नीतिवचन 11:1

छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।

परमेश्वर निष्पक्ष और न्यायी है, और आप भी निष्पक्ष और न्यायी बनें ऐसी वह आपसे अपेक्षा करता है। वह सिद्ध है, और आप भी सिद्ध बनें ऐसी वह आप से अपेक्षा करता है। वह आपके व्यवहार में धोखाबाज़ी करने या भ्रष्टाचार करने से घृणा करता है; उसे ईमानदारी और निष्ठा प्रिय है। यदि आप धोखा देते हैं, तो वह आपको आपके व्यवसाय में बर्बाद कर देगा; लेकिन यदि आप न्यायपूर्ण और निष्पक्ष हैं, तो वह आपको और भी समृद्ध बनाएगा। सुलैमान ने यह पाठ सिर्फ यहाँ ही नहीं, बल्कि अन्य कई स्थानों पर भी सिखाया है (नीतिवचन 16:11; 20:10,23)।

जब से सरकारी विभाग ने तराजू का क़ानून बनाया और उसे व्यापारी जगत पर लागू किया उस से पहले, व्यापारी सटीक तराजू और बाट के लिए जिम्मेदार हुआ करते थे। आप को अपनी अधिकांश वस्तुओं और खाद्य पदार्थों को वजन के हिसाब से खरीदना और बेचना पड़ता था। यह कोई छोटी बात नहीं थी, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था की अखंडता और समृद्धि भरोसेमंद लेन-देन पर निर्भर थी।

व्यावसायिक निष्ठा भक्तिमानता का हिस्सा है। यहोवा आर्थिक धोखाधड़ी या समझौता को घृणित मानता है। इस शब्द का अर्थ है घृणा और बैर का मिश्रण; घृणा, बैर, नफ़रत। बाइबल में यह शब्द बच्चों की बलि (व्यवस्थाविवरण 12:31; 18:10-12), समलैंगिकता (लैव्यव्यवस्था 18:22; 20:13) और इसी तरह के अन्य सभी विकृत पापों के प्रति परमेश्वर के रवैये का भी वर्णन करता है।

यदि आप तरक्की करना चाहते हैं, तो अपने सभी लेन-देन में पूरी तरह से सावधान रहें, यहाँ तक कि यह भी सुनिश्चित करें कि आपके इरादे न्यायपूर्ण और शुद्ध हों (नीतिवचन 11:3; 19:1; नीतिवचन 20:7,14), और विधवाओं, अनाथों और गरीबों का विशेष ध्यान रखें (नीतिवचन 23:10-11; 22:9)। नीच कमाई करनेवाला और कंजूस होने की अपेक्षा आपके लिए दरियादिल और उदार होना कहीं बेहतर है (नीतिवचन 11:24-27; सभोपदेशक 11:1-6; यशायाह 32:8)।

सर्वज्ञ परमेश्वर, सब कुछ देखता और जानता है, वह आपके दैनिक जीवन के औंस और कण-कण, लीटर औरएक एक पैसे में बहुत गहरी दिलचस्पी लेता है। हर लालची और कंजूस चोर सावधान हो जाए! वह दूर से नहीं देखता। जब आप वेटर को टिप देते हैं या पुरानी कार बेचते हैं तो वह आपको करीब से देखता है। आप समय पर ऑफिस पहुँचते हैं या नहीं या जब आप इनकम टैक्स फाइल करते हैं तो वह आपको देखता है।

आप कभी भी धोखा देकर आगे नहीं बढ़ पाएंगे। और केवल अंधे मूर्ख ही ऐसा सोचेंगे। किसी को धोखा देने या किसी को कम पैसे देने की तुलना में उम्मीद से ज़्यादा भुगतान करना और प्रदर्शन करना कहीं बेहतर है। उदारता फिजूलखर्ची से कहीं बेहतर है। यह एक बहुत छोटी सोच है, जो एक मरी हुई आत्मा से निकलती है, जो सोचता है कि कंजूसी ही आगे बढ़ने का तरीका है (नीतिवचन 11:24-26; 28:8)। एक बड़ी सोच, जो एक प्रेमपूर्ण और उदार आत्मा द्वारा निर्देशित होती है, परमेश्वर को प्रसन्न करती है। वह धर्मी को आशीर्वाद देगा।

भक्तिमान लोग पूरी तरह से ईमानदार होते हैं। वे कभी दूसरों का फायदा नहीं उठाते। वे अपने कर्तव्य से भी परे जाते हैं; वे अपने हिस्से से ज़्यादा भुगतान करते हैं; वे अनुबंध की हर शर्त का पालन करते हैं; वे उदारता से टिप देते हैं; वे समय पर कर्ज चुकाते हैं; वे चोरी या छोटी-मोटी चोरी को तुच्छ समझते हैं; भले-चंगे होकर भी किसी बिमारी का बहाना बनाकर वे कभी छुट्टी नहीं लेते; जब वे अपनी कोई वस्तु बेचते हैं तो खरीदार को उसकी पूरी खामियां बताते हैं; वे किसी चीज़ की कीमत कम करके उसे बहुत बड़ा सौदा नहीं कहते; वे अपने सम्भाषण में तत्पर और खुलकर बोलनेवाले होते हैं।

यहोवा किसी भी धोखाधड़ी का बदला लेता है (1 थिस्सलुनीकियों 4:6; 1 कुरिंथ. 6:8)। वह हर रिश्ते और लेन-देन को अपनी पवित्र और दिव्य परिपूर्ण धार्मिकता के तराजू से मापता है। क्या आप कमज़ोर पाए गए हैं? आपकी प्रार्थनाएँ छत पर रुक जाएँगी (नीतिवचन 15:29; भजन 66:18); वह आपके विमुख हो जाएगा (नीतिवचन 13:15; भजन 34:16); आप कभी आगे नहीं बढ़ पाएँगे (नीतिवचन 13:11; 20:21; यिर्मयाह 17:11)। यदि आप दूसरों के साथ व्यापारिक लेन-देन में बेईमान हैं, तो वह आपके प्रति तिर्छा बनता है (भजन 18:26)।

यहोवा ईमानदार लोगों से प्रसन्न होता है (नीतिवचन 12:22; भजन 11:7; लूका 6:37-38)। आपकी दैनिक ईमानदारी के लिए सर्वोच्च परमेश्वर का आप पर प्रसन्न होना कितना शानदार आशीर्वाद है! आपने हर लेनदेन में सावधान रहें!अपने लेनदेन में हर व्यक्ति को प्रसन्न रखें! किसी के भी कर्ज़दार न रहें! परमेश्वर और मनुष्यों के सामने अपराध से दूर रहें! प्रभु यीशु मसीह की शुद्ध ईमानदारी और उदारता को अपने हर कार्य में दिखने दें।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।