नीतिवचन 10:9
जो खराई से चलता है वह निडर चलता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है उसकी चाल प्रगट हो जाती है।
आपका चरित्र और आचरण ही सब कुछ है। इससे तय होता है कि परमेश्वर आपको आशीष देगा या शाप, आप जीवन में सफल होंगे या नहीं, या आपकी मूर्खता दूसरों को पता चलेगी या नहीं। दृढ़ विश्वास और सुरक्षित रूप से जीया गया एक सफल जीवन पापों पाप के जीवन से कहीं बेहतर है।
जो मनुष्य खराई से चलता है वह महान चरित्र और आचरण वाला व्यक्ति होता है – वह हमेशा वही करता है जो बाइबल में परमेश्वर द्वारा की गई परिभाषा के अनुसार सही है। यह बेतुकी बातें नहीं हैं – यह खराई से चलना है। ऐसे व्यक्ति का आचरण परमेश्वर के सच्चे और धर्मपरायण मानक से मेल खाता है। ऐसे मनुष्य के लिए प्रतिज्ञात प्रतिफल परमेश्वर की आशीष है, जीवन की सफलता है और उसे पाखंड का कोई डर नहीं है।
गिरे हुए चरित्र वाला व्यक्ति अपनी चाल को बिगाड़ लेता है – वह वही करता है जो उसकी दृष्टि में सही है, और उसमें परमेश्वर और उसके वचन के प्रति पूर्ण समर्पण की कोई भावना नहीं होती है। वह दूसरों को धोखा देनेवाले अपने फैसलों को अक्सर पवित्र जीवन के ढोंग की आड़ में छिपाकर रखता है, लेकिन परमेश्वर उसे शापित करेगा, वह असफल हो जाएगा, और उसका ढोंग खुल जाएगा।
सब चीजें सख्ती से केवल परमेश्वर के वचनों के अनुसार करने से, जो कि कुछ भी करने का एकमात्र सही तरीका है, निश्चित रूप से आपके जीवन को आशीषित और सफल बनाता है। परन्तु चीज़ों को कुमार्ग से करना, या बाइबल में जो कहा गया है उससे थोड़ा सा भी हटकर करना, संकट और अप्रतिष्ठा का कारण बनता है। निश्चित ही!
आपका चरित्र क्या है? ध्यान से पढ़ें। यही वह लक्षण हैं जो आपको परिभाषित करते या आपका वर्णन करते हैं, वे परिभाषित करते हैं कि आप जन्म के अलावा और क्या हैं, आपकी जीवनशैली को चलानेवाला आचरण क्या है, आप जो करते हैं उसमें आप कितने अनुशासित हैं, या जो ग़लत आप करते हैं उसमें कितने लापरवाह हैं, और जीवनशैली जो आपकी प्रतिष्ठा बनाती है।
खराई का एक अखंडित जीवन व्यक्ति को आत्मविश्वासी बनाए रखेगा, और परमेश्वर का अनुग्रह उसे ठोकर खाने से बचाएगा। लेकिन शिक्षा और ज्ञान को मानने से इनकार करना, और अपना रास्ता अपनी समझ से चुनना, एक व्यक्ति को सिर्फ़ परेशानी और पीड़ा की ओर ले जाता है, और उसका विकृत विद्रोह दूसरों के सामने प्रकट हो जाता है।
ऐसा ही एक अन्य नीतिवचन कहता है, “जो सीधाई से चलता है वह बचाया जाता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है वह अचानक गिर पड़ता है” (नीतिवचन 28:18)। इस नीतिवचन में शब्दों में मामूली बदलाव इस चेतावनी का पूरा अर्थ समझने में मदद करता है। धर्मी मनुष्य अपने जीवन में आशीष पाएगा और संकट से सुरक्षित रहेगा, परन्तु टेढ़ा मनुष्य निश्चय ही और बिना किसी पूर्व चेतावनी के संकट में पड़ जाएगा।
जिस नीतिवचन को हम देख रहे हैं, उसमें यह भी कहा गया है कि छिपा हुआ ढोंग और छिपा हुआ विद्रोह प्रकट हो जाएगा और सब को जान जाएंगे। जो व्यक्ति ने अपने ही मार्गों में चलता है, वह दूसरों के उपहास पात्र बनता है, क्योंकि उसका धोखा दिया जाना और ईश्वरीय ज्ञान से समझौता करना उन्हें साफ़ साफ़ दिखाई देता है। भले ही वह खुद को यह तसल्ली दे कि उसके पास चीजों को देखने की बेहतर अंतर्दृष्टि है, बाद में वह अपने ही मूर्खतापूर्ण फैसलों पर पछताएगा (भजन 36:2)।
सोपर ने अय्यूब को कपटियों के बारे में रुखाई से स्पष्टतया याद दिलाते हुए कहा, “क्या तू यह नियम नहीं जानता जो प्राचीन और उस समय का है, जब मनुष्य पृथ्वी पर बसाया गया, कि दुष्टों का ताली बजाना जल्दी बन्द हो जाता और भक्तिहीनों का आनन्द पल भर का होता है? चाहे ऐसे मनुष्य का माहात्म्य आकाश तक पहुँच जाए, और उसका सिर बादलों तक पहुँचे, तौभी वह अपनी विष्ठा के समान सदा के लिये नष्ट हो जाएगा; और जो उसको देखते थे वे पूछेंगे कि वह कहाँ रहा? (अय्यूब 20:4-7)। यहूदा और हनन्याह ने प्रभु के मार्ग को टेढ़ा किया, और उन पर जो न्याय आ पड़ा वह सर्वविदित हैं, यहूदा पर परमेश्वर का दंड ऐसा आया कि उसने खुद को फाँसी पर लटका लिया, और हनन्याह को तो सीधे परमेश्वर ने मार डाला (मत्ती 27:3-5; प्रेरितों 1:18; 5:1- 11)।
खरा और विश्वासयोग्य मनुष्य, जो परमेश्वर और मनुष्यों के सामने खराई से चलता है, वह अपने ज़मीर में निर्दोष होगा, उसके जीवन में परमेश्वर की आशीष होगी, और संकट में सुरक्षित रहेगा (नीतिवचन 28: 1; यशायाह 33: 15-16)। पाठको, यही अच्छा जीवन है। यह एक महान व्यक्ति का वर्णन करता है। जीवन के कौन-से क्षेत्र में आप पर समझौता करने की परीक्षा आती है? आप अपने जीवन के कौन-से क्षेत्र में आप मूर्खता या पाप से खेल रहे हैं? पश्चाताप करें!
