्तृत संदेश का प्रचार किया कि किस प्रकार धार्मिकता एक व्यक्ति को मृत्यु के डर से बचा सकती है (यहेजकेल 18:1-32)। और आमोस ने इज़राइल को स्पष्ट रूप से बताया कि वे किस प्रकार यहोवा की और फिरकर जीवित रह सकते हैं, और न्याय के दिन मरने से बच सकते हैं (आमोस 5:4-15)।

परमेश्वर ने नूह को धार्मिकता के कारण जहाज़ पर रखा (उत्पत्ति 7:1)। अबीगैल जानती थी कि दाऊद जीवन रूपी गठरी में धार्मिकता के कारण बंधा हुआ है (1 शमूएल 25:28-29)। परमेश्वर का भय मानने और बुराई से घृणा करने के कारण परमेश्वर ने अय्यूब को शैतान से बचाया (अय्यूब 1:1)। एक सिद्ध हृदय होने के कारण हिजकिय्याह के जीवन में 15 वर्ष और जोड़े गए थे (यशायाह 38:1-8)। और पश्चाताप के कारण मनश्शे ने किसी भी अन्य राजा से अधिक समय तक शासन किया (2 इतिहास 33:13)। पाठक, धर्मीयों के लिए एक प्रतिफल है (भजन संहिता 58:1-11)। इस पर विश्वास करें!

लोग मृत्यु को टालने के लिए विटामिन्स, डॉक्टर और वैकल्पिक चिकित्सा में बहुत से पैसे निवेश करते हैं; उनके पास जितना अधिक धन होता है, जीवित रहने के उनके प्रयास उतने ही प्रचुर होते हैं। लेकिन उसका उपचार धार्मिकता है; जैसा कि सुलैमान और अन्य लोगों ने स्पष्ट रूप से लिखा है (निर्गमन 20:12; व्यवस्थाविवरण 25:13-16; नीतिवचन 3:1-2; 4:10; 9:11; इफिसियों 6:2-3)। और अतिरिक्त आयु बेहतर होगी (भजन संहिता 34:12-16; 1 पतरस 3:10-12)।

आपको धार्मिकता की सबसे अधिक आवश्यकता न्याय के दिन होगी, क्योंकि जिनमें यह नहीं होगा वह लोग नरक में डाल दिए जायेंगे (मत्ती 22:8 14; प्रकाशितवाक्य 19:8; 20:11-15; 21:8)। परमेश्वर आप की कुल संपत्ति और आय की उपेक्षा करेगा। आप कैसे जान सकते हैं कि परमेश्वर ने आपको यीशु मसीह की धार्मिकता के द्वारा धर्मी ठहराया है? यीशु मसीह पर विश्वास और एक धार्मिकता का जीवन सबसे उत्तम प्रमाण हैं (मत्ती 7:21; 1 यूहन्ना 2:29; 3:7,10)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।