नीतिवचन 1:32
क्योंकि अज्ञानियों का फिरना उन्हें घात करेगा, और मूर्खों की समृद्धि उनका विनाश कर देगी।
लोग लॉटरी की टिकिटें क्यों खरीदते हैं? इसलिए क्योंकि उन्हें लॉटरी जीतने वाला एक ऐसा विजेता दिखाई देता है जिसकी लोकप्रियता का डंका बजाया जाता है, और यह उनके मूर्खतापूर्ण मनों को फसाता है। लॉटरी टिकट एक निश्चित नुकसान है और गरीबों पर कर लगाने का एक जाल है, जिनकी कोई कर योग्य कमाई नहीं होती है। फिर भी गरीब लोग लॉटरियाँ खरीदते हैं, क्योंकि “लॉटरी जीतने वाले” उनके दिमाग को बहका देते हैं। एक “विजेता” को दिखाओ (लाखों हारे हुए लोगों की उपेक्षा करते हुए), और गरीब और भी गरीब होता जाएगा।
जब लोग परमेश्वर के बुद्धि के वरदान को ठुकरा देते हैं (नीति 1:20-29), तो वह उन्हें पापियों की झूठी सफलता के द्वारा फंसा देता है (नीति 1:31-32)। वे देखते हैं कि अन्य लोग किस प्रकार परमेश्वर की बुद्धि को ठुकरा रहे हैं और वे प्रकट रूप से इससे दूर भागते हैं, अतः वे बड़े साहस से उनके नक़्शे-कदम पर चलते हैं। वे मूर्खों को प्रत्यक्ष समृद्धि का आनंद लेते हुए देखते हैं, इसलिए वे बड़े ही आत्मविश्वास से उनकी नकल करते हैं। दोनों ही स्थितियों में, वे इसके द्वारा अपनी ही मृत्यु को ले आते हैं।
परमेश्वर मनुष्यों का न्याय करता है और उन्हें मृत्यु और विनाश के लिए अंधा कर देता है। वह पापियों को कुछ समय के लिए उनकी दुष्टता से दूर रहने देता है ताकि अन्य पापियों को लगे कि वे भी उनकी दुष्टता से दूर रह सकते हैं और इस प्रकार वह उन्हें फंसाता है। यह संसार ऐसे ऐसे मनुष्यों की “सफलता की कहानियों” से भरा पड़ा है, जिन्होंने परमेश्वर की बुद्धि को नकारा। किन्तु वे अपने आप को धोखा दे रहे हैं, और दूसरों को धोखा देने के लिए वे परमेश्वर के साधन हैं क्योंकि उन्होंने भी उसकी बुद्धि को नकारा है।
यह धर्मशिक्षा उनके लिए कठोर है जिन्होंने बाइबल से कुछ नहीं सीखा। यदि आप परमेश्वर के सत्य को, जिसे वह आपके सामने रख रहा है, ठुकरा देते हैं तो वह आपको विनाश के लिए अन्धा कर देगा और आपके मन को कठोर कर देगा (रोम 1:18-32; 2 थिस्स 2:9-12; यहेज 14:1-11; 1 राजा 22:19-22)। इस परिस्थिति का समाधान, सुरक्षा और उपाय आसान हैं – और वह यह कि आप उस सत्य से प्रीति रखे और उसके अनुसार करे जिसे परमेश्वर आज आपके लिए भेज रहा है। उसने सृष्टि, मनुष्यों और सभी प्राणियों की देखभाल, मानव-विवेक, और पवित्र शास्त्र के माध्यम से है जिस में इस नीतिवचन की यह शिक्षा भी शामिल है, अपने सत्य और बुद्धि को हम पर प्रगट किया है।
मसीही लोग अक्सर पापियों की दिखाई देनेवाली समृद्धि पर चिड़ते हैं और कुडकूड़ाते हैं। आसाप ने दुष्टों को फलते-फूलते देखा और परमेश्वर और धर्मी जीवन पर अपना विश्वास लगभग छोड़ दिया (भजन 73:2-14), परन्तु परमेश्वर ने उसे उन सब लोगों के भयावह भविष्य की एक झलक दिखा दी (भजन 73:15-28)। इसलिए हम पढ़ते हैं, “कुकर्मियों के कारण मत कुढ़” (नीति 24:19-20; भजन 37:1-20)।
हो सकता है परमेश्वर कुछ समय के लिए चुप रहने का निर्णय ले, और पापीजन मूर्खता से सोचने लगे कि वह उनकी दुष्ट जीवन शैली को स्वीकार करता है क्योंकि उनका तुरंत न्याय नहीं किया जा रहा है (भजन 50:16-21)। लेकिन वह चेतावनी देता है कि जो लोग मन नहीं फिराते है वह उनका भयानक तरीके से न्याय करेगा (भजन 50:21-22), परन्तु जो धार्मिकता से जीते हैं और उसको धन्यवाद देते हैं, केवल वे ही उसका अनुग्रह पाएंगे (भजन 50:23)। इन बातों पर विशेष ध्यान दे और उन पर गहराई से विचार करें।
प्रिय पाठक, नतीजे कुछ भी साबित नहीं करते। मूसा ने चट्टान से पानी निकाला (गिनती 20:7-12); झूठे भविष्यद्वक्ता चमत्कार करते हैं (व्यवस्थाविवरण 13:1-5); इस्राएल को बटेरे दी गई (भज 106:15)। अगर एक पड़ोसी ने कभी भी अपने “अच्छे बच्चों” को अनुशासित नहीं किया, तो इस पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यभिचारी ऐशो-आराम का जीवन जी रहा है, तो उसकी परवाह न करें। वह मृत्यु और नरक की ओर दौड़ रहा है और उसका कोई शरणस्थान नहीं (नीति 9:18)।
बुद्धिमान आगुर धन और उनके परिणामों से घबरा गया था, आप नीति 30:7-9 में पढ़ सकते हैं कि उसने क्या वर मांगा। धन-सम्पत्ति से इस्राएल को कोई सहायता नहीं मिली, क्योंकि जब वे धनवान बने, उन्होंने परमेश्वर के विरुद्ध बलवा किया (व्यवस्थाविवरण 31:20; 32:15-18)। खुबसूरती एक अभिशाप हो सकती है (यहेज 16:6-15)। और सफलता के कारण दो धनवान मनुष्य अपने प्राणों को ही भूल गए (लूका 12:15-21; 16:19-31)। परमेश्वर की भलाई मनुष्यों को पश्चात्ताप की ओर ले जाने पाए (रोमियों 2:4)। लेकिन वे अपने धन पर भरोसा रखते हैं और आने वाला न्याय उन्हें दिखाई नहीं देता (भजन 37:35-36; 92:6-7; यिर्म 48:11-13)।
प्रभु यीशु मसीह को चंगाई और शिक्षा देने में बहुत सफलता मिली, परन्तु उसकी दृष्टी यरूशलेम में अपने महान कार्य पर टिकी रही। और यद्यपि शैतान और यहूदियों ने उसके सामने बड़ा पद और सामर्थ्य को रखा, फिर भी उसने परमेश्वर की इच्छा को पूरा करने के लिए दोनों प्रलोभनों को ठुकरा दिया (यूहन्ना 6:15; लूका 4:5-8)
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।