नीतिवचन 11:17
कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दु:ख देता है।
यह नीतिवचन महत्वपूर्ण है। यह आपकी जिंदगी बदल सकता है। इसका पालन आपके जीवन पर असर डालेगा। आप इस नीतिवचन के साथ क्या करते हैं, इसके आधार पर तय होगा कि आप अपना भला करते हैं, या खुद को दुःख देते हैं। यह नीतिवचन कृपा के बारे में एक ईश्वर-प्रेरित सिद्धांत है, और परिणाम निश्चित और अटल हैं।
यदि आप कृपालु नहीं हैं, तो आप खुद को ही दुःख पहुँचाएँगे और अपने ही शत्रु बन जाएँगे। सबक व्यापक और विस्तृत है। यदि आप दूसरों के प्रति क्रूर और निर्दयी हैं, तो परमेश्वर और मनुष्य आपका पक्ष नहीं लेंगे, और वे आपको आशीर्वाद देने से इनकार कर देंगे। यदि आप अपने प्रति क्रूर और कठोर हैं, तो आप जीवन के उस आनंद और सुख से वंचित रह जाएंगे जो परमेश्वर आपको देना चाहता है (सभो 5:13-20; 9:7-10; 1 तीमु 6:17)।
परमेश्वर कृपालु मनुष्यों को कृपा करता है और भलाई की आशीष देता है (भजन 18:25-26; 41:1-4; 112:5-9), परन्तु वह क्रूर मनुष्यों का पीछा करता है और उन्हें कष्ट देकर दण्ड देता है (भजन 10:2; 109:9-20)। कृपालु मनुष्य अपने प्रति भी कृपालु होते हैं, परन्तु निर्दयी मनुष्य मूर्खता का कारण अपने आप को कष्ट और दुःख में डाल देते हैं। कृपालु मनुष्य स्वर्ग में होगा, परन्तु क्रूर मनुष्य, क्योंकि वह परमेश्वर की कृपा के बारे में कुछ नहीं जानता, वहां नहीं पाया जाएगा।
मनुष्य स्वभाव ही से क्रूर और स्वार्थी होते हैं। आदम ने सभी मनुष्यों को विरासत में एक भ्रष्ट, पापी स्वभाव दिया जो क्रूर, नफ़रती और दुर्भावनापूर्ण है (रोमियों 3:13-18; तीतुस 3:3)। दूसरों के प्रति कृपालु होना केवल पवित्र आत्मा के कार्य से सम्भव है, और यह सद्गुण केवल धर्मी मनुष्यों में पाया जाता है (याकूब 3:17-18)। ऐसे मनुष्य दूसरों पर तथा स्वयं पर कृपा करके अपने ही प्राण का कल्याण करते हैं। लेकिन निर्दयी और क्रूर मनुष्य, जिनका मन दूसरों के प्रति और अपने खुद के प्रति कठोर होता है, अपने जीवन में पीड़ा और कष्ट लाते हैं।
कृपा क्या है? उसे समझने के लिए इसपर गौर करें: “एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के प्रति दिखाई गई सहनशीलता और करुणा, जो उसके अधिकार के अधीन आता है और जो कृपा पाने पर कोई दावा नहीं कर सकता है; ऐसे मामले में कृपालु और अनुग्रहपूर्ण व्यवहार जिनमें कठोर व्यवहार करने की नौबत आती है”। कृपा उन लोगों पर दया करना है जो उसके योग्य नहीं हैं और जो उसका बदला चुका नहीं सकते। कृपा दायित्वों को निभाने और ऋणों को चुकाने में नाकामी को माफ कर देती है। कृपा दूसरे का कल्याण करने की नियत से अपना अधिकार छोड़ देती है, भले ही ऐसे फैसले के लिए जो भी क़ीमत चुकानी पड़े।
लोग स्वभाव से ही दूसरों का कल्याण करने की नौबत आने पर अपना छोड़ने को तैयार नहीं होते हैं – वे अपनी स्वार्थी मानसिकता के चलते क्रूर होते हैं, केवल अपने बारे में सोचते हैं। क्योंकि वे आकाश के अधिपति, शैतान के पीछे चलते हैं, इस कारण वे उसकी हत्यारी महत्वाकांक्षाओं को अपनाते हैं (इफि 2:1-3; यूहन्ना 8:44)। उसके इब्रानी नाम, अबद्दोन का अर्थ है विध्वंसक; और उसके यूनानी नाम, अपुल्लयोन का भी अर्थ विध्वंसक है (प्रकाशितवाक्य 9:11)।
