मूर्ख, ठट्ठा करनेवाले और बुद्धिमान — तीनों की पहचान उनके बोलने से होती है। वाणी चरित्र को प्रकट करती है और भविष्य का संकेत देती है। किसी का मन उसकी बातें सुनकर जाना जाता है। शब्द ही सिद्ध करते हैं कि कोई सच्चा है या झूठा; वे दूसरों को चंगाई देते हैं या पीड़ा; वे घाव करते हैं या घाव भरते हैं; उन्हीं के कारण राजा आपके मित्र बन जाते हैं, या आपसे छोटे लोग भी आपको ठुकरा देते हैं। आप क्या बोलते हैं और कैसे बोलते हैं — इस पर सुलैमान के पास कहने को बहुत कुछ था!

↑