बुद्धि

बुद्धि सही निर्णय करने की सामर्थ्य है — किसी भी परिस्थिति को परखकर यह जान लेने की योग्यता कि अब क्या करना चाहिए। ज़रा सोचिए, थोड़ी सी बुद्धि पा लेने से आपको कितना आनन्द और कितनी सफलता मिल सकती है। ज़रा सोचिए, जब लोग जान लेंगे कि आपके पास वह है जो उनके पास नहीं, तो कितने लोग आपके पास सलाह लेने आएँगे। ये दोनों आशीषें नीतिवचन में सुलैमान और बुद्धि — जो वहाँ एक स्त्री के रूप में पुकारती है — सेंत-मेंत देते हैं। जो आपके सामने रखा है उसके लिये उत्साहित और धन्यवादी होइए; हर एक ईश्वर-प्रेरित वचन को श्रद्धा और गहरी लगन के साथ पढ़िए, कि आप जितनी बुद्धि पा सकें उतनी पा लें।

↑