अहंकार के कारण स्वर्ग से गिराए जाने के बाद से ही शैतान मनुष्यों का इस जीवन में और आने वाले नरक में विनाश करने की ताक में है। झूठे धर्म की पहचान अकसर उसकी क्रूरता और भ्रष्ट आराधना से की जाती है। बाल की उपासना करनेवाले नबियों और मोलेक को चढ़ावा देने वालों को भयानक पीड़ा से भरा दण्ड दिया जाना आवश्यकता था: बाल की उपासना करनेवाले नबियों को इसलिए क्योंकि उनकी आत्माएं विकृत थीं, और मोलेक के आराधकों को इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी सन्तान को मोलेक के लिये होम करके चढ़ाया था (1 राजा 18:25-29; लैव्य 18:21; यिर्म 32:35; यहेज़केल 20:26; 23:36-39)। दूसरे विश्वयुद्ध में जापान के पायलटों का कामेकाज़ी आत्मघाती हमला और इस्लामिक आतंकवाद के आत्मघाती हमले दोनों इसी के आधुनिक उदाहरण हैं।
धन्य परमेश्वर शैतान और क्रूर मनुष्यों से घृणा करता है; वह कृपा से प्रेम रखता है, और उसका प्रतिफल मनुष्यों को देता है। वह कृपा को अपनी वैधिक व्यवस्था से भी अधिक महत्व देता है (मत्ती 12:1-7)। जब कोई व्यक्ति दूसरों पर कृपा दिखाता है, तो परमेश्वर उस व्यक्ति पर और भी अनुग्रह और कृपा करता है और आशीष देता है (नीतिवचन 14:21; 22:9; 28:27; 29:14; मत्ती 5:7; 6:14-15; 25:34- 40; लूका 6:38; याकूब 2:13)। कृपा की आशीष यह है – परमेश्वर स्वयं कृपालु मनुष्यों के लिए जो करता है। और क्रूरता के लिए दंड वह है जो वह कठोर और निर्दयी व्यक्ति के विरुद्ध करता है।
कृपा के नियम को समझो! परमेश्वर कृपालु मनुष्य को आशीर्वाद देगा, उसकी रक्षा करेगा और उसे सामर्थी बनाएगा (भजन 41:1-4)। वह उसे ज्योति दिखाएगा और युगानुयुग के लिए स्थापित करेगा (भजन 112:4-10)। परमेश्वर उदार मन के मनुष्य को खड़ा करेगा (यशायाह 32:7-8)। और परमेश्वर उसे कई मार्गों से समृद्ध करेगा (नीतिवचन 11:24-26; 19:17; यशायाह 58:6-12)। परन्तु परमेश्वर उस क्रूर मनुष्य को जो कोई कृपा नहीं करता, अन्दर और बाहर दोनों तरीकों से मिटा देगा और पीस डालेगा (नीतिवचन 21:13; 22:16; 28:8,27; अय्यूब 20:10-29; याकूब 5:1-8)।
क्या आप कृपालु हैं? अगर हैं, तो कितने? क्या आप प्रसन्न मन के हैं और कृपा दिखाने हमेशा तत्पर रहते हैं? आपको हर दिन कृपा दिखाने के जो अवसरों मिलते हैं, परमेश्वर आपको उन से मापता है (नीतिवचन 29:7; लूका 10:25-37)। क्या आप उन लोगों को जो आपको चोट पहुँचाते हैं क्षमा करते हैं (उत्पत्ति 45:4-15; मत्ती 18:21-35)? क्या आप असहायों के प्रति कृपालु रवैया अपनाते हैं (यशायाह 1:16-17; याकूब 1:27)? क्या आप कंगालों और निर्धनों के प्रति उदार हैं (अय्यूब 29:11-17; 31:13-22)? क्या आप उन लोगों को मुक्त करते हैं जो आपके कर्ज़दार हैं (2 शमू 3:12-21; 19:13)? क्या आप एक कृपालु मन से दूसरों के कामों को अच्छी नियत से देखते हैं और व्यक्तिगत रूप से उनकी प्रतिष्ठा का बचाव करते हैं?