खराई से चलनेवाला मनुष्य एकचित्त होता है और उसे ढोंग का कोई डर नहीं है, क्योंकि उसने कभी भी छल या पाखंड नहीं किया है। वह न शैतानों से डरता है और न दुष्टों से; क्योंकि परमेश्वर उसका सहायक है, और स्वर्ग उसका घर है। वह भविष्य से नहीं डरेगा, क्योंकि उसका मन और चाल दोनों परमेश्वर के वचन में स्थिर हैं। वह जानता है कि मनुष्य चाहे कुछ भी सोचे, परमेश्वर उसके साथ है। वह जानता है कि जिन कठिनाइयों से बाकी लोगों को गुज़रना पड़ता है वे उसपर नहीं आएगी, और अगर आती भी हैं, तौभी वे उसे न तो पराजित कर पाएंगी, और न ही बर्बाद कर पाएंगी। वह निश्चिन्त और सुरक्षित है।
परन्तु जो मनुष्य पाप को अपनाता है, और धर्म के मार्ग को टेढ़ा कर देता है, वह अवश्य गिरेगा, और सब लोग उसके गुप्त, स्वार्थी घमण्ड, और कुटिलता को जान लेंगे। अवज्ञा करना वास्तव में टेढ़ा होना है, क्योंकि यह परमेश्वर की बुद्धि को भ्रष्ट करना है, और उसके विरुद्ध विद्रोह है। शब्द ‘टेढ़ा’ परमेश्वर के वचन की अवज्ञा के लिए पर्यायवाची शब्द है, और अवश्य है कि आप अवज्ञा के गंभीर नतीज़ों को समझें (अय्यूब 33:27)।
पाप अपने परिणामों को जन्म देता है, और पाखंडी अपने मूर्ख हृदय और निजी जीवन को अधिक समय तक छिपा नहीं सकता। वह अचानक गिर जाएगा, और भले लोग जान लेंगे कि वह अपनी टेढ़ी चाल के कारण ही गिर पड़ा है (नीतिवचन 26:24-26)। धार्मिक मसीही भी ऐसों का पर्दाफाश होने के लिए प्रार्थना करते हैं (भजन 144:7-8,11)।
यद्यपि ऐसा व्यक्ति सोचता है कि उसने अपना पाप छिपाया है, प्रभु उसके हृदय के प्रत्येक उद्देश्य और प्रत्येक छिपे हुए कार्य को देखता है। यदि वह अपने झूठे दिखावे के प्रकट हुए बिना ही कब्र में पहुंच जाता है, तौभी उसका ढोंग उसके परिवार की नज़रों में प्रकट होता है और न्याय के दिन दुनिया के सामने प्रकट किया जाएगा (सभो 12:14; लूका 12:1-5; 1 तीमु 5:24)।
सीधे लोगों की प्रशंसा की जाती है, लेकिन टेढ़े लोगों को तुच्छ जाना जाता है (नीतिवचन 12: 8)। सीधे लोग यहोवा का भय मानते हैं, परन्तु टेढ़े लोग अपने कामों से उससे बैर रखते हैं, चाहे वे कुछ भी कहें (नीतिवचन 14:2)। खराई से चलने वाला गरीब मनुष्य बनना, टेढ़ी चाल चलनेवाला अमीर मनुष्य बनने से कही अधिक बेहतर है (नीतिवचन 28:6)।
जो मनुष्य प्रभु यीशु मसीह के साथ आज्ञाकारिता से चलता है, उसे किसी बात की चिंता नहीं होती (इब्रानियों 13:5-6)। वह संतुष्ट और निश्चिन्त होता है, और यद्यपि सब लोग उसे छोड़ दे, तौभी प्रभु उसके साथ रहेगा (2 तीमु 4:16-18)। पौलुस अपने दुखों से लजाता नहीं था, क्योंकि वह जानता था कि उसने किस पर विश्वास किया था (2 तीमु 1:12)। पाठक, क्या आपको यकीन है कि आप निश्चित रूप से प्रभु के साथ चल रहे हैं?
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।