परमेश्वर ने ही राजाओं और अन्य शासकों को ठहराया है, और सुलैमान स्वयं एक राजा था। सरकार और राजनीति के विषय में उसकी प्रेरित सलाह को बहुत मूल्यवान समझा जाना चाहिए। क्या बाइबल ऐसी बातों पर भी बोलती है? निश्चय ही! ठीक यहीं, नीतिवचन की पुस्तक में। काश हमारे देशों के नेता नीतिवचन को अपने जीवन और अपने पद के लिए मार्गदर्शिका के रूप में काम में लाते। आज कुछ राजनीतिक बुद्धि सीखिए।
नीतिवचन 14:35
जो कर्मचारी बुद्धि से काम करता है उस पर राजा प्रसन्न होता है, परन्तु जो लज्जा के काम करता, उस पर वह रोष करता है।
यदि कोई व्यक्ति बुद्धिमान है तो भेदभाव दुर्लभ है। रंग, लिंग, आयु या ऐसे कारकों की तुलना में चरित्र और आचरण किसी व्यक्ति की पेशेवर उन्नति के लिए अधिक मूल्यवान और महत्वपूर्ण हैं। यहां एक सामान्य नियम है जो व्यवसाय या नौकरी में सफलता के लिए बुद्धि को ऊंचा उठाता है और मूर्खता की निन्दा करता है। नियोक्ता और/या ग्राहक प्रति दिन आपके साहस और प्रदर्शन का आकलन करते हैं।
व्याख्या पढ़ेंनीतिवचन 24:21
हे मेरे पुत्र, यहोवा और राजा दोनों का भय मानना; और बलवा करनेवालों के साथ न मिलना;
क्या आप दायरे से बाहर सोचते हैं? सुनिश्चित करें कि यह उस सरकार का दायरा नहीं है जिसे परमेश्वर ने आपके लिए चुना है। परमेश्वर ने आपकी सरकार को और उसके सब सरकारी पदों पर प्रत्येक व्यक्ति को चुना है। वह इसे तब बदल देगा जब उसकी मर्जी में आएगा, लेकिन आपके पास उसे हटाने की ताकद, कर्तव्य या अधिकार नहीं है (दानि 2:21)। आपको उन लोगों के प्रति समर्पित होना चाहिए जिन्हें उसने आपके ऊपर अधिकारी नियुक्त किया है, जैसा कि आप भी उम्मीद करते हैं कि जो लोग आपके अधीन काम करते हैं वे भी आपको समर्पित हों।
व्याख्या पढ़ेंनीतिवचन 25:5
राजा के सामने से दुष्ट को निकाल देने पर उसकी गद्दी धर्म के कारण स्थिर होगी।
जो शासक बुद्धिमान होते हैं उनके पास अपने निर्णयों में सहायता हेतु कई सलाहकार होते हैं। वे अपने राज्य या राष्ट्र के हर हिस्से का पूरा विवरण नहीं जान सकते, इसलिए वे मदद के लिए सलाहकारों पर भरोसा रखते हैं। परन्तु यदि ये सलाहकार दुष्ट हों, तो अच्छा शासक भी बुरे प्रभाव और छल के कारण भ्रष्ट हो जाता है। ऐसे दुष्ट सलाहकारों को हटाया जाना ज़रूरी होता है, ताकि राज्य या राष्ट्र सत्य और न्याय में समृद्ध हो सके। यहां सुलैमान की ओर से उसके पुत्र को यह ज्ञान दिया गया है जिससे कि वह एक महान राजा बने और आप भी सफलता का मूलमंत्र सीखें।
व्याख्या पढ़ेंनीतिवचन 29:26
हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा ही करता है।
यदि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, या कम से कम आपके क्षेत्र का कोई सांसद, या पुलिस अधिकारी, या ज़िलाधिकारी आपका मित्र होता, और आपको सुरक्षा की, या अपना कोई ज़रूरी काम करवाने की, या किसी से बदला लेने की आवश्यकता होती, तो वह आपकी कुछ न कुछ मदद करेगा, जैसा कि हमारे देश में होता भी है। परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, मुसीबत या संकट चाहे जो भी हो उनकी हर हाल में बड़ी अद्भुत रीति से सहायता की जाएगी। यहोवा अपने आदिकाल से ही निर्धारित प्रयोजन के द्वारा हर एक मनुष्य का न्याय पूरी निष्पक्षता से करता है। इसलिये सब समयों में अपना सब भरोसा केवल यहोवा परमेश्वर पर रखें। आज ही उसे खोजें।
व्याख्या पढ़ें