लेकिन कृपा के लिए सक्रिय पुरस्कार भी हैं – एक कृपालु व्यक्ति अपने लिए क्या कर सकता है। परमेश्वर कृपालु है, और वह अपेक्षा करता है कि उसके बच्चे अपने साथ भलाई करें। जेथ्रो ने मूसा को खुद पर कृपा करना सिखाया जब उसने उसके लिए सहायकों को नियुक्त किया (निर्ग 18:13-26)। दाऊद ने सब बातों की चिंताओं को परमेश्वर के हाथों में सौंपने और निश्चिंत होकर अपने बिस्तर पर जाने का महत्व सिखाया (भजन 127:1-2)। सुलैमान ने सभी अच्छी बातों में आनन्दित होने का उपदेश जोड़ा (सभो 9:7-10)। और पौलुस ने तीमुथियुस से कहा कि धनवान मसीहियों को जीवन की उन अच्छी चीजों का आनंद लेना सिखाएं जो परमेश्वर ने उन्हें दीं है (1 तीमुथियुस 6:17-19)।
क्रूरता के लिए सक्रिय दंड हैं, जिसे क्रूर व्यक्ति अपने नीच फैसलों के कारण अपने लिए पैदा करता है। क्रूर मनुष्य दुखी रहता है और चैन की नींद सो नहीं पाता – उसे लालच की ऐसी बुरी बीमारी है जो उसे पीड़ा देती है (सभो 4:8; 5:10-17; 6:1-2)। पैसा खर्च किया जाना चाहिए और उसका उचित उपयोग करना है, लेकिन लोभी मनुष्य उसका वास्तविक सुख लेने के बारे में नहीं सोच सकता, वह केवल ज्यादा से ज्यादा रुपयों का संग्रह करने के बारे में सोच सकता है। कर्म के नशे में धुन्ध व्यक्ति कृपा करना नहीं जानता, क्योंकि वह कभी भी अपनी आत्मा का भला नहीं करता। वह अपने ही शरीर को कष्ट देता है।
यह मठवादी मानसिकता है, जिसमें व्यक्ति ब्रह्मचारी बना रहता है और गरीबी की शपथ लेता है, मांस से परहेज़ करता है – जैसा कि रोमन कैथोलिक पंथ बढ़ावा देता है, वह उन सुखों का आनंद लेने से इनकार करता है जिन्हें परमेश्वर मनुष्यों को देना चाहता है (कुलुस्सियों 2:20-23; 1 तीमु 4:1-3)। ये बाते शैतान के झूठ हैं जो विनाश करना चाहता है, और अपनी ही तपस्या की पूजा और शरीर की उपेक्षा करने के पाखंडी धर्मों को बढ़ावा देती हैं। जैसा कि सेवंथ-डे एडवेंटिस्ट कल्पना करते हैं, सातवां दिन कोई अनुल्लंघनीय धार्मिक अनुष्ठानिक दिन नहीं था; वह दिन परमेश्वर ने अपनी कृपा में होकर इस्राएल के लिए इसलिए ठहराया था कि वे काम से विश्राम पाएं और नया बल प्राप्त करें (निर्गमन 23:12)। यदि कोई मनुष्य सब्त का उल्लंघन करके अपने लिए, अपने किसी मित्र के लिए, या गड्ढ़े में गिरे किसी बैल के लिए कृपा प्राप्त कर पाता था, तो वह उसका उल्लंघन कर सकता था (लूका 6:1-5; 13:15-17; 14:5-6)।
सच्चा ख्रिश्चन धर्म इन दोनों झूठें पंथों का खंडन करता है; सच्चा ख्रिश्चन धर्म सच्चे परमेश्वर और उसके पुत्र यीशु मसीह को प्रतिबिंबित करता है, जिन्होंने मिलकर चुने हुए लोगों को पापों से छुटकारा देकर अपनी असीम कृपा का प्रदर्शन किया (इफि 2:4-7; तीतुस 3:5; 1 पतरस 1:2-5)। परमेश्वर ने मनुष्यों की इच्छा या प्रयासों की परवाह किए बिना, चुने हुए लोगों पर कृपा और करुणा कीं जिसके वे योग्य नहीं थें, इसलिए वे कृपा के पात्र (बर्तन) कहलाते हैं (रोमियों 9:15-24)। इन छुटकारा पाएं लोगों के लिए दूसरों पर और खुद पर कृपा करना आसान होना चाहिए, यह याद रखते हुए कि उनपर ऐसी कृपा की गई जिसके वे लायक ही नहीं थें, और यह कि जो कृपालु है उसपर भी कृपा की जाएगी।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।