नीतिवचन 11:21
यद्यपि हाथ से हाथ मिले, तौभी बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।
इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि दुष्ट मनुष्य मिलकर कैसे कैसे षडयंत्र रचते हैं, सब का न्यायी उन्हें दण्ड देगा। परमेश्वर के लिए संख्याओं का कोई मतलब नहीं है, और वह दुष्ट लोगों के संघों और उनके सब बुरे षडयन्त्रों को नाक़ाम करता है (नीतिवचन 16:5)। प्रतिशोध उसका कार्य है; बदला वही चुकाएगा। लेकिन वह भलें लोगों और उनके बच्चों की रक्षा करने और उन्हें उनके सत्कर्मों में सफ़ल बनाने अपने समस्त विधान को उनके पक्ष में चलाएगा, भले ही वे बहुत कम हों।
दुष्टता और सच्चाई के बीच चुनाव करना बिलकुल सरल है। परमेश्वर सत्य पर चलनेवालें मनुष्यों और उनके वंश का उद्धार करता है और उनकी सहायता करता है। परन्तु वह दुष्टों को कुचल देगा, चाहे वे कितने भी बड़े और शक्तिशाली क्यों न हो जाएं। आपको सत्य पर चलनेवाला इन्सान बनना है या दुष्ट बनना है यह फैसला आप रोज लेते हैं। परिणाम निश्चित हैं; कोई बच नहीं सकता (नीतिवचन 12:3)। यदि परमेश्वर तुम्हारे विरूद्ध है, तो भविष्य में दण्ड निश्चित है। चुनाव सरल है – सत्य को चुनें।
4,400 वर्ष पीछे जाइये। यह संसार हिंसा और दुष्टता से भरा गया था। परमेश्वर के बेटे इस संसार की स्त्रियों से विवाह कर रहे थे। उनके बच्चे बहुत सफल रहे। मानव जाति परमेश्वर और उसके मार्गों को ठुकराने के लिए एकजुट हुई (उत्पत्ति 6:1-7,11-12)। परन्तु एक विश्वासयोग्य मनुष्य था, जो न्याय-प्रिय , सिद्ध और धर्मी था, और वह परमेश्वर के साथ चलता था (उत्पत्ति 6:8-10; 7:1)। तब वर्षा हुई और होती रही। हर आदमी, औरत और बच्चा डूब गये। लेकिन परमेश्वर ने नूह और उसके परिवार को बचाया।
2000 वर्ष पीछे जाइये। यहूदियों ने अधर्मी शासकों के साथ मिलकर नासरत के यीशु के खिलाफ साजिश रची (भजन 2:1-3)। इस अंतर्राष्ट्रीय संघ पर परमेश्वर ने क्या कार्यवाही कीं? वह ज़ोर से हँसा (भजन 2:4)! उसने और क्या किया? वह क्रोधित हो गया और उसने सन 70 में उनपर ऐसी बदतर पीड़ा भेजी जो उस से पहले इतिहास में कभी न हुई थी (भजन 2:5; मत्ती 24:21)। क्या किसी को बचाया गया था? केवल कुछ ही जो परमेश्वर से डरते थे, जिन्होंने पुत्र को चूमा था, और उस पर अपने उद्धार के निमित्त विश्वास किया था (भजन 2:10-12; मत्ती 24:22; प्रेरितों 2:40)!
वर्तमान समय पर विचार करें। हॉलीवुड, बॉलीवुड, संयुक्त राष्ट्र, साम्यवाद, धार्मिक आतंकवादी संगठन, राजनितिक दल, इन सभी में कुछ न कुछ समानताएँ है – वे बाइबल पर विश्वास करनेवालें और उस पर चलनेवाले ख्रिश्चन लोगों से घृणा करते हैं। और आज के अधिकांश सांसारिक ख्रिश्चन लोग और चर्च उनसे सहमत हैं (2 तीमु 3:1 – 4:4)। लेकिन उनकी संख्या या समझौते से आपको व्याकुल होने की आवश्यकता नहीं है। शान्त रहे, विश्वास में दृढ़ रहें, और आप यीशु मसीह के साथ उन पर राज्य करोगे (प्रकाशितवाक्य 2:25-27)।
बहुमत का अर्थ ग़लत का साथ देने से बढ़कर और कुछ भी नहीं है। सत्य को हमेशा एक छोटे से अल्पसंख्यक वर्ग द्वारा ही माना गया है (मत्ती 7:14)। परमेश्वर बहुमत के फैसलों और उनकी प्रवृत्तियों को ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं कर सकता (निर्गमन 23:2; गिनती 14:1-10; 1 यूहन्ना 5:19-20)। सत्य पर चलनेवालें लोग बहुमत की विचारधारा को ठुकरा देते हैं (यहोशू 24:15; अय्यूब 31:34; दानिय्येल3:1-18)। अगर परमेश्वर साथ हो तो केवल एक मनुष्य भी अजेय है (यहेज़केल 22:30; 2 तीमु 4:16-18)।
आपको सत्य पर चलनेवाला मनुष्य बनना है या बुराई पर चलनेवाला, आपका यह दैनिक चुनाव आपके बच्चों और पोते-पोतियों के जीवन और भविष्य को प्रभावित करता है (निर्गमन 20:5; भजन 37:25-26; 112:1-2; यिर्मयाह 32:39)। इस संसार से और सत्य और भक्ति के विरुद्ध इसके संयुक्त संगठनों से मत डरो। “जागते रहो, विश्वास में स्थिर रहो, पुरुषार्थ करो, बलवन्त होओ” (1 कुरिन्थ 16:13)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।