नीतिवचन 1:18

और वे अपने ही लहू के लिए घात लगाते हैं; वे अपने ही प्राण पर वार करने गुप्त स्थान में छिपकर बैठते हैं

जो लोग किसी को भी मारने की साजिश रचते हैं, वे अपनी ही मृत्यु की ओर जाने के लिए जल्दबाजी कर रहे होते हैं। राजा सुलैमान ने अपने पुत्र को खून के प्यासे इन षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध चेतावनी दी, जो अपने आर्थिक लाभ के लिए दूसरों की जान लेते हैं (नीति. 1:10-19)। सृष्टिकर्ता परमेश्वर मनुष्यों के जीवन की रक्षा करता है, और उसने यहाँ अपनी प्रेरणा से एक चेतावनी दी है कि जो जैसा बोएगा, वैसा ही काटेगा, अर्थात जैसी करनी वैसी भरनी – जिसमें हत्या भी शामिल है (उत्प. 9:5-6)।

सुलैमान जानता था कि उसके पुत्र को राजनीतिक षड्यंत्रों से लुभाया जाएगा कि वह हत्या कर के दूसरों से धन की चोरी करे। ध्यान दीजिए कि कैसे ईज़ेबेल ने नाबोत को मार डाला था ताकि वह अपने पति अहाब को उसकी दाख की बारी पर अधिकार दिला सके (1 राजा 21:1-24)। और नतिजा? रानी ईज़ेबेल को कुत्तों ने खा लिया, और राजा अहाब के रथ से उसका लहू चाट लिया। हत्या की उनकी साजिश लंबे समय तक गुप्त नहीं रही – इस साजिश के परिणामस्वरुप उनकी ही खूनी और हिंसक मौतें हुईं। और हामान को स्मरण रखो, वह उसी फांसी के खम्भे पर मरा जिसे उसने मोर्दकै के लिए तैयार किया था (एस्तर 7:8-10)।

परमेश्वर दुष्टों को उसी बुराई के साथ दण्ड देता है जो वे दूसरों के साथ करते हैं। वह पापियों पर शासन करता है। दाऊद ने लिखा, “उसने गड़हा खोदकर उसे गहिरा किया, और जो खाई उसने बनाई थी उस में वह आप ही गिरा। उसका उत्पात पलट कर उसी के सिर पर पड़ेगा; और उसका उपद्रव उसी के माथे पर पड़ेगा” (भजन 7:15-16)। और, “अन्य जातिवालों ने जो गड़हा खोदा था, उसी में वे आप गिर पड़े; जो जाल उन्होंने लगाया था, उस में उन्हीं का पाँव फँस गया। यहोवा ने अपने को प्रगट किया, उसने न्याय किया है; दुष्ट अपने किए हुए कामों में फँस जाता है” (भजन 9:15-16)।

बाइबल में ईश्वरीय न्याय के और भी प्रमाण हैं (नीति. 26:27; भजन 10:2; 35:8; 141:10; सभो. 10:8-9)। बुराई करने के लिए चाहे कितनी भी सिद्दत से योजनाएँ क्यों न बनाई जाएँ, और चाहे मनुष्य अपने अपराधों से भागते हुए दिखाई दें, फिर भी प्रतिशोध लेनेवाला परमेश्वर उन्हें दण्ड देगा ही। ऐसी कोई बुराई अस्तित्व में नहीं आती जिसे परमेश्वर ने अपनी महिमा और उद्देश्यों के लिए न ठहराया हो, परन्तु उस मनुष्य पर हाय जो इस ठहराई हुई बुराई को अंजाम देता है (भजन 76:10; यशा 10:5-15; मत्ती 18:7; 26:24)।

यहूदा इस्करियोती पर विचार करें। उसने केवल तीस चाँदी के सिक्कों के लिए यीशु मसीह की हत्या की साजिश रची। इससे पहले कि वह नासरत के यीशु को उसके शत्रुओं के हवाले करने के लिए राज़ी हो जाए, यह झूठ बोलनेवाला विश्वासघाती गरीबों के लिए इकट्ठा किए जानेवाले धन से चोरी करता आ रहा था। वह अपनी सफलता पर कब तक खुश रहा? जो पैसा उसने किसी की हत्या से कमाया था उन पैसे से वह अपना कितना कल्याण कर पाया? उसी रात उसने अपने आप को फांसी लगा ली, और रुपयों से उस खेत को मोल ले लिया गया, जहां वह गिरा था, और फट गया, और उसकी आंतें बिखर गई।

हे पापी! आगे बढ़, अपनी बुराई की योजना बना, अपने गुनाह को अंजाम दे, और जिस रास्ते पर तू चल रहा है उसे छिपाए रख। देख, सच्चाई सामने आ रही है, और बदले में नरक तुझे भुगतान करेगा। निश्चय जान ले कि तेरा पाप तुझे ढूंढ लेंगा (गिन. 32:23)। दाऊद ने सोचा कि वह किसी अन्य पुरुष की पत्नी को गुप्त रूप से ले जा सकता है और नतीजों से बच निकल सकता है, लेकिन उसका पुत्र अबशालोम पूरे राष्ट्र के सामने महल की छत पर उसकी रखेलियों के साथ सोया (2 शमू. 12:11-12)। और यह परमेश्वर की प्रेममय ताड़ना का केवल एक हिस्सा था।

