नीतिवचन 10:6

धर्मी पर बहुत से आशीर्वाद होते हैं, परन्तु उपद्रव दुष्टों का मुँह छा लेता है।

आज आपके सिर पर क्या गिरेगा? आशीर्वाद? या उपद्रव, ताकि आपका मुंह बंद कर दिया जाए? परमेश्वर की ओर से आप पर या तो आशीर्वाद गिरेगा या उपद्रव। दोनों में क्या फर्क है? फर्क यह है कि आप या तो धर्मी मनुष्य का जीवन जी रहे हैं, या आप इस संसार के अन्य लोगों के समान दुष्टता में पाप का जीवन जी रहे हैं।

क्या आपको विश्वास है कि आप पाप करके छुटकारा पा सकते हैं? नूह के पड़ोसियों को भी यही विश्वास था! क्या आपको यकीन है कि परमेश्वर आपकी तरह सोचता है और आपके पापों का दण्ड नहीं देगा? इस्राएल के प्रिय भजनकार के उत्तर को सुनें, “हे परमेश्वर को भूलनेवालो, यह बात भली भाँति समझ लो, कहीं ऐसा न हो कि मैं तुम्हें फाड़ डालूँ, और कोई छुड़ानेवाला न हो” (भजन 50:22)। पाठक, इस पर विश्वास करें और इस नीतिवचन को प्रतिक्रिया दें।

धर्मी के सिर पर क्यों? क्योंकि सिर वह स्थान हुआ करता था जहाँ औपचारिक रूप से हाथ रखकर आशीषें दी जाती थीं (उत्पत्ति 48:17; भजन 133:2; जकर्या 6:11; मत्ती 26:7)। दुष्टों का मुँह क्यों? क्योंकि यही वह गड्ढा या कुण्ड है, जिसमें से दुष्ट अपने घमण्ड में आकर स्वर्ग के विरुद्ध दहाड़ते हैं, और धर्मियों के विरुद्ध निन्दात्मक बातें कहते हैं (भजन 12:3; 31:18; 59:12; 63:11; 107:42; 140:9-11)।

आशीर्वाद परमेश्वर और मनुष्यों की ओर से उदारता और दया से भरा अनुग्रह है जो केवल उन भले मनुष्यों की ओर बहता है, जो प्रभु के भय में भक्तिमानता का जीवन जीते हैं। धर्म परायण मनुष्य अपने जीवन के हर क्षेत्र में निष्पक्ष, भला, सही और धर्मी होने की खोज करते हैं। वे पाप से घृणा करते हैं और इस संसार से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्हें खरीदा नहीं जा सकता, दबाव में नहीं लाया जा सकता, बहकाया नहीं जा सकता, और न ही पाप के लिए मजबूर करने उनपर अत्याचार किया जा सकता।

इस नीतिवचन में (इसकी भयानक चेतावनी के साथ साथ) एक अद्भुत प्रतिज्ञा है। यदि आप बाइबल द्वारा परिभाषित एक अच्छा और धर्मी जीवन जिएँगे, तो परमेश्वर आपका पक्ष लेगा और आपकी योजनाओं को सफल बनाएगा। आपके विवाह से लेकर रुपयों के निवेश तक और स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों तक, परमेश्वर आपके लिए रास्तें खोलेगा और वह आपको सफल बनाने में सामर्थी है, जिसे इस समस्त विश्व में मौजूद कोई अन्य ताकत या शक्ति नहीं कर सकती।

उपद्रव वह भयानक चीज है जिसे परमेश्वर और मनुष्य उन दुष्टों पर, जो परमेश्वर या उसके मार्गों की परवाह नहीं करते, उंडेलते हैं (भजन 7:11-16)। इन श्रापों और दंडों में आर्थिक आपदा, स्वास्थ्य समस्याएं, आर्थिक विफलता, व्यावसायिक हानि, पारिवारिक दुष्क्रियता, मानसिक अस्थिरता, और कोई भी अन्य परेशानी शामिल हैं जिन्हें स्वर्ग का परमेश्वर उचित ही मूर्ख पापियों पर उंडेलता है।

हाम के यौन पाप के कारण कनान के समस्त वंश को ही शापित कर दिया गया था (उत्पत्ति 9:24-27)। ईज़ेबेल को ऊपर की खिड़की से फेंका गया था इससे पहले कि येहू ने उसे अपने घोड़े के नीचे रौंद डाला (2 राजा 9:30-37)। शाऊल जो दाऊद से ईर्ष्या रखता था, उसका सिर काट कर दीवार पर कीलों से ठोंक दिया गया (1 शमूएल 31:9-10)। यहूदा को शैतान के हवाले कर दिया गया कि वह एक भयानक आत्महत्या करके अपने विनाश को अंजाम दे (प्रेरितों के काम 1:18)। हनन्याह और सफीरा ने देने के विषय में झूठ बोला और मर गए (प्रेरितों के काम 5:1-11)। दुष्ट हेरोदेस अग्रिप्पा ने धर्मी याकूब की हत्या कर दी और उसे कीड़े खा गए (प्रेरितों के काम 12:21-23)। यहूदियों ने यीशु को क्रूस पर चढ़ाया, और रोमियों ने उन्हें और उनके बाल-बच्चों को मारकर पूरे येरूशलेम को उजाड़ डाला (लूका 19:42-44)। घमण्डी और कृतघ्न उद्विकासवादियों को परमेश्वर विनाशकारी विपरीत मनों पर छोड़ देता है कि वे आपस में ही समलैंगिकता की विकृतियों में लिप्त हो जाए (रोमियों 1:18-28)।

जब मानसिक रूप से विक्षिप्त पागल लड़के स्कूलों में बंदूकें लेकर जाते हैं और अन्य छात्रों को शातिर तरीके से गोली मारते हैं, तो केवल मूर्खों को ही इस बात पर आश्चर्य होता है। सरकार मनोरंजन के नाम पर बॉलीवुड को हत्याएं और तबाही बेचने की अनुमति देती है, जो बच्चों और युवाओं में हिंसात्मक प्रवृत्तियों को जन्म देता है। पाप के परिणाम होते हैं। और इस नीतिवचन के बुद्धिमान पाठकों को यह याद दिलाया जा रहा है। मूर्ख पाठक इस चेतावनी को अनदेखा करेंगे और अपनी वासनाओं को पूरा करने के लालच में आगे बढ़ेंगे, परन्तु आने वाली विपत्ति और पीड़ा उन्हें कभी दिखाई नहीं देंगी।

पाठक, अभी भी देर नहीं हुई है। यदि आप इस नीतिवचन पर विचार कर रहे हैं, तो धन्य परमेश्वर ने आपकी आत्मा पर दया की है। विवेक की आवाज या आत्मा के उपदेश को खामोश मत करो। अपने आप को प्रभु यीशु मसीह के सामने नम्र करो, जो स्वयं न्यायी है, और जो दुष्टता आपने कीं है उसके लिए दया की भीक मांगे, और धार्मिकता के मार्ग में चलने के लिए अपने कदमों को सही दिशा दें।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।