नीतिवचन 11:26

जो अनाज की जमाखोरी करता है, उस पर लोगों का शाप होगा : परंतु जो उसे बेचता है, उसके सिर पर आशीर्वाद होगा।

शाप या आशीष? कितना बड़ा अंतर! और वह भी अनाज के बेचने से! यहां पर परमेश्वर की बुद्धि को सीखेंर : अन्याय के साथ कीमत बढ़ाने के लिए बाज़ार में अनाज को रोककर रखना ग़लत है। आप अपने कारोबार से और आर्थिक कामों से आपके जीवन और परिवार को या तो आशीष दे सकते हैं या शाप। क्या सही या लाभदायक है यह सोचने का कोई महत्व नहीं – परमेश्वर क्या सोचता है यह महत्वपूर्ण है।

अमेरिकी पूंजीवाद में, यह मानना सामान्य बात है, मसीहियों के लिए भी, कि निष्पक्ष लेनदेन में किसी भी प्रकार की शर्तें नैतिक दृष्टि से स्वीकार्य है। उदाहरण के लिए, यदि आपको किसी उत्पाद या सेवा से किसी तरह का व्यावसायिक लाभ प्राप्त होता है, तो आपको अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी मूल्य निर्धारित करना चाहिए। यदि किसी को आपकी कीमत पसंद नहीं है, तो वे उस वस्तु को छोड़ सकते हैं या इसे कहीं और खरीद सकते हैं। क्या यह सोच उचित है?

वस्तुतः, क्या यह अच्छी व्यवस्था नहीं है कि आप वस्तु पर जितना अधिक मूल्य लगाना चाहते हैं उतना लगाएं और जितना लाभ कमा सकते हैं उतना कमाएं? आख़िरकार, व्यवसायी केवल लाभ कमाने के लिए मुक्त बाज़ार अर्थव्यवस्था का उपयोग कर रहे हैं, है न? ऐसा कहा जाता है, कि बढ़ते हुए लाभ से उस बाज़ार में अधिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, सेवा में सुधार होगा और कीमतें कम होंगी। परन्तु क्या यह परमेश्वर की दृष्टि में सही है कि आप जितना अधिक हो सके उतना मूल्य तय कर सकते हैं?

1980 के दशक की शुरुआत में, टेक्सस के एक अरबपति ने चांदी के बाज़ार पर लगभग अपना अधिकार जमा लिया था। दुनिया की चांदी की आपूर्ति पर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट (अर्थात्, निर्दिष्ट समय पर पूर्व निर्धारित कीमत पर खरीदने या बेचने के लिए कानूनी समझौता) खरीदकर उसने चांदी को $ 5 प्रति औंस से कम करके $ 50 से बढ़ा दिया। यदि वस्तु विनिमय ने उसे रोकने के लिए नियम नहीं बदले होते तो वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता। वह धीरे-धीरे अपने अनुबंधों को भारी लाभ के साथ बेच सकता था। वह अपनी निवेश की राशि पर 150 गुना (15,000%) से अधिक मुनाफ़ा कमा सकता था।

क्या यह सही है? क्या परमेश्वर इस विचार को मान्य करता है? क्या यह एक ढिठ व्यक्ति द्वारा मात्र एक बड़ा सौदा नहीं था? क्या यह मात्र एक बड़ा लाभ कमाने के लिए बड़ी पूंजी का एक रणनीतियुक्त निवेश करना नहीं था? क्या हमें यह सुनिश्चित करना है कि जो कीमत हम दूसरों से वसूल करते हैं या जो कीमत हम अदा करते हैं वह न्यायोचित और सही है? हां! जब आप खरीदते है तब भी, परमेश्वर ने कहा है कि हम बिना सौदेबाजी के सही कीमत चुकाएं (नीतिवचन 20:14)।

परमेश्वर दूसरों की कीमत पर लाभ कमाने से घृणा करता है। लाभ के लिए किसी वस्तु में बाज़ार पर कब्जा करना ग़लत है। इस नीतिवचन पढ़ें और व्यवसायियों के लिए परमेश्वर और सुलैमान के धर्मी सत्य और बुद्धि को सीखें। किसानों को अनाज का उचित मूल्य अदा करना चाहिए, और क्योंकि गरीब जनता इस पर निर्भर है, इसे ऊंची कीमतों के लिए जमाखोरी करके रखना ग़लत है।

अमेरिका के डलास में चांदी का लालची सट्टेबाज डेस मोइनेस में छोटे आभूषण बनाने वाले को भूल गया, जिसे अपनी कच्ची चांदी के लिए दस गुना अधिक कीमत देनी पड़ती थीं। चांदी के बाज़ार को नियंत्रित करने की योजना बना रहे तेल उद्योगपति इस जौहरी के बच्चों की जरूरतों को भूल गया। परंतु परमेश्वर उसे नहीं भूला। यह जानना बुद्धिमानी है कि आपके व्यापार-चुनावों और तद्नुसार समायोजन करने के बारे में परमेश्वर की अपनी एक राय है। आप परमेश्वर के विरोध में आर्थिक रूप से कभी नहीं जीतेंगे, जैसा कि चांदी के इस सट्टेबाज ने सीखा।

दूसरों की कीमत पर लाभ कमाना ग़लत है (नीतिवचन 1:19), विशेष रूप से निर्धन से (नीतिवचन 14:21,31), और विशेष रूप से ज़रूरी चीज़ों में (नीतिवचन 22:27), क्योंकि वे उपजीविका के लिए सस्ती वस्तुओं पर निर्भर होते हैं (नीतिवचन 27:27)। जो मूर्ख निर्धनों की पुकार को अनसुना करते हैं, वे अपना धन दयालु लोगों के हाथों में खो देंगे (नीतिवचन 28:8; 17:5; 19:17; 21:13; 22:9,16,22-23; 28:27; 29:7 ,14)। अन्धेर करनेवाले चांदी को धूल के समान बटोर कर सकते हैं, लेकिन अन्त में उसकी चान्दी भले मनुष्यों के हाथों में जाएगी (अय्यूब 27:16-17)।

उदार, दयालु और कृपालू होने से आप कभी कुछ नहीं खोएंगे (नीतिवचन 11:24-25; सभोपदेशक 11:1-6), क्योंकि जो निर्धनों को देते हैं वे परमेश्वर को उधार देते हैं, और वह हमेशा उसे उदारता के साथ चुकाता है (नीतिवचन 19:17) ) हालांकि आप सोच सकते हैं कि आप उदारता से स्वयं को हानि पहुंचा रहे हैं, परन्तु आप अपनी ही सहायता कर रहे हैं।

प्रभु यीशु मसीह के बारे में क्या? उसके पास परमेश्वर के वचन के रूप में धन और महिमा पर एक वैध एकाधिकार था, लेकिन उसने अपने चुने हुए बच्चों के लिए इस संसार में कंगाल होने के लिए वह छोड़ दिया, ताकि उन्हें अनंत जीवन और महिमा में धन का वरदान प्राप्त हो (फिल 2:5-8; 2 कुरि 8:9)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।