नीतिवचन 10:18
जो बैर को छिपा रखता है, वह झूठ बोलता है, और जो झूठी निन्दा फैलाता है, वह मूर्ख है।
यहाँ वे दो आसान तरीके दिखाएं गएँ हैं जिनपर चलकर आप आपनी वाणी से पाप कर सकते हैं। आप एक ही समय पर पाखंडी हो सकते हैं और लोगों को धोखा देने और अपने दिल में बसी कड़वाहट और ईर्ष्या को छिपायें रखने के लिए मीठे शब्दों का उपयोग कर सकते हैं। या आप किसी व्यक्ति के बारे में दूसरों में झूठी और दुर्भावनापूर्ण अफ़वाहें फैला सकते हैं। ये दो पाप आज काफी प्रचलित हैं। पारदर्शी ईमानदारी और भरोसा – जो स्पष्ट रूप से दिखाई देती है और सभी को पता है – दुर्लभ हैं।
पाठक, ध्यान से विचार करें कि बुद्धिमान सुलैमान ने आगे क्या लिखा? उसने लिखा, “जहाँ बहुत बातें होती हैं, वहाँ अपराध भी होता है, परन्तु जो अपने मुँह को बन्द रखता वह बुद्धि से काम करता है” (नीतिवचन 10:19)। बहुत बातें करना और पाप न होना लगभग असम्भव है – क्योंकि आपके मुँह से निकला हर वाक्य पाप की संभावना को और भी बढ़ाता है। इसलिए उपदेशक ने अपना मुँह बन्द रखने और बहुत अधिक बात न करने की बुद्धिमानी भरी सलाह दी (नीतिवचन 17:27-28; याकूब 1:19)।
जब भविष्यवक्ता यशायाह ने यहोवा को देखा, तो वह उन पापों के कारण भयभीत हो गया जो वह अपने होठों से करता था (यशायाह 6:1-7)। उसने कहा, “हाय! हाय! मैं नष्ट हुआ; क्योंकि मैं अशुद्ध होंठवाला मनुष्य हूँ; और अशुद्ध होंठवाले मनुष्यों के बीच में रहता हूँ, क्योंकि मैं ने सेनाओं के यहोवा महाराजाधिराज को अपनी आँखों से देखा है” (यशायाह 6:5)। परमेश्वर के प्रति सही दृष्टिकोण आपको अपनी मुँह की बातों से घृणा करने के लिए प्रेरित करेगा (भजन 4:4)!
तीखा प्रेरित याकूब ने जीभ पर कोई रहम नहीं दिखाया। उसने कहा, “जीभ भी एक आग है; जीभ हमारे अंगों में अधर्म का एक लोक है, और सारी देह पर कलंक लगाती है, और जीवन–गति में आग लगा देती है, और नरक कुण्ड की आग से जलती रहती है” (याकूब 3:6)। उसने यही भी कहा, “पर जीभ को मनुष्यों में से कोई वश में नहीं कर सकता; वह एक ऐसी बला है जो कभी रुकती ही नहीं, वह प्राणनाशक विष से भरी हुई है” (याकूब 3:8)।
क्योंकि आपकी जीभ परमेश्वर की स्तुति करती है इस कारण बाइबल में उसे आपकी महिमा कहा जाता है (भजन 16:9; 30:12; 57:8; प्रेरितों के काम 2:26)। लेकिन यह मनुष्यों को शाप भी देती है। “इसी से हम प्रभु और पिता की स्तुति करते हैं, और इसी से मनुष्यों को जो परमेश्वर के स्वरूप में उत्पन्न हुए हैं शाप देते हैं। 10एक ही मुँह से धन्यवाद और शाप दोनों निकलते हैं। हे मेरे भाइयो, ऐसा नहीं होना चाहिए” (याकूब 3:9-10)।
यदि आप अपने मुँह से मीठे मीठे शब्द बोलने के द्वारा अपने दिल की नफ़रत को छिपाएं रखते हैं तो आप मूर्ख हैं। दूसरों को क्षमा करने और झगडा ख़त्म करने के बजाय, मूर्ख सच का दिखावा करके अपने मन में घृणा को छिपाते हैं। जब ऐसी बुराई चर्च में होती है तो यह भयानक बात है। दाऊद ने ऐसे पाखंडियों से छुटकारा पाने के लिए परमेश्वर से प्रार्थना की, जिनके मुँह से व्यर्थ बातें निकलती हैं, और जिनका दाहिना हाथ झूठ का दाहिना हाथ है (भजन 144:7-8,11)।
यदि आप दूसरों की बुराई करते हैं तो आप मूर्ख हैं। बुराई करना मतलब दूसरों के बारे में गलत जानकारी या भ्रांतियाँ फैलाने के लिए झूठ बोलना। चुगली करना और कानाफूसी करना दूसरों के बारे में वे सच बातें बताना है जिन्हें नहीं बाताया जाना चाहिए, क्योंकि यह जानकारी उनके चरित्र और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाती है। बुराई करने का पाप हत्या न करने की छठी आज्ञा का उल्लंघन है, और केवल अधर्मी मन वाले बहुत दुष्ट लोग ही ऐसा करते हैं। दूसरों के बारे में अच्छी, सकारात्मक बातें कहने तक ही सीमित रहें।
यदि आप बुद्धिमान हैं, तो आपकी जीभ आपकी महिमा है – परमेश्वर की स्तुति करने और दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिहाज से (भजन 30:12; 108:1)। आराधना को ऊपर की ओर भेजना और खरी शिक्षा से अपने आस-पास के लोगों का भरण-पोषण करना एक अनमोल उपहार है। यदि आप मूर्ख हैं, तो यह आपका अभिशाप है – पाखंड और हत्या का एक साधन। जिनकी आप बुराई करते हैं जब वे और अन्य गवाह आपकी बातों का खंडन करने के लिए मौजूद न हो, तो झूठ बोलना और दूसरों को नीचा दिखाना आसान होता है। बुद्धिमान बनें (नीतिवचन 18:21; इफिसियों 4:29; कुलुस्सियों 4:6)। आपको अपने मुँह से निकले हर शब्द का हिसाब देना होगा (मत्ती 12:34-37)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।