क्या खाने-पीने से कोई फर्क पड़ता है? आप कितना खाते-पीते हैं? क्या खाते हैं? कब? कहाँ? किसके साथ? हाँ, इन सब से फर्क पड़ता है! परमेश्वर ने सुलैमान को प्रेरित किया कि वह खान-पान के कुछ ऐसे नियम लिखे जो बुद्धि का ही एक भाग हैं। यदि आप इन नियमों को सीखकर अपने जीवन में उतार लें, तो इससे ऐसी आशीषें मिलेंगी जो केवल शारीरिक स्वास्थ्य से कहीं बढ़कर हैं। परमेश्वर के वचन और नीतिवचन की इस अनोखी व्यावहारिकता की सराहना कीजिए।
नीतिवचन 9:2
उसने अपने पशु वध करके, अपने दाखमधु में मसाला मिलाया है, और अपनी मेज लगाई है।
संसार की सबसे आकर्षक स्त्री ने आपके लिए एक शानदार दावत तैयार की है। उसने उत्तम मांस, पेय, और साज-सामान प्राप्त करने के लिए बहुत प्रयास किया। वह आपको उसके साथ भोजन करने के लिए आमंत्रित करती है, और वह आपके शेष जीवनभर आप से प्रेम करके आपकी मित्र बनी रहेगी (नीति. 8:17)। आपको इस आकर्षक मौके में, जिसका वर्णन करने के लिए परमेश्वर ने सुलैमान की अगुवाई की, छलांग लगाने से कौन-सी बात रोक रही है?
व्याख्या पढ़ेंनीतिवचन 20:1
दाखमधु ठट्ठा करनेवाला और मदिरा हल्ला मचानेवाली है; जो कोई उसके कारण चूक करता है, वह बुद्धिमान नहीं।
यहाँ शराब या मदिरा को लेकर एक बुद्धिमान चेतावनी दी गई है। केवल मूर्ख ही शराब को या इस नीतिवचन की चेतावनी को हल्के में लेंगे। शराब के दुरुपयोग के कारण जीवन, समाज और धर्म के हर क्षेत्र में भारी आघात पहुँचा है। हालांकि यह नीतिवचन शराब के उचित उपयोग पर रोक नहीं लगाता है, फिर भी यह एक गंभीर सावधानी का इशारा देता है।
व्याख्या पढ़ेंनीतिवचन 22:9
दया करनेवाले पर आशीष फलती है, क्योंकि वह कंगाल को अपनी रोटी में से देता है।
उदारता आशीष की निश्चयता देती है। यहाँ अमूल्य ज्ञान है। क्या आप देने के अवसर तलाशते हैं? क्या आप उदारतापूर्वक देते हैं? क्या आप देने को लेकर उत्साहित रहते हैं? उदार दानकर्ताओं को परमेश्वर प्रिय जानता है। यदि आप गरीबों को देते हैं, तो आप सर्वशक्तिमान परमेश्वर को उधार देते हैं, और वह भरभरकर चुकाता है (नीतिवचन 19:17)!
व्याख्या पढ़ेंनीतिवचन 23:2
यदि तू पेटू है तो अपने गले पर छूरी लगा।
जब परीक्षाएँ शक्तिशाली होती हैं, तो उनका सामना करने के लिए उससे भी बढ़कर शक्ति की आवश्यकता होती है। इस नीतिवचन में एक शासक किसी मनुष्य को शानदार भोज के लिए निमन्त्रित करता है (नीतिवचन 23:1,3)। यह शानदार भोज उसे जमकर मदिरा पीने या भर-भरकर खाने के प्रलोभन में डाल सकता है, वह इस शासक के साथ भोजन करते समय अपना मुँह चौड़ा खोल सकता है या होश खो सकता है, या शासक के “और लें, और लें” के अनुरोधों को सुनकर अपना संयम खो बैठ सकता है। जब ऐसा शानदार और मनचाहा भोज अपनी ओर खींचता है, तो पेटूपन से अपनी रक्षा करें और अपनी खाने की लालसाओं पर कठोरतम उपायों के साथ क़ाबू रखें।
व्याख्या पढ़ेंनीतिवचन 23:30
उनकी जो दाखमधु देर तक पीते हैं, और जो मसाला मिला हुआ दाखमधु ढूँढ़ने को जाते हैं।
शराब पीना, जिससे इन्सान नशे में मस्त हो जाता है, पाप है। परन्तु दाखमधु या मसाला मिला हुआ दाखमधु पीना पाप नहीं है। वास्तव में, बुद्धि रूपी स्त्री उसके पास ज्ञान सीखने वाले मेहमानों को मसाला मिला हुआ दाखमधु परोसती है (नीतिवचन 9:1-5)। इस नीतिवचन के संदर्भ में दाखमधु देर तक पीते रहना, या अत्यधिक दाखमधु पीना पाप है। सुलैमान ने अपने बेटे को नशे के खिलाफ सचेत किया (नीतिवचन 23:29-35), जिसे उसने अभी-अभी इसके कई शारीरिक लक्षणों से परिभाषित किया (नीतिवचन 23:29)। इस नीतिवचन के संदर्भ में जिन समस्याओं का वर्णन किया गया है, वे दाखमधु पीने से नहीं उभरती हैं; बल्कि दाखमधु का दुरुपयोग उन्हें पैदा करता है।
व्याख्या पढ़ें