नीतिवचन 11:3
सीधे लोगों की खराई उनकी अगुवाई करेगी, परन्तु विश्वासघातियों का कपट उन्हें नाश कर देगा।
जीने का एक सुरक्षित तरीका है – सही करें। और जीने का एक खतरनाक तरीका भी है – वही करें जो अच्छा महसूस होता है और अच्छा लगता है। हर समय जो सही है केवल वही करने के प्रति प्रतिबद्ध रहने के द्वारा, आपके पास प्रत्येक परिस्थिति के लिए स्पष्ट दिशा होगी। परंतु अपनी स्वयं की भावनाओं और चुनावों के अनुसार अपना जीवन जीना अक्सर आपको उलझन और कठिनाई की ओर ले जाएगा, और यह अवश्य ही आपका नाश कर देगा।
खराई क्या है? कठिनाइयों या परिणामों के बावजूद हमेशा वही करना जो सही है, महिमामय चरित्र का गुण है। ईमानदार लोगों के पास ही खराई होती है। कपट क्या है? नियम या प्रकृति के विरूद्ध कार्य करने हेतु जो सही है उससे मुंह मोड़ लेना। यह अपराधी, या पापी ही हैं, जो कपटी होते हैं, क्योंकि वे नैतिक प्रतिबंधों को अस्वीकार करने का चुनाव करते हैं।
खरे लोग हमेशा वही करते हैं जो सही होता है – उनमें खराई होती है। जीवन में उनकी उलझन कम से कम है, क्योंकि उन्होंने हर चुनाव और दुविधा में उसी का अनुसरण करना चुना है जो सही है। उनके पास निरंतर एक मार्गदर्शक होता है। अपराधी जो चाहते हैं वही करते हैं – वे कपटी हैं। उनके कार्यों के लिए उनके पास कोई आदर्श या मानदंड नहीं होते, और उनकी विकृति उन्हें बर्बाद कर देगी।
सही क्या है? बाइबल जो कहती है वही सही है! इसके विपरीत जो भी है वह विकृत और ग़लत है। बाइबल को हर विषय पर ऊँचा किया जाना चाहिए, और अन्य सभी मतों से तिरस्कार किया जाना चाहिए (भजन 119:128)। ऐसा नियम बाइबल के मसीहत को परिभाषित करता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पोप क्या सोचता है, सामाजिक तौर से क्या स्वीकार्य है, पारम्परिक क्या है, या आपको तरक्की किस बात से मिलेगी।
क्या यौन इच्छा आप पर निर्भर है? नहीं! परमेश्वर ने इस सुख का आविष्कार किया, और उसी ने इसे परिभाषित किया है। यूसुफ खराई से चलने वाला व्यक्ति था, और उसे कभी इस बात के विषय में संदेह नहीं था कि पोतिपर की पत्नी के बहकावे के प्रयासों का क्या किया जाए (उत्पत्ति 39:1-12)। लेकिन शिमशोन पलिश्ती वेश्याओं के प्रति उसकी वासना में विकृत था, और इसके बदले में उसे अपनी आंखों, अपनी स्वतंत्रता, और अपनी जान खोकर कीमत चुकानी पड़ी (न्यायियों 16:1-31)।
क्या बदला लेना आपके हाथ में है? नहीं! सब बदला परमेश्वर के हाथ में है, और उसने मामलों को अपने हाथों में लेने के विरोध में नियम दिया है। दाऊद ने राजा शाऊल को दो बार बक्श दिया, भले ही वह दाऊद को मारने की कोशिश कर रहा था (1 शमूएल 24:1-22; 26:1-25)। परंतु उसका भतीजा योआब कपटी था, उसने अब्नेर, अबशालोम, और अमासा की क्रोध और प्रतिशोध में हत्या कर डाली, और इससे उसी का नाश हुआ (1 राजा 2:5-6)।
क्या आपके नियोक्ता की छोटी वस्तुएं आपके लिए हैं? खराई से चलने वाले बेहतर जानते हैं (तीतुस 2:10)। क्या वैवाहिक जीवन में यौन सम्बन्ध बनाने का फैसला पत्नी का चुनाव है? विकृत मानसिकता वाली स्त्रियां ऐसा सोचती हैं (1 कुरिन्थियों 7:1-5)। क्या मृत्युदंड मंच पर बहस करने के योग्य है? खराई से चलने वालों के लिये नहीं (व्यवस्था 17:6)! क्या प्रेस्बिटेरियन बपतिस्मा स्वीकारणीय हैं? बिल्कुल नहीं (1 पतरस 3:21)! क्या विश्वासियों को मूर्तिपूजक सरकार को कर देना चाहिए? खराई से चलने वाले उसका भुगतान करेंगे (मत्ती 22:15-22)। क्या माला जपना प्रार्थना है? खरे व्यक्ति के लिए नहीं (मत्ती 6:7)। क्या पुरुष को अपनी पत्नी से संतुष्ट रहना चाहिए? खराई से चलने वाले पुरुष होते हैं (नीति 5:19; कुलु 3:19)।
ये सूचीबद्ध विषय और ऐसे अन्य कई विषय खराई से चलने वालों के लिए सरल हैं, क्योंकि वे हमेशा पवित्रशास्त्र का पालन करने में खराई के आधार पर चुनाव करते हैं। दुष्टजन, जो परमेश्वर के वचन का इन्कार करने में विकृत बुद्धि के हैं, सरलतम मामलों के बारे में उलझन में पड़ जाते हैं, और अंत में उनका विनाश हो जाता है। बुद्धि का नियम खराई से जीना है- हमेशा जो सही है वही करना- जो निरंतर मार्गदर्शन देता है।
धन्य प्रभु यीशु मसीह ने हमेशा वही किया जो उसके पिता को प्रसन्न करता था। उसके पास परमेश्वर के वचन का पालन करने और एक सिद्ध जीवन जीने हेतु पूर्ण खराई और विवेक था। जो उस पर विश्वास करते हैं उन लोगों के लिए वह युगानुयुग की धार्मिकता का स्रोत और माध्यम है।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।