हे पापी! तुझे लगता है कि तू हत्या के अपने अपराध से बच निकला है, क्योंकि कुछ वर्षों से कुछ नहीं हुआ है? एक बार फिर सोच कर देख! परमेश्वर तुझ से जो कहता है, वह यह है, “यह काम तू ने किया, और मैं चुप रहा; इसलिये तू ने समझ लिया कि परमेश्वर बिलकुल मेरे समान है। परन्तु मैं तुझे समझाऊँगा, और तेरी आँखों के सामने सब कुछ अलग अलग दिखाऊँगा। हे परमेश्वर को भूलनेवालो, यह बात भली भाँति समझ लो, कहीं ऐसा न हो कि मैं तुम्हें फाड़ डालूँ, और कोई छुड़ानेवाला न हो” (भजन 50:21-22)।

अमेरिका और उस जैसे अन्य देशों पर विचार करे! यह देश 40 से अधिक वर्षों से लगभग 15 लाख प्रति वर्ष के अनुपात में अजन्मे बच्चों की हत्या का अनुमोदन और समर्थन करता आ रहा है। क्या आपको लगता है कि परमप्रधान परमेश्वर, बाइबल का महान और भयावह परमेश्वर, 6 करोड़ अजन्मे और असहाय बच्चों के हिंसक नरसंहार को भूल गया है? प्रतिशोध का दिन आ रहा है! प्रतिशोध का दिन आ चुका है! मध्य-पूर्वी देशों में आतंकवादी हमले, अंतरिक्ष में की आपदाएं, प्राकृतिक आपदाएं, और कभी न खत्म होने वाला संघर्ष, आनेवाले भारी संकट के कुछ संकेत हैं (यशा. 28:14-22)!

अमेरिका और उस जैसे देशों पर विचार करे! देश-देश के लोग अपराध और डरावनी फिल्में और ऐसे टेलीविजन कार्यक्रम और वेब-सीरीज़ देखना पसंद करते हैं जो हत्याओ, अश्लीलता और उत्पात से भरे हुए हैं। जितनी अधिक घृणा, हत्या, प्रतिशोध और हिंसा, उतना अच्छा मनोरंजन! वे ऐसे रैप कलाकारों को बढ़ावा देते हैं, जो मिर्गी के समान घर्घनाद के दौरान अपराध और अश्लीलता की अनाप-शनाप शेखी बघारते हैं। वे ऐसे वीडियो गेम का समर्थन करते हैं जो निरर्थक हिंसा और खून-खराबे के अलावा कुछ भी नहीं हैं। और फिर उन्हें आश्चर्य होता है कि छात्र अपने सहपाठियों पर क्यों गोलियां चलाते हैं। इस नीतिवचन का नियम स्थिर और अटल है। परमेश्वर हिंसा से और उस से प्रेम करने वालों से घृणा करता है (नीति. 28:17; भजन 11:5)।

अमेरिका और उस जैसे अन्य देशों पर विचार करें! ये देश मृत्युदण्ड पर ऐसे बहस करते हैं कि मानो यह बहस के लिए एक खुला मुद्दा है (उत्प. 9:5-6; निर्ग. 21:12-14; लैव्य. 24:17)। सज़ायाफ्ता हत्यारे मुजरिम दण्ड की सुनवाई से लेकर फांसी पर लटकाए जाने तक पांच से सात वर्ष, और कई तो इससे ज्यादा वर्षों तक जैल के सुरक्षित कमरों में सभी सुविधाओं के साथ जीते हैं, और इस दौरान पीड़ितों के परिवारवाले न्याय के लिए अपील पर अपील करके पैसा खर्च करते रहते हैं। और यह केवल कुछ ही राज्यों में है जहां कुछ हत्यारों को फांसी दी जाती है। देश के अधिकांश हत्यारे चिड़ियाघर के जानवरों की तरह सुरक्षित हैं। परमेश्वर यहोवा यों कहता है – ऐसे देश नरक में बदल दिए जाएंगे (भजन 9:17-20)।

हम क्या कर सकते हैं? अगर आपने किसी भी व्यक्ति का लहू बहाया है, या किसी का जीवन बर्बाद कर दिया है, या किसी की प्रतिष्ठा के को कलंकित किया है तो ऐसे पापों के लिए पश्चाताप करें। हाँ, किसी की प्रतिष्ठा को कलंकित करना भी घोर पाप है, क्योंकि परमेश्वर यहोवा अनुचित क्रोध या अनुचित गाली-गलौच को छठी आज्ञा का उल्लंघन मानता है – तू हत्या न करना (मत्ती 5:21-26)। यदि आपके सामर्थ्य में है तो हर एक जीवन की रक्षा करें। यदि आपके बस में हो तो हर घृणित और हिंसक व्यक्ति को बेनकाब करें। अपनी जीवनशैली के लिए नम्रता, प्रेम और शांति को चुनें। और हमारे इस देश में बचे हुए कुछ धर्मी लोगों के लिए परमेश्वर से दया की याचना करें (उत्प. 18:23-33; 2 इति. 7:14)